India Gate Se

Exclusive Articles written by Ajay Setia

बंगाल में साम्प्रदायिक हिंसा से राजनीतिक टकराव 

Publsihed: 05.Jul.2017, 22:36

बंगाल जल रहा है | शुरुआत पिछले शुक्रवार एक छोटी सी जगह बदुरिया से हुई थी | सत्रह साल के एक बच्चे की फेसबुक पर आपतिजनक टिप्पणी से हिंसा भड़की | जेजे एक्ट के अनुसार बच्चे को गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए | गिरफ्तार किया गया, तो उसे थाने में नहीं रखा जाना चाहिए | उसे फौरन आबजर्वेशन होम भेजा जाना चाहिए | बच्चा हिन्दू था, उस की टिप्पणी भारतीय संविधान के खिलाफ थी | आप किसी अन्य के धर्म की आलोचना-निंदा नहीं कर सकते | बच्चे की टिप्पणी इस्लाम के खिलाफ थी | यह अपराध है | बच्चे को गिरफ्तार कर लिया गया | इस के बावजूद सैंकड़ों हिन्दुओं के घर जला दिए गए | सैंकड़ों कारे,बसें,ट्रक जला दिए गए | उस नादान बच्चे

मोदी की इस्रायल यात्रा ने बदल डाली कूटनीति 

Publsihed: 04.Jul.2017, 23:13

मोदी के इस्रायल जाने से कईयों के सीने पर सांप लौट रहा है | असादुद्दीन ओवेसी ,माजिद मेमन, सलमान खुर्शीद , आजमों , सलीमो , अब्दुल्लाहों ,अजमालों , मदनियों , बुखारियों , बरक्तियों और न जाने किस किस के बयान आ रहे हैं |  गांधी, नेहरु,इंदिरा की विदेश नीति भी इन्हीं के इशारों पर चल रही थी | खुद महात्मा गांधी इस्रायल को अलग देश बनाए जाने के खिलाफ थे | इस लिए भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फलस्तीन के विभाजन का विरोध किया था | पर गांधी की हत्या के बाद ही संयुक्त राष्ट्र ने इस्रायल का प्रस्ताव पास कर दिया था | नेहरु तो इस्रायल को मान्यता देने को भी तैयार नहीं थे | वह तो अमेरिका के दबाव में मान्यता द

नीतीश न "खुशामद" करेंगे, न "गुलाम" बनेंगे 

Publsihed: 04.Jul.2017, 08:33

नीतीश कुमार को समझना सचमुच मुश्किल है | वह एक कदम आगे,तो दो कदम पीछे चलते हैं | एक पल वह कांग्रेस की खिल्ली उड़ाते हैं, दुसरे ही पल कहते हैं कांग्रेस बड़ी पार्टी है | क्या राहुल गांधी के नेतृत्व को ले कर लुक्का-छिपी हो रही है | कांग्रेस राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी का विकल्प मानती है | यह नीतीश कुमार के गले नहीं उतरता | सोमवार को नीतीश कुमार ने इसे ही इशारों में कहा | पटना में हुई प्रेसकांफ्रेंस में वह बोले- " हमने राहुल गांधी से कहा था कि कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है |  पहल करें, एजेंडा तय करें | वैकल्पिक राजनीति वक्त की मांग है |  सिर्फ एकता की बात करने से काम नहीं चलता | राष्ट्रीय स

पर रोटी,कपड़ा मकान जीएसटी के दायरे में 

Publsihed: 30.Jun.2017, 22:42

देश में जीएसटी का बवाल है | सीमाओं पर युद्ध के हालात हैं | संसद के सेंट्रल में मध्यरात्रि फंक्शन से जीएसटी लागू हुआ | संसदीय इतिहास में यह चौथा मिड नाईट फंक्शन है | बीस साल की कोशिशों से जीएसटी आया | कांग्रेस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही | पर जब टेक्स रिफार्म लागू होने का वक्त आया | तो कांग्रेस बच्चों की तरह रूठ गई | किस्मत की बात है, अरुण जेटली को श्री मिलना था , मिल गया | पर अरुण जेटली वित्तमंत्री के नाते जीएसटी की शुरुआती समस्याएं झेलेंगे | तो सिक्किम सीमा पर चल रहे तनाव की आंच भी उन्हें आएगी | वित्त मंत्री के साथ रक्षा मंत्री भी वही हैं | कुछ महीनें दोनों समस्याओं से जूझते रहें

सीमा पर कूटनीतिक तनाव, देश में राजनीतिक टकराव 

Publsihed: 29.Jun.2017, 21:28

टकराव और तनाव की दोनों खबरें साथ साथ आई | चीन सीमा पर कूटनीतिक तनाव के हालात हैं | देश के भीतर कांग्रेस ने राजनीतिक टकराव खडा कर दिया | राष्ट्रपति पद के बाद अब उपराष्ट्रपति पद पर टकराव | राष्ट्रपति पद पर तो कांग्रेस ने दलित बनाम दलित की लड़ाई बना दी | बेचारी मीरा कुमार को बलि का बकरा बना दिया | अब पोल खुलनी शुरू हो गई है | स्पीकर पद का कैसे कैसे दुरूपयोग किया | एक कोठी अपने पिता जगजीवन राम के नाम पर अवैध कब्जा था | बगल वाली कोठी पर भी कब्जा कर लिया | दो सरकारी कोठियों पर अवैध कब्जा | राष्ट्रपति बन गई , तो रिटायर होने पर राष्ट्रपति भवन नहीं छोड़ेंगी | या उस के किसी हिस्से को जगजीवन राम की समाध

ट्रम्प और मोदी का इस्लामिक आतंकवाद पर हमला 

Publsihed: 28.Jun.2017, 06:53

अपने यहाँ का मशहूर जुमला है- "आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता |" यह साबित करने के लिए पिछली सरकार ने कई पापड़ बेले | कुछ आतंकवादी वारदातों में हिन्दुओं को फंसा दिया | अब मोदी सरकार आने के बाद यह खुलासा होना शुरू हो गया है | सरकारी अफसर ही खुलासा कर रहे हैं | बता रहे हैं कि लाहौर ट्रेन,अजमेर शरीफ, मालेगांव वारदातों की जांच कैसे बदली गई | लाहौर ट्रेन विस्फोट में पकडे गए तीन लोगों को कैसे छोड़ा गया | इस्लामिक आतंकवाद से ध्यान हटाने के लिए क्या क्या पापड बेले गए | डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने से पहले तक अमेरिका और यूरोप भी इसी लाईन को अपनाते थे | आतंकवाद को किसी धर्म विशेष के साथ जोड़ने से हिचक

मोदी का अमेरिका दौरा और ईद पर नफरत 

Publsihed: 27.Jun.2017, 10:32

यह संयोग है कि ईद के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका में हैं | डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति पद के चुनाव के वक्त मोदी की तारीफ़ किया करते थे | चुनाव के वक्त उन्होंने आतंकवाद को बड़ा मुद्दा बनाया था | उन के निशाने पर अमेरिकी मुसलमान भी थे | ऐसा लगा , जैसे ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका के हालात खराब होंगे | शुरुआत में कुछ जगह नफरत की वारदातें हुई भी | पर जल्दी ही हालात सुधर गए | हालांकि मोदी तीन साल बाद भी अपनी लोकप्रियता बनाए हुए हैं | ट्रम्प तीन महीने बाद भी वह टैम्पो नहीं रख पाए | पर बात ईद की | बीस साल बाद पहली बार व्हाइट हाउस में न तो इफ्तार हुई ,न  ईद मनाई गई | बिल क्लिंटन,

आतंकियों के निशाने पर अब कश्मीरी मुसलमान 

Publsihed: 24.Jun.2017, 06:05

हर शुक्रवार कश्मीर घाटी के लिए मौत का पैगाम लाता है | जुमे की नमाज पर लोग मस्जिद में जुटते है | मस्जिद से निकलते ही कोई न कोई भारत विरोधी वारदात जरुर होती है | सेना पर पथराव तो मामूली बात है | कई बार बम विस्फोट और गोलीबारी | हत्याएं भी जरुर होती हैं | शुक्रवार की इन घटनाओं ने इस्लाम का सिर शर्म से झुका दिया है | इस शुक्रवार की घटना से बहुत सी बातें साफ़ हो गई | श्रीनगर की जामिया मस्जिद के बाहर एक डीएसपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई |  डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित मस्जिद के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर था | आतंकी उसकी हत्या कर सर्विस रिवॉल्वर भी ले गए | मस्जिद के अंदर जब  नमाज अदा हो रही थी |

अब सवाल है उपराष्ट्रपति कौन होगा 

Publsihed: 22.Jun.2017, 23:17

अपन को कोई शक ही नहीं था कि मीरा कुमार विपक्ष की उम्मीन्दवार होंगी | विपक्ष के पास और कोई चारा ही नहीं था | नीतीश कुमार के खिसक जाने के बाद मायावती को साथ बनाए रखना जरुरी था | मायावती ने कह दिया था कि दलित उम्मीन्दवार हुआ | तो वह विपक्ष के साथ रहेंगी | वरना भाजपा के उम्मीन्दवार कोविंद का समर्थन करेंगी | सो मीरा कुमार ही मजबूरी थी | अब दलित पुरुष बनाम दलित महिला हो गया | वैसे कोई लड़ाई है नहीं | कोविंद को दो-तिहाई वोट मिलेंगे | मीरा कुमार को एक-तिहाई | वैसे अपन विश्लेषण करें, तो विपक्ष लेफ्ट ने लड़ाई को कमजोर किया | सोनिया गांधी ने मीरा कुमार का नाम बहुत पहले सुझाया था | अगर विपक्ष अपना उम्मीन

दो-तिहाई वोट ले जाएंगे कोविंद 

Publsihed: 22.Jun.2017, 00:19

जैसा अपन ने बुधवार  के कालम में लिखा था | नीतीश कुमार ने भी एनडीए उम्मींदवार रामनाथ कोविंद के समर्थन का एलान कर दिया | अपन ने 19 जून को अपने कालम में लिखा था- "रामनाथ कोविंद का नाम सुन कर सब से ज्यादा हक्के बक्के तो शरद यादव थे | हक्के बक्के होने का कारण सिर्फ यह नहीं कि भाजपा ने दलित को उतार दिया | उन की आशंका यह भी थी कि नीतीश कुमार ही धोखा दे जाएंगे | यह आशंका सोनिया गांधी को भी है | इस लिए सोनिया गांधी ने फौरन नीतीश कुमार को फोन किया | अब दोनों में क्या बात हुई , यह तो वे दोनों ही बता सकते हैं | पर बाडी लँग्वेज कहती है नीतीश कुमार ने सोनिया के सामने अपनी रिजर्वेशन जता दी है | रामना