Political Statements

लेफ्टिस्ट केजरीवाल कमल हासन का राजनीतिक गठजोड़

Publsihed: 21.Sep.2017, 15:28

चेन्नई | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज चेन्नई जा कर कमल हासन से मुलाक़ात की | बंद कमरे में बातचीत के बाद दोनों ने मीडिया के सामने आ कर एक दुसरे की तारीफ़ की | कमल हासन ने कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे है और उन्हें केजरीवाल से राजनीति का बहुत कुछ समझने को मिलेगा | केजरीवाल ने कहा कि वह कमल हासन के प्र्श्नश्क रहे हैं और दोनों विचारधारा की दृष्टी से भी एक दुसरे के करीब हैं | उल्लेखनीय है कि दोनों ही वामपंथी विचारधारा के हैं | 

सलाहुद्दीन ने पाक से भारत में आतंकवाद फैलाने की पुष्टि की : भारत

Publsihed: 03.Jul.2017, 20:21

नई दिल्ली | आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के पाकिस्तानी मीडिया को दिए इंटरव्यू पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है | अपने इंटरव्यू में सलाहुद्दीन ने माना कि उसने आतंकियों को पैसे भेजे हैं और वह जब भी चाहे भारत के किसी कौने में आतंकी हमला करवा सकता है | इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए भारत ने कहा है कि सलाहुद्दीन का यान इस बात का सबूत है कि पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल भारत में आतंकवादी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है |

पासवान ने कहा कोविंद का विरोध करने वाले दलित विरोधी

Publsihed: 19.Jun.2017, 21:30

नई दिल्ली | बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने का फैसला होने के बाद लोकजनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो रामविलास पासवान ने कहा है कि रामनाथ कोविंद के नाम का विरोध करने वाले दलित विरोधी माने जाएंगे | भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सभी दलों से दलगत राजनीति से ऊपर उठने की अपील की |

अब बारी कुमार विशवास को निकालने की

Publsihed: 17.Jun.2017, 11:21

नई दिल्ली |आजकल आप नेता कुमार विश्वास और पार्टी  नेताओं में नाराजगी की खबरे हैं | दिल्ली में आम आदमी पार्टी दफ़्तर के बाहर कुमार विश्वास के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें कुमार विश्वास को गद्दार, धोखेबाज बताकर पार्टी से निकालने की मांग की गई है | पोस्टर में लिखा है 'भाजपा का यार है कवि नहीं गद्दार है ऐसे धोखेबाजों को बाहर करो.. बाहर करो' | साथ ही इसमें कुमार विश्वास का काला सच बताने के लिए भाई दिलीप पांडेय का आभार भी व्यक्त किया गया है हालांकि इस पोस्टर को किसने जारी किया है इसकी कोई जानकारी नहीं है | 

माकपा को हिंसा का करारा जवाब दिया जाएगा :अमित शाह

Publsihed: 04.Jun.2017, 16:19

तिरुवनंतपुरम। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि केरल में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) द्वारा भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ हुई हिंसा के मामलों से कानूनी तौर पर निपटा जाएगा। भाजपा अध्यक्ष यहां 53,000 वर्ग फुट क्षेत्र में बनने वाले पार्टी के अत्याधुनिक पार्टी मुख्यालय की आधारशिला रखने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उमा भारती ने चुनौती मंजूर की,अयोध्या कूच शुरू

Publsihed: 19.Apr.2017, 14:28
  1. अयोध्या, गंगा, तिरंगे पर कोई खेद नहीं
  2. अयोध्या में राममंदिर बनकर रहेगा
  3. अयोध्या आंदोलन में भागीदारी पर गर्व

मोदी ने लालू परिवार की सम्पत्ति का पिटारा खोला

Publsihed: 14.Apr.2017, 19:35

बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिवार पर बेनामी संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लालू प्रसाद के पुत्र और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव पर औरंगाबाद में 20 वर्ष की उम्र में 45 डिसमिल जमीन खरीदने और उसका विवरण चुनाव आयोग के हलफनामे में नहीं देने का आरोप लगाया। इधर, राजद के नेताओं ने भी मोदी पर पलटवार करते हुए उनके सभी आरोपों को खारिज कर दिया।

मोदी बोले सत्र सफल रहा

Publsihed: 11.Apr.2017, 17:27

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा सांसदों को संबोधित करने के दौरान बजट सत्र के सफल होने पर संतोष जाहिर किया और इसे ‘बहुत सार्थक और उपयोगी’ बताया। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने बताया, “प्रधानमंत्री मोदीजी ने कहा कि बजट सत्र बहुत सार्थक और उपयोगी रहा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली जीत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह ‘सफल सत्र’ रहा।”

कम्यूनिस्ट नहीं चाहते बाबरी विवाद सुलझे

Publsihed: 24.Mar.2017, 17:55

नई दिल्ली| मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने शुक्रवार को कहा कि प्रधान न्यायाधीश जे.एस. खेहर का अयोध्या के बाबरी मस्जिद विवाद को सभी पक्षों के बीच बातचीत के जरिए सुलझाने का सुझाव ‘निर्थक और अविवेकपूर्ण’ है। सर्वोच्च न्यायालय अयोध्या मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ अपील की सुनवाई कर रहा है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने विवादित भूमि को पक्षकारों के बीच बांटने का आदेश दिया था।

“सौ लंगड़े मिलकर पहलवान नहीं बन सकते हैं”

Publsihed: 17.Mar.2017, 18:57

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन बनाने की बातों के सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री रामबिलास पासवान ने तंज कसा है। पासवान ने कहा कि एक पुरानी कहावत है कि सौ लंगड़े मिलकर भी एक पहलवान नहीं बन सकते हैं।

दरअसल यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी की भारी जीत के बाद अब मोदी लहर को रोकने के लिए महागठबंधन बनाने के बात कही जा रही है। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि बीजेपी को हरा पाना कांग्रेस के अकेले की बात नहीं है इसलिए सभी पार्टियों को एकसाथ आना चाहिए।