शिवराज ने चुना चौरी-चौरा में अपनाया गांधी का रास्ता 

Publsihed: 09.Jun.2017, 22:40

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में होड़ लगी है | दिल्ली हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस वर्करों से कहा था-" 'आप' से राजनीति सीखनी चाहिए |" तब से राहुल गांधी 'आप' की राजनीति कर रहे हैं | और कई बार 'आप' से आगे निकल जाते हैं | जैसे गुरुवार को नीमच पहुँच कर बाजी मार ले गए | तो शुक्रवार को केजरीवाल ने अपनी टीम रवाना की | पहले प्रेस कांफ्रेंस ,फिर सड़क पर धरना | जब पता था कि धारा 144 लगी है | जब पता था कि प्रशासन आगे जाने नहीं देगा | तो इतनी नौटंगी की जरुरत क्या थी | खासकर तब, जब हालात अभी भी खराब हैं | जब पत्थराव थम नहीं रहा | यों आम आदमी पार्टी सच-मुच कांग्रेस से पीछे रह गई | कांग्रेस के बहुत सारे नेता-विधायक हिंसा फैलाते कैमरे में कैद हो गए | वैसे तो सोशल मीडिया में ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी चल रहा है | जिन को कांग्रेस ने 2018 में मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया है | अब पता नहीं, करा भी है या नहीं | कमल नाथ भी लाईन में हैं | पर सिंधिया का कोई ऐसा वीडिया सामने नहीं आया | जिस में वह हिंसा भड़काते दिखे हों | इंदौर के कांग्रेसी विधायक जीतू पटवारी का वीडियो तो गुरूवार को ही सामने आ गया था | वह हिंसा के लिए भड़का रहा था | पुलिस अफसर उन्हें कह रहा था कि आप ने तो शान्ति में सहयोग का वादा किया था | आपने लोगों को भड़काया है | अपने लोगों के साथ यहां से जाइए | वीडियो में पटवारी कहते सुने गए- "तुम जाओ, अपना काम करो |" वह इंदौर से इसी काम के लिए बाकायदा मंदसौर पहुंचे थे | राहुल गांधी न्यूज चेनलों में जिस मोटर साईकिल पर नीमच जाते दिखाई दिए थे | उस मोटर साईकिल को जीतू पटवारी चला रहे थे | पर असली वीडियो कांग्रेस के किसान नेता डीपी धाकड़ का सामने आया है | वह जिला पंचायत का वाईस प्रेजिडेंट है | वीडियो रतलाम में उन के 3 जून के भाषण का है | जिस में वह कह रहे हैं-" कल से साफ़-सुथरी बात है | कोई भी सामने आए, आग लगा दो | सभी वाहनों को आग लगा दो | कोई किन्तु-परन्तु  नहीं, पुलिस-थाने से डरने की जरुरत नहीं | कोई की परवाह नहीं करना | कल को मेरी गिरफ्तारी हो जाएगी | तो आप की जिम्मेदारी है | खुल कर खेलना है | जिस को डर लगता है, वह घर बैठे |" रतलाम के एसपी अमित सिंह ने इस वीडियो की पुष्टि की है |  कांग्रेस के नेता फैजान खान और यूथ कांग्रेस नेता श्याम गुर्जर के खिलाफ भी कुछ सबूत मिले हैं | सब से हैरान करने वाला वीडियो तो बुधवार का है | यह वह दिन है, जिस दिन हिंसा भड़की थी | वीडियो में जुलूस का नेतृत्व कांग्रेस की कांकेर विधायक शकुन्तला करती दिख रही है | पुलिस वाला उसे रोकने की कोशिश कर रहा है | शकुन्तला भीड़ को आदेश देती है कि थाने को आग लगा दो | वह एक नहीं, कई बार कहती दिखती है -"थाने को आग लगा दो |" कांग्रेस को चाहिए शकुन्तला को तुरंत निकाल बाहर करे | जैसे केरल के उस कांग्रेसी को निकाल बाहर किया | जिस ने सरे बाज़ार बछडा कटवा दिया था | अब आप को समझ आ रहा होगा गुरूवार को पुलिस क्यों चुप थी | मुख्यमंत्री शिवराज चौहान क्यों चुप थे | राहुल गांधी को क्यों नीमच तक आने दिया गया था | शुक्रवार का दिन पुलिस का था | वह कांग्रेसियों के सारे सबूत सामने ले आई | रतलाम के एसपी ने कहा है कि उन के पास कुछ और वीडियो हैं | उन ने एक महत्वपूर्ण बात कही | उन ने कहा -" मालवा में किसान धोती-कुर्ता पहनता है | पेंट कमीज नहीं पहनता | तीन दिन से पेंट कमीज में लडके गरीब किसानों को मार रहे थे | सब वीडियो हैं हमारे पास हैं |" शुक्रवार को दिल्ली से गए मीडिया ने ऐसे कई पेंट-शर्ट धारी युवाओं को पकड लिया | जो खुद को किसान कह रहे थे | अपन ने गुरूवार को चौरी-चौरा की घटना याद करवाई थी | जब असहयोग आन्दोलन के दौरान किसानों ने हिंसा की थी | तब कांग्रेस ने क्या रास्ता अपनाया था | तब महात्मा गांधी ने क्या स्टेंड लिया था | गांधी ने आन्दोलन तो बंद करवा ही दिया | यंग इंडिया में उन ने लिखा -"आन्दोलन को हिंसक होने से बचाने के लिए मैं हर एक अपमान | हर एक यातनापूर्ण बहिष्कार | यहाँ तक की मौत भी सहने को तैयार हूँ |" पर 95 साल बाद कांग्रेस की विधायक भीड़ को थाना जलाने का हुक्म दे रही है | ऐसे हालात में जो रास्ता कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को अपनाना था | वह शुक्रवार को शिवराज सिंह चौहान ने अपना लिया | वह आज ( शनिवार ) से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे | किसानों को बुलाएंगे | उन से बात करेंगे | उन की समस्याओं का समाधान करेंगे | यह है गांधी का रास्ता |

 

आपकी प्रतिक्रिया