India Gate Se

Exclusive Articles written by Ajay Setia

किसान,कश्मीर और बेरोजगारी हैं मुद्दे

Publsihed: 07.Jun.2017, 11:18

मोदी सरकार के तीन साल पूरे हो गए | दो बाकी रह गए |  मंत्री आए दिन अपनी उपलब्धियां गिना रहे हैं | आलिशान बने नए मीडिया सेंटर में दावतें उड़ रही हैं | हर रोज कोई मंत्री मीडिया के सामने पेश होता है | मंत्री अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करते हैं | जिस पर नया जुमला लिखा होता है -" साथ है, विशवास है, हो रहा विकास है |" तीन साल से हाथ पर हाथ धरे बैठी कांग्रेस को भी अब कुछ सूझा | सोनिया गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई | बैठक के बाद गुलाम नबी ने भी जवाबी जुमला उछाला -"टेलीविजन पर हीरो है, जमीनी कामों में जीरो है |" पर अगर यह सच है,तो भाजपा जीत क्यों रही है | कांग्रेस हार क्यों रही है | क

यह प्रेस की आज़ादी का नहीं,फ्राड का मामला है 

Publsihed: 05.Jun.2017, 22:20

इमेजोन पर एक किताब मिल रही है | लेखक हैं सिलिकन वैली अमेरिका के रहने वाले श्री अय्यर | किताब की कीमत सिर्फ 201 रूपए है | किताब का  नाम है- एनडीटीवी -फ्राड :ए क्लासिक एग्जाम्पल ऑफ़ ब्रेकिंग आफ बाय इंडियन मीडिया हॉउस | करीब दो महीने पहले कांस्टीच्युशन क्लब में किताब का विमोचन हुआ | वहां अपनी मुलाक़ात श्री अय्यर से हुई थी | मंच पर श्री अय्यर के अलावा सुब्रहमन्यम स्वामी और मधु किश्वर भी मौजूद थी | मधु किश्वर जानी मानी पत्रकार हैं और मानुषी नाम से एनजीओ चलाती हैं | उन्हें एक दिन कोरियर से एक भारी भरमक बंडल मिला | साथ में दो सीडी थीं | दस्तावेजों में एनडीटीवी के खिलाफ पुख्ता जानकारियाँ थी | एन

आयोग की ईवीएम बनाम गफ्फार मार्केट की ईवीएम 

Publsihed: 02.Jun.2017, 22:48

उत्तरप्रदेश में कई बार से बसपा सपा चल रहा था | इस बार बसपा की बारी थी | मायावती बड़ी उम्मींद लगा कर बैठी थी | संसद के सेंट्रल हाल की गप-शप में बाकायदा खेमे बने हुए थे | कोई खेमा मायावती को जीता रहा था | तो कोई खेमा अखिलेश को दुबारा सत्ता में ला रहा था | भाजपा का तो लगभग सारे बंटाधार किए बैठे थे | पर सब दावे चंडूखाने के निकले | पहली बार भाजपा पूरे बहुमत के साथ सत्ता में आ गई | बहुमत भी इतना कि सब की बोलती बंद हो गई | मायावती ने तो भाजपा पर ईवीएम मशीनों से हेराफेरी कर जीतने का आरोप लगा दिया | गोवा और पंजाब में बुरी तरह हारे केजरीवाल के लिए तो बिल्ली को भागों छिका फूटा वाली बात हो गई | उनने तुर

दुल्हन सज रही है, दुल्हा तय नहीं 

Publsihed: 02.Jun.2017, 10:21

संसद के सेंट्रल हाल की रिपेयर शुरू हो गई है | नए राष्ट्रपति की शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो गई हैं | बेंचों की रिपेयर और पालिश होगी , गलीचे बदले जाएंगे | सेंट्रल हाल को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा | बस दुल्हा तय होना अभी बाकी है | सेंट्रल हाल का दुल्हा ही नया राष्ट्रपति होगा | राष्ट्रपति में पति छुपा हुआ है, भले ही वह महिला हो, कहलाएगी राष्ट्र-पति ही | वैसे नाम तो वंकैयानायडू का भी उड़ा था | पर अपने वंकैयानायडू ने साफ़ कह दिया है कि वह अपनी पत्नी ऊषा के ही पति बने रहेंगे | इस तरह उन ने उडी हुई हवा को मज़ाक में उड़ा दिया | खैर जो भी हो, नए राष्ट्रपति को 25 जुलाई को शपथ दिलाई जाएगी | चीफ जस्टिस ख

गाय के दूध से रोज़ा छोड़ने की मिसाल 

Publsihed: 01.Jun.2017, 12:37

केंद्र सरकार की एक अधिसूचना पर आजकल बड़ा बवाल है | अधिसूचना यह थी कि पशु मेलों में बूचडखानों के लिए पशुओं की बिक्री नहीं होगी | यह अधिसूचना 2016 में आए सुप्रीमकोर्ट के फैसले के कारण जारी हुई है | सुप्रीम कोर्ट ने एक पीआईएल पर यह फैसला हुआ था | असल में नेपाल के एक धार्मिक कार्यक्रमों में पशु बलि दी जाती है | उस के लिए सीमान्त इलाकों की पशु मंडियों से पशु खरीदे जाते हैं | उन्हें स्मगल कर के नेपाल ले जाया जाता है | नई अधिसूचना उस स्मगलिंग को रोकने के लिए है | यह सिर्फ गाय का मामला नहीं है | गाय के अलावा बैल, सांड,बछिया,बछड़े, भैंस और ऊंट भी लिस्ट में शामिल है | वैसे भी बूचडखानों के अलावा कहीं पश

साजिश के दागों में दम कहां है  

Publsihed: 30.May.2017, 23:16

अपन आज फिर 1992 से ही शुरू करते हैं | छह दिसम्बर 1992 को बाबरी ढांचा ढहा था | मुसलमान और सेक्यूलर किस्म के लोग उसे बाबरी मस्जिद कहते हैं | हिन्दू उसे मंदिर का खंडहर कहते हैं | जिस पर भव्य मंदिर बनाने के लिए ढांचा तोड़ा गया | जो ढांचा टूटा है, वह मंदिर था, या मस्जिद यह विवाद तो 1948 से ही कोर्ट में था | इस लिए मंदिर कहना हिन्दुओं के साथ होना माना जाएगा | मस्जिद कहना मुसलमानों के साथ होना माना जाएगा | सेक्यूलर किस्म के बुद्धिजीवी बिना तर्क के मस्जिद कहते हैं | अपन उसे तब तक बाबरी ढांचा ही कहेंगे , जब तक कोर्ट मल्कियत तय न कर दे | खैर ढांचा टूटा, तो दो ऍफ़आईआर दर्ज हुई | एक ऍफ़आईआर कार सेवकों के

गौहत्या और गांधी की कांग्रेस 

Publsihed: 29.May.2017, 15:51

बात 1992 से शुरू करते हैं | मेघालय के एक धुरंधर नेता होते थे जी.जी स्वैल | वह चौथी बार लोकसभा में चुन कर आए थे | राष्ट्रपति के चुनाव में जैसे अब भाजपा के उम्मीन्दवार के खिलाफ साझा उम्मीन्दवार ढूंढा जा रहा है | सोनिया गांधी ने धुर विरोधियों को एक साथ बिठा दिया है | तब कांग्रेसी उम्मीन्दवार के खिलाफ ऐसी गोलबंदी हुई थी | कांग्रेस ने शंकर दयाल शर्मा को उम्मीन्दवार बनाया था | विपक्षी दलों ने जी.जी.स्वैल को शंकर दयाल शर्मा के सामने खडा किया | स्वैल का प्रचार करने अटल बिहारी वाजपेयी खुद गए थे | शंकर दयाल शर्मा राष्ट्रपति चुन लिए गए | चार साल बाद 1996 में लोकभा चुनाव हुए | भाजपा सब से बड़ी पार्टी बन

आत्मविश्वास के लिए राष्ट्रपति का चुनाव लडेगा विपक्ष 

Publsihed: 26.May.2017, 22:59

राष्ट्रपति के चुनाव का एलान कभी भी हो सकता है | पच्चीस जुलाई को तो नए राष्ट्रपति को शपथ लेनी है | पच्चास दिन की चुनाव प्रक्रिया होती है | तो अब दिन ही कितने बचे | चुनाव का एलान बस पांच-सात दिन में हो जाएगा | भले ही एनडीए ने अभी अपने उम्मींदवार का एलान नहीं किया | विपक्ष ने चुनाव लड़ने का मन बना लिया है | सत्ता  पक्ष का उम्मींदवार कोई भी हो | सोनिया गांधी ने विपक्ष को एकजुट करने की पहल की है | शुक्रवार को संसद की लाईब्रेरी में विपक्ष के नेतायों का जमावड़ा हुआ | जमावड़े के दो मतलब थे | पहला तो था राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपत्ति के चुनाव पर चर्चा | दूसरा था, मोदी के तीन साल की नाकामियों को उजाग

घूमने फिरने पाकिस्तान गयी एक महिला की दास्ताँ 

Publsihed: 25.May.2017, 23:14

वह सिर्फ 20 साल की है | उस की तीन साल की बची है | यानि क़ानून तोड़ कर 16 साल की उम्र में शादी हुई | वह मुस्लिम है | क्या बाल विवाह निरोधक क़ानून सिर्फ हिन्दुओं के लिए है | इस सवाल को अपन आप पर छोड़ते हैं | वह मलेशया घुमने जाती है | वहां उसे एक पाकिस्तानी से प्यार हो जाता है | मलेशिया से लौट कर वह पाकिस्तान का वीजा लेती है | वीजा याचिका में रिश्तेदारों से मिलने की बात कहती है | एक मई को वीजा ले कर वह बाघा सीमा से पाकिस्तान पहुँचती है | जहां वही मलेशिया वाला युवक उस का इंतज़ार कर रहा होता है | वह तुरंत उस के साथ खाबर पख्तूनख्वा में बुनेर प्रांत गई | तीसरे दिन तीन मई को वह उस से शादी कर लेती है | क

दलित आन्दोलन के पीछे की शक्तियाँ 

Publsihed: 24.May.2017, 22:49

पांच मई 2017 ,सहारनपुर का शब्बीरपुर गांव | दलित-ठाकुर संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत | नौ  मई 2017 , दलितों की पुलिस से झड़प, 9 जगह हिंसा | इक्कीस मई 2017 दिल्ली के जंतर मंतर पर  दलितों का प्रदर्शन | तेईस मई 2017, दलित आन्दोलन में मायावती कूदी , एक व्यक्ति की मौत | चौबीस मई 2017 मायावती के शब्बीरपुर दौरे का असर , एक और मौत |  दलितों और ठाकुरों के बीच झगडे की शुरुआत डीजे को लेकर हुई थी | मामूली तनातनी ने उग्र रूप धारण कर लिया था | जमकर पथराव हुआ | एक युवक की पत्थर लगने से मौत हो गई | फिर गोलीबारी हुई | और आखिर में 60 दलितों के घर जला दिए गए | दलितों ने महापंचायत बुलाकर घटना पर विरोध