यह प्रेस की आज़ादी का नहीं,फ्राड का मामला है 

Publsihed: 05.Jun.2017, 22:20

इमेजोन पर एक किताब मिल रही है | लेखक हैं सिलिकन वैली अमेरिका के रहने वाले श्री अय्यर | किताब की कीमत सिर्फ 201 रूपए है | किताब का  नाम है- एनडीटीवी -फ्राड :ए क्लासिक एग्जाम्पल ऑफ़ ब्रेकिंग आफ बाय इंडियन मीडिया हॉउस | करीब दो महीने पहले कांस्टीच्युशन क्लब में किताब का विमोचन हुआ | वहां अपनी मुलाक़ात श्री अय्यर से हुई थी | मंच पर श्री अय्यर के अलावा सुब्रहमन्यम स्वामी और मधु किश्वर भी मौजूद थी | मधु किश्वर जानी मानी पत्रकार हैं और मानुषी नाम से एनजीओ चलाती हैं | उन्हें एक दिन कोरियर से एक भारी भरमक बंडल मिला | साथ में दो सीडी थीं | दस्तावेजों में एनडीटीवी के खिलाफ पुख्ता जानकारियाँ थी | एनडीटीवी के मालिक प्रणय राय और पी.चिदंबरम की मिलीभगत के सबूत थे | सीडी में आयकर कमिश्नर एसके श्रीवास्तव की उन के वकील एसके गुप्ता के साथ बातचीत थी | अब आगे चलने से पहले अपन सीडी और एसके श्रीवास्तव का किस्सा बताते जाएं | एसके श्रीवास्तव ने प्रणय राय का फ्राड पकड़ा था | एसके श्रीवास्तव को कहा गया था कि वह सांठगाँठ में शामिल हो जाएं | लेकिन वह सांठगांठ में शामिल नहीं हुआ | उसी के दो अफसर सांठगांठ में शामिल हो गए | एक अपने परिवार को लेकर मारीशश घूम आया | दूसरा यूरोप घूम आया | एसके श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया | वह कोर्ट में गया था | उस ने अपने वकील  एसके गुप्ता के सामने चिदंबरम-प्रणय राय की सांठ-गाँठ का खुलासा किया था | सीडी में वकील और आयकर कमिश्नर में हुई बातचीत की रिकार्डिंग थी | मामला सर्वोच्च स्तर के भ्रष्टाचार का था | इस लिए मुधू किशवर ने खोज खबर शुरू की | एक तरफ मधु किश्वर ने पूर्व विधिमंत्री राम जेठमलानी से चर्चा की | तो दूसरी तरफ एसके श्रीवास्तव से मुलाक़ात की | राम जेठमलानी ने पूरे दस्तावेज पढ़े |  बैठे ठाले पी.चिदंबरम के खिलाफ सबूत मिल गए थे | राम जेठमलानी ने 6 दिसंबर 2013 को सीधे पी.चिदंबरम को चिठ्ठी लिखी | चिठ्ठी में पी.चिदंबरम पर मनी लांड्रिंग का आरोप लगाया | लिखा कि उन्होंने रिश्वत लेकर एनडीटीवी को 5000 करोड़ रूपए की मनी लांड्रिंग में मदद की | आरोप यह भी था कि वह आयकर कमिश्नर एसके श्रीवास्तव को धमका रहे हैं | पी.चिदम्बरम और राम जेठमलानी के बीच खतो-खिताबत हुई | मधु किश्वर ने आयकर कमिश्नर एसके श्रीवास्तव से मुलाक़ात की | जिस ने सारे सबूतों की पुष्टि की | एडवोकेट एसके गुप्ता ने भी सभी दस्तावेजों और सीडी की पुष्टि की | मधु किश्वर ने सारी कहानी लिख कर अपनी वेबसाईट मानुषी डाट इन पर दाल दी | राम जेठमलानी और मधु किश्वर ने एनडीटीवी के आर्थिक घोटाले पर प्रेस कांफ्रेंस कर दी | एनडीटीवी ने मधु किशवर को कानूनी नोटिस दिया | फ्राड के सबूत पुख्ता थे , सो मधु किश्वर ने कोर्ट का सामना किया | केस अभी कोर्ट में है | घोटाले अभी और भी हैं | सोमवार को सीबीआई ने प्रणय राय के यहाँ छापा मारा | तो बेसमझ-अज्ञानी लगे असहिष्युणता का राग अलापने | लगे प्रेस की स्वतंत्रता का झंडा उठाने | क्या मीडिया घराने के मालिक को क़ानून की धज्जिया उड़ाने का हक़ हो जाता है | क्या बैंक से फ्राड करने का हक़ हो जाता है | क्या मनी लांड्रिंग का हक़ मिल जाता है | विजया माल्या सिर्फ इस लिए अपराधी हो जाता है क्योंकि उस ने कोई न्यूज चेनेल शुरू नहीं किया | प्रेस की आज़ादी का मतलब लूट की इजाजत तो नहीं होता | अपन ने शुरू में श्री अय्यर की किताब का जिक्र किया था | कितनी हैरानी है कि देश के घोटालों पर किताबें छप जाती हैं | पर घोटालेबाज का बाल भी बांका नहीं होता | न केस दर्ज होता है | न ऍफ़आईआर होती है | न छापा मार कर दस्तावेज जुटाए जाते हैं | सोमवार को जब छापा पडा , तो प्रेस की आज़ादी का मुद्दा बनाने की कोशिश | अब दूसरा केस भी सुनते जाएं | एनडीटीवी की एक शेल कम्पनी है आरआरपीआर | जिस में 50 प्रतिशत शेयर प्रणब राय के  हैं और 50 प्रतिशत उन की पत्नी राधिका के | आरआरपीआर होल्डिंग्स प्राईवेट लिमिटेड के नाम पर 375 करोड़ का लोन लिया गया = | इस कम्पनी की कोई आमदनी नहीं है | आईसीआईसीआई ने इस के बावजूद लोन दे दिया |  14 अक्टूबर 2008 को आईसीआईसीआई ने लोन दिया |  16 अक्टूबर को  इस कम्पनी ने 20,92,00,009 रूपए अपने प्रणब राय को ट्रांसफर कर दिए | और 71,00,00,107 रूपए राधिका राय को बयाज मुक्त कर्ज के रूप में दे दिए | यह बैंक के साथ मिलीभगत से किया गया फ्राड था | आईसीआई बैंक को 48 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ | प्रणयरॉय, उनकी पत्नी राधिका और आरआरपीआर होल्डिंग्स के खिलाफ मामला दर्ज है |  बैंक मनेजर की भी जांच चल रही है | एक और केस फेमा उलंघन का भी है | ईडी ने भी एनडीटीवी को 2,030 करोड़ रुपए का नोटिस जारी किया हुआ है  | ईडी का ये नोटिस प्रणय रॉय, राधिका रॉय और सीनियर एग्जीक्यूटिव केवीएल नारायण राव के नाम है | ताकि सनद रहे, तो बताते जाएं सीपीएम नेता प्रकाश कारत और प्रणय राय साढू हैं | कश्मीर पर भारत का बलात कब्जा बताने वाली  अरुंधती राय का नाम तो सूना ही होगा | वह प्रणय राय की रिश्ते में बहन है |     

आपकी प्रतिक्रिया