India Gate Se

Exclusive Articles written by Ajay Setia

जनता शासन का यह लालू चेहरा 

Publsihed: 21.Jun.2017, 06:49

लालू यादव का राजनीति में प्रवेश 1977 में हुआ | तब लालू यादव की आर्थिक हैसियत इनकम टेक्स देने की भी नहीं थी | आज लालू यादव की हैसियट सैंकड़ों करोड़  की है |  1977 में जनता पार्टी का उदय हुआ था | जनता युग तीन साल का ही रहा | फिर 1989 में वीपी सिंह के जमाने में जनता दल के नाम से जनता युग-पार्ट 2 शुरू हुआ | राष्ट्रीय स्तर पर तो जनता युग फिर दो साल ही चला | पर कम से कम चार  राज्यों में जनता युग एक दशक तक रहा | पहले कर्नाटक में और अब यूपी में भी जनता युग खत्म हो गया | अब बिहार और उड़ीसा में ही बचा है | उड़ीसा में भी अंतिम साँसे गिन रहा है | बिहार में नीतीश कुमार और लालू यादव की जोड़ी जन

कोविंद राष्ट्रपति पद पर भाजपा का मास्टर स्ट्रोक

Publsihed: 19.Jun.2017, 17:19

भाजपा ने एनडीए में भी अपनी सर्वोच्चता स्थापित कर दी | पहले उम्मींद थी कि भाजपा एनडीए से विचार करेगी | भाजपा ने एनडीए से विचार नहीं किया | विपक्ष से विचार करना तो दूर की बात | सीता राम येचुरी को जब राजनाथ सिंह और वेंकैया नायडू मिले थे | तब मीटिंग के बाद येचुरी ने मीटिंग को सरकार की पीआर एक्सरसाईज कहा था | सोमवार को  जब भाजपा ने एकतरफा राम नाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीन्दवार बना दिया | तो हक्के बक्के गुलामनबी आज़ाद ने कहा -" सीता राम येचुरी ने ठीक कहा था | वह सिर्फ पीआर एक्सरसाईज ही थी |" असल में कांग्रेस एकतरफा घोषणा से ही हक्की बक्की नहीं है | पढ़े-लिखे दलित नेता का नाम सामने आने

सर्वसम्मति से नहीं चुना जाएगा राष्ट्रपति 

Publsihed: 17.Jun.2017, 00:30

अपन मीडिया वाले तो महीनों पहले से राष्ट्रपति के लिए नाम फैंक रहे हैं | आडवाणी-जोशी के अलावा भी दर्जन भर नाम फैंक चुके | सुषमा स्वराज, सुमित्रा महाजन, द्रोपदी मुर्मू , थावर चंद गहलोत, करिया मुंडा | अब तो ई श्रीधरन और रजनीकांत का नाम भी फैंक दिया | भाई लोगों ने सरसंघ चालाक मोहन भागवत तक का नाम फैंका | पर शुक्रवार को मोदी-अमित शाह के दूत सोनिया गांधी से मिले | तो उन के पास सोनिया को बताने के लिए नाम नहीं था | अमित शाह ने 12 जून को राजनाथ सिंह,वेंकैया और अरुण जेटली को विपक्ष से बातचीत का दूत बनाया था | अब दूत बिना सन्देश के कैसे मिल सकते हैं | इस लिए तीनों ने अमित शाह और मोदी से मुलाक़ात की | पर

साम्प्रदायिक रंग में रंगी पशुवध याचिका पहुँची सुप्रीमकोर्ट 

Publsihed: 15.Jun.2017, 23:00

पहली जून को अपन ने लिखा था -गाय के दूध से रोज़ा छोड़ने की मिसाल | मुद्दा सरकार की पशु बिक्री नीति से उठे बवाल का था | यह अधिसूचना 23 मई को जारी हुई थी | अधिसूचना यह थी कि पशु मेलों में बूचडखानों के लिए पशुओं की बिक्री नहीं होगी | विवाद खडा करने की बात जोह रहे सनकियों ने अधिसूचना को गाय के साथ जोड़ दिया | हिन्दू और मुसलमान का सवाल खडा कर दिया | साम्प्रदायिक माहौल बना दिया गया | जबकि अधिसूचना में गाय के अलावा बैल, सांड,बछिया,बछड़े, भैंस और ऊंट भी लिस्ट में शामिल है | सरकार पशुओं के व्यापार को कानूनी दायरे में लाना चाहती है  | इसी साम्प्रदायिक माहौल में अपन ने मुरादाबाद के मेहंदी हसन  का

कांग्रेस ने पहचान लिए बेरोजगारों-किसानों के मुद्दे 

Publsihed: 14.Jun.2017, 23:08

मुरारी बापू आज-कल केदारनाथ में हैं | कथा के शुरू में उन ने मोदी सरकार के तीन साल का जिक्र किया | उनने कहा कि गुजरात के दिव्य भास्कर ने एक विशेष अंक निकाला | जिस में मोदी के तीन साल का लेखा-जोखा था | दिव्य भास्कर के रिपोर्टर ने बापू से भी फोन कर के पूछा | तो बापू ने उसे कहा-" मैं सब से दूरी रखे हुए हूँ | मुझे कोई लेना देना नहीं राजनीति से | लेकिन मैं इतना कह सकूंगा कि इस आदमी की राष्ट्र भक्ति पर कोई माई का लाल उंगली नहीं उठा सकता |  बाकी राजनीति तो साम दाम दंड भेद की होती है | कोई खुद को दूध का धुला नहीं कह सकता |" यह तो रही बापू की बात | अपन ने मोदी सरकार की तीसरी सालगिरह पर चिंता के प

भाजपा की जन्मभूमि में क्यों हुआ किसान बागी 

Publsihed: 13.Jun.2017, 23:02

दस दिन बाद भी अपन को मध्य प्रदेश में उठे किसान आन्दोलन की समझ नहीं आ रही |  पिछले 15 साल से लगातार भाजपा की सरकार है | सरकार किसानों को समृद्ध करने का दावा भी करती है | मध्यप्रदेश का किसान बाकी राज्यों के मुकाबले समृद्ध है भी | मध्य प्रदेश की गेहूं ने पजाब-हरियाणा की गेहूं पर अपना झंडा गाडा हुआ है | कृषि का राष्ट्रीय पुरस्कार भी चार साल से मध्यप्रदेश को मिल रहा है | शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद अचानक मिला था | उमा भारती राष्ट्रीय ध्वज मामले में चार्जशीट होने पार इस्तीफा देने को मजबूर हुई थी | तब मुख्यमंत्री पर शिवराज की झोली में गिरा था | वह तो कभी मंत्री भी नहीं रहे थे | पर उमा

कांग्रेस के वामपंथी संक्रमित बुद्धि वालों का इलाज जरुरी 

Publsihed: 12.Jun.2017, 21:04

राहुल गांधी की तारीफ़ करने का दिन है | हाल ही की दो घटनाओं पर राहुल ने ठीक कदम उठाया | बेलगाम हो गए कांग्रेसियों पर लगाम लगाई | पहली घटना केरल की है | जहां यूथ कांग्रेस के एक नेता ने सड़क पर गाय का बछडा कटवाया था | राहुल गांधी ने उसे पार्टी से निलंबित करवाया | दूसरी घटना इतवार को घटी | जब संदीप दीक्षित ने सेनाध्यक्ष को सड़क का गुंडा कहा | राहुल गांधी ने उसे गलत ठहराया | लगता है यूपी , उत्तराखंड के चुनाव नतीजों ने राहुल को बहुत कुछ सिखाया है | राहुल गांधी खुद संदीप दीक्षित जैसी गलती कर चुके हैं | उनने सेना के सर्जिकल स्ट्राईक पर सवाल उठाया था | वह खुद सेना को बलात्कारी कहने वाले

शिवराज ने चुना चौरी-चौरा में अपनाया गांधी का रास्ता 

Publsihed: 09.Jun.2017, 22:40

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में होड़ लगी है | दिल्ली हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस वर्करों से कहा था-" 'आप' से राजनीति सीखनी चाहिए |" तब से राहुल गांधी 'आप' की राजनीति कर रहे हैं | और कई बार 'आप' से आगे निकल जाते हैं | जैसे गुरुवार को नीमच पहुँच कर बाजी मार ले गए | तो शुक्रवार को केजरीवाल ने अपनी टीम रवाना की | पहले प्रेस कांफ्रेंस ,फिर सड़क पर धरना | जब पता था कि धारा 144 लगी है | जब पता था कि प्रशासन आगे जाने नहीं देगा | तो इतनी नौटंगी की जरुरत क्या थी | खासकर तब, जब हालात अभी भी खराब हैं | जब पत्थराव थम नहीं रहा | यों आम आदमी पार्टी सच-मुच कांग्रेस से पीछे रह गई | कांग्रेस के बहुत सारे

मंदसौर के बहाने चौरा-चौरी की याद 

Publsihed: 08.Jun.2017, 23:48

अपन ने कल मंदसौर में किसानों के आन्दोलन का जिक्र किया था | आन्दोलन हिंसक हो गया, पुलिस फायरिंग हुई | पांच किसान मारे गए | किसानों ने पुलिस थाने जला दिए | पुलिस के वाहन जला दिए | अपन ने लिखा था कि राहुल गांधी रोक के बावजूद गुरूवार को मंदसौर कूच करेंगे | वही हुआ, राहुल बारास्ता राजस्थान नीमच पहुंचे | जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया | शाम को गेस्ट हॉउस से छूटे, तो कांग्रेस ने मृतक के एक परिवार को राजस्थान में मिलवाने का जुगाड़ कर रखा था | नीमच से बस 15 किलोमीटर चलो , तो राजस्थान बार्डर आ जाता है | वहीं निशा नाम के एक ढाबे पर राहुल ने मुतक मधुसूदन के भाई से मुलाक़ात की | राहुल ने उसे जो कहा, उसे

किसान को मरना है , आत्महत्या करे या पुलिस की गोली से मरे 

Publsihed: 07.Jun.2017, 22:35

मोदी सरकार के तीन साल हुए| तो लोकसभा टीवी पर घंटे भर की चर्चा थी उन ने तीन पत्रकारों को बुलाया हुआ था| चर्चा के आखिर में एंकर ने आख़िरी वाक्य बोलने को कहा| संयोग से अपना नंबर आखिर में आया| अपन ने पांच मुद्दों की शिनाख्त की थी| कहा था कि मोदी को बाकी के दो साल में इन पांच मुद्दों से निपटना होगा| ये पांच मुद्दे हैं किसान, बेरोजगारी, कश्मीर, आतंकवाद और नक्सलवाद| मंगलवार के अपने कालम में अपन ने कांग्रेस के लिए तीन मुद्दों की शिनाख्त की थी| किसान, बेरोजगारी, कश्मीर| अपन इन तीनों मुद्दों पर सरकार को घिरा हुआ मानते हैं| तमिलनाडू के किसानों ने दिल्ली में धरना दे कर देश का ध्यान आकर्षित किया था | जब