घूमने फिरने पाकिस्तान गयी एक महिला की दास्ताँ 

Publsihed: 25.May.2017, 23:14

वह सिर्फ 20 साल की है | उस की तीन साल की बची है | यानि क़ानून तोड़ कर 16 साल की उम्र में शादी हुई | वह मुस्लिम है | क्या बाल विवाह निरोधक क़ानून सिर्फ हिन्दुओं के लिए है | इस सवाल को अपन आप पर छोड़ते हैं | वह मलेशया घुमने जाती है | वहां उसे एक पाकिस्तानी से प्यार हो जाता है | मलेशिया से लौट कर वह पाकिस्तान का वीजा लेती है | वीजा याचिका में रिश्तेदारों से मिलने की बात कहती है | एक मई को वीजा ले कर वह बाघा सीमा से पाकिस्तान पहुँचती है | जहां वही मलेशिया वाला युवक उस का इंतज़ार कर रहा होता है | वह तुरंत उस के साथ खाबर पख्तूनख्वा में बुनेर प्रांत गई | तीसरे दिन तीन मई को वह उस से शादी कर लेती है | क्या इस महिला को  इस युवक से प्यार हो गया था ? क्या वह प्यार में पागल हो कर पाकिस्तान गयी ?  क्या दोनों का शादी करने का इरादा था ? फिर अचानक स्थिति क्यों बदली  ? क्या सिर्फ इस लिए कि वह पहले से शादीशुदा था | उसके चार बच्चे थे | पांच मई को वह अपने नए पति को ले कर इस्लामाबाद गयी | अपने नए पति के साथ भारत के उच्चायुक्त जाती है | वहां मौजूद उप उच्चायुक्त जेपी सिंह के सामने बैठते ही कहा -"मैं भारतीय नागरिक हूँ | पाकिस्तान घूमने आई थी | यहाँ इस व्यक्ति ने बन्दूक की नौक पर मुझ से निकाह किया | यौन शोषण किया | मारा-पीटा | अब मैं इस के साथ नहीं जाऊँगी | मुझे उच्चायोग से बाहर निकाला,तो मैं आत्महत्या कर लूंगी | " वह अपने साथ जहर की पुडिया भी ले गयी थी | जो उस ने जेपी सिंह को दिखाई | यह महिला दिल्ली की रहने वाली उज्मा है | उस का दूसरा पति ताहिर अली है | अपन इस पेचीदगी में पड़ते ही नहीं कि उज्मा की पहली शादी का क्या हुआ | तलाक हुआ था या नहीं | क्या मुस्लिम महिला भी बिना तलाक तीन शादियाँ कर सकती हैं ? यह सवाल पाकिस्तान में भी नहीं उठा | आठ मई को  मामला इस्लामाबाद हाईकोर्ट पहुँच गया था | ताहिर अली ने उच्चायोग पर पत्नी को बंधक बनाने का आरोप लगाया | मामला पेचीदा हो गया था | भारतीय उच्चायोग ने एक वकील शाहनवाज़ को पकड़ा | उस से 12 मई को उसी हाईकोर्ट में उज्मा की अपील दाखिल करवाई | जिस में जबरदस्ती निकाह,यौन शोषण आदी आरोप जड़े गए | उज्मा ने अपील में कहा वह भारत लौटना चाहती है | अपनी अपील में उज्मा ने यह भी खुलासा किया कि पहली शादी उसकी तीन साल की बेटी है | जो थलीसीमिया से पीड़ित हैं | अदालत ने सुनवाई की | ताहिर अली की इच्छा थी कि एक बार उज्मा उस से बात करे | अली ने यह भी कहा था कि शादी जबरन नहीं हुई है | जज कयानी  ने उज्मा से पूछा कि क्या वह उस से मिलना चाहती है | उज्मा ने मिलने से इनकार कर दिया | जस्टिस मोहसिन अख्तर कयानी के सामने दोनों की अपील थी | भारत-पाकिस्तान में तनाव के माहौल में सुनवाई हो रही थी | इस माहौल में पाकिस्तान में हर कोई भारत के खिलाफ है | भारत में मणिशंकर गैंग को छोड़ कर हर कोई पाकिस्तान के खिलाफ है | इसी का फायदा उठा कर ताहिर अली ने कोर्ट से कहा यह पाकिस्तान की इज्जत का सवाल है | जिसे जज ने ठुकरा दिया | मणिशंकर का जिक्र इस लिए आया क्योंकि जब सारा देश पाकिस्तान के भड़का हुआ है | हुर्रियत के खिलाफ हुआ बैठा है | इसी माहौल में गुरूवार को मणिशंकर श्रीनगर पहुँच गए | बातचीत का राग अलापते हुए हुर्रियत नेताओं से मिले | कांग्रेस ने वक्त रहते ही मणिशंकर की हरकत से खुद को अलग किया | कांग्रेस ने सबक सीखा है | अब वह केजरीवाल से प्रेरणा नहीं लेती | अमरेन्द्र सिंह से लेती है | पिछले दिनों अमरेन्द्र सिंह ने दो मुद्दों पर कांग्रेस की लाइन तय की | पहले ईवीएम पर लाइन बदलवाई | कांग्रेस ने केजरीवाल की लाइन अपना ली थी | फिर एक कश्मीरी को जीप पर बाँधने वाले लितुल गोगोई की तारीफ़ वाली लाइन तय करवाई | वरना गुलामनबी कई दिन से फारुख और उमर अब्दुल्ला की लाइन लिए हुए थे | खैर अपना आज का विषय उमर नहीं, उजला है | जज ने जिरह सुनने के बाद उज्मा को भारत लौटने की इजाजत दे दी | फैसले में सिर्फ 12 दिन लगे |  उज्मा बारास्ता बाघा बार्डर गुरूवार को भारत पहुँच गयी | भारत में प्रवेश करते ही उस ने भारत की मिट्टी को चूमा | प्यार फीका पद गया, देश प्यारा हो गया |  शाम को दिल्ली में सुषमा स्वराज के साथ मीडिया से मिली | तो बोली पाकिस्तान तो मौत का कुआं है | वहां जाना आसान है, वहां से आना मुश्किल है | बोली- मैं तो पाकिस्तान सिर्फ घूमने के लिए गई थी | अब नतीजे पर आप खुद पहुँचो क्या वह सिर्फ घूमने गयी थी |

आपकी प्रतिक्रिया