कांग्रेस के वामपंथी संक्रमित बुद्धि वालों का इलाज जरुरी 

Publsihed: 12.Jun.2017, 21:04

राहुल गांधी की तारीफ़ करने का दिन है | हाल ही की दो घटनाओं पर राहुल ने ठीक कदम उठाया | बेलगाम हो गए कांग्रेसियों पर लगाम लगाई | पहली घटना केरल की है | जहां यूथ कांग्रेस के एक नेता ने सड़क पर गाय का बछडा कटवाया था | राहुल गांधी ने उसे पार्टी से निलंबित करवाया | दूसरी घटना इतवार को घटी | जब संदीप दीक्षित ने सेनाध्यक्ष को सड़क का गुंडा कहा | राहुल गांधी ने उसे गलत ठहराया | लगता है यूपी , उत्तराखंड के चुनाव नतीजों ने राहुल को बहुत कुछ सिखाया है | राहुल गांधी खुद संदीप दीक्षित जैसी गलती कर चुके हैं | उनने सेना के सर्जिकल स्ट्राईक पर सवाल उठाया था | वह खुद सेना को बलात्कारी कहने वाले जेएनयू गैंग का हौंसला बढाने गए थे | उस गैंग का, जो भारत के टुकडे करने के नारे लगाता है | जेएनयू गैंग वामपंथियों की ब्रांच है | वामपंथी कभी भारत के हितैषी नहीं रहे | वे बंटवारे से पहले पाकिस्तान के समर्थक रहे | वे 1962 में चीन के समर्थक रहे | वे नार्थ-ईस्ट के सीमा विवाद में आज भी चीन के समर्थक हैं | जब कभी भी चीन ने सीमा का उलंघन किया | वामपंथियों ने या तो चीन का समर्थन किया या चुप्पी साध ली | क्या कभी आप ने किसी कम्युनिस्ट नेता का चीन विरोधी बयान देखा | वे हमेशा गोल- मोल बयान देंगे | कहेंगे- सीमा स्पष्ट नहीं है | जब तक सीमाएं स्पष्ट नहीं होंगी | इस तरह की घटनाएं मामूली बात है | बात चली है , तो बताते जाएं , सत्ता कैसे भाषा बदल देती है | इस बार जब उत्तराखंड में चीन के सीमा उलंघन की खबर आई | तो सुषमा स्वराज का भी हूँ-ब-हूँ यही बयान था | खैर अपन बात कर रहे थेराहुल गांधी की | माना कांग्रेस मुश्किल घड़ी में है | बाकी विपक्षी दलों का साथ चाहिए | लेकिन कांग्रेस के नेताओं को चाहिए था कि वह राहुल को कम्युनिस्टों का इतिहास बताते | पिछले कई सालों से कांग्रेस वामपंथियों से प्रभावित हो रही है | इंदिरा गांधी वामपंथियों का इस्तेमाल करती थी | इन के झांसे में नहीं आती थी | ताकि सनद रहे, सो बताते जाएं- केजरीवाल वामपंथियों का आधुनिक रूप है | भारत के 80 फीसदी एनजीओ चलाने वाले वामपंथी विचारधारा के दुमछल्ले हैं | जो यूरोप और अमेरिका के पैसे से भारत में आक्रोश फैलाते रहते हैं | संदीप दीक्षित और केजरीवाल दोनों इसी केटेगिरी के हैं | दोनों वामपंथियों के करीबी एनजीओ चलाते हैं | जब भी मौक़ा मिलेगा ,भारतीय सेना के खिलाफ बोलेंगे | सोलह साल शर्मिला इरोम किस की शह पर भूख हड़ताल पर थी | वामपंथियों  और इन झोलाछाप एनजीओ वालों ने शर्मिला इरोम को सेना के खिलाफ इस्तेमाल किया | सोलह साल तक दुनिया भर में भारतीय सेना को बदनाम करते रहे | याद करवा दें , 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शर्मिला को टिकट की आफर की थी | इस बार जब वह चुनाव लड़ी, तो जमानत नहीं बची | वामपंथियों की सेना विरोधी साजिश समझने केलिए क्या इतना काफी नहीं है | आप ने अगर सोशल मीडिया पर नजर रखी होगी | तो जरुर देखा होगा - कौन कौन थे, जो शर्मिला की हार पर ग़मगीन थे | वामपंथियों की भारतीय सेना विरोधी हरकतें समझनी हो ,तो हाल ही में लिखे दो लेख पढ़ लो | जिनमें सेनाध्यक्ष बीपी रावत की तुलना जनरल दायर से की गई थी | एक लेख वामपंथी बुद्धीजीवी ने लिखा | दूसरा खुद सीपीएम के पूर्व महासचिव ने लिखा | वामपंथी विचारधारा से संक्रमित कांग्रेसी वहीं से इशारा पाते हैं | कुछ दिन पहले जब सेनाध्यक्ष बीपी रावत ने पथराव करने वालों चेतावनी दी थी | तब भी नेशनल कांफ्रेंस ,कांग्रेस और वामपंथी सेनाध्यक्ष के खिलाफ बोले थे | येचुरी-फेचुरी या अबदुल्लों को छोड़ भी दें | तो कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, पी.चिदम्बरम और सुरजेवाला का बयान आया था | तब राहुल गांधी ने कोई आपत्ति नहीं की थी | पर अब आपत्ति की है, तो इसे सदबुद्धी के लक्ष्ण ही मानने चाहिए | सेना के जवान रोज मारे जा रहे हैं | कश्मीर के भीतर तक घुस आया है पाकिस्तान | सेना पर पत्थर फैंकने वाले किसी दृष्टी से भारतीय नहीं | वे भारत के दुश्मन हैं, कभी उन्हें गुमराह युवक कहना | कभी बेरोजगारी के कारण आक्रोशित कहना , आँखे मुंदने के सिवा कुछ नहीं | सभी राजनीतिक दलों को बिना किन्तु परन्तु सेना का समर्थन करना चाहिए | संदीप दीक्षित के बयान पर देश में बवाल खडा हुया है | राहुल गांधी वैसे ही संदीप को निलंबत करते, जैसे बछडा कटवाने वाले को किया था | तो और बेहतर सन्देश जाता | कांग्रेस को दुबारा सत्ता की पार्टी बनाना है, तो देश की भावनाएं समझनी होंगी | संदीप ने माफी मांग ली , अच्छा किया | पर सोनिया गांधी को सामने आना चाहिए | सोनिया गांधी कांग्रेसियों की हर देश विरोधी हरकत पर चुप्पी साध लेती हैं | कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण से अपना बहुत नुकसान कर लिया | अब रही सही कसर हिन्दू विरोध , गाय विरोध और सेना विरोध से पूरी हो जाएगी | इस लिए अपन अपने कांग्रेसी मित्रों को हमेशा सलाह देते हैं - पार्टी में हिन्दुओं का प्रेशर ग्रुप बनाओ | जैसे  नब्बे के दशक तक रहा करता था | तब इन वामपंथी संक्रमित कांग्रेसियों का इलाज संभव होगा | राहुल गांधी को सही दृष्टिकोण अपनाने पर शुभकामनाएं |

 

आपकी प्रतिक्रिया