India Gate Se

Exclusive Articles written by Ajay Setia

तीनों विवादास्पद मुद्दों पर टकराव की आहट 

Publsihed: 11.Aug.2017, 23:23

भाजपा के तीनों मुद्दों का सम्बन्ध मुसलमानों से है | तीनों मुद्दे भाजपा का हिन्दू वोट बैंक मजबूत करते हैं | पहली बार बनी भाजपा की अपनी सरकार से हिन्दुओं की उम्मीन्दें बहुत ज्यादा हैं | मोदी भले ही विकास के मुद्दे पर जीतने का दावा करें | पर भाजपा की जीत बड़ा कारण कांग्रेस की मुस्लिम परस्ती भी था | कांग्रेस की अंदरुनी छानबीन में भी यही कहा गया है | इसलिए 2019 से पहले तीनों मुद्दे सुप्रीमकोर्ट के जारी खुल गए हैं | राम जन्मभूमि के दावे पर निर्णायक सुनवाई शुरू हो गई है | सुप्रीम कोर्ट 2019 से पहले फैसला कर देगी | तीन तलाक पर भी सुप्रीमकोर्ट का रूख सख्त है | जो समान नागरिक संहिता का रास्ता खोलेगा |

हामिद अंसारी का साम्प्रदायिक चेहरा

Publsihed: 11.Aug.2017, 12:05

हामिद अंसारी का राजनीति से कुछ लेना देना नहीं था | भैरोसिंह शेखावत 2007 में रिटायर हो रहे थे | सोनिया-मनमोहन सरकार वामपंथियों के समर्थन से चल रही थी | कांग्रेस ने महाराष्ट्र की कांग्रसी नेता प्रतिभा पाटिल को राष्ट्रपति बनाया | तो कम्यूनिस्ट पार्टी ने उप-राष्ट्रपति का पद मांग लिया | कांग्रेस के पास संसद में बहुमत नहीं था | इस तरह सोनिया गांधी को कम्यूनिस्टों की बात माननी पडी | कम्यूनिस्टों ने विदेश सेवा से रिटायर वामपंथी विचारधारा के हामिद अंसारी का नाम आगे किया | इस तरह राजनीति का अनाडी राज्यसभा का सभापति बन बैठा | पिछले दस साल में हामिद अंसारी ने राज्यसभा में कोई छाप नहीं छोडी | भरोसिंह शे

भाजपा हारी,पर चुनाव आयोग की साख बची 

Publsihed: 10.Aug.2017, 09:57

अहमद पटेल राज्यसभा का चुनाव जीत गए | अमित शाह ने पूरी कोशिश की थी कि अहमद पटेल न जीत पाएं | पटेल को हराणे  के लिए उन्होंने बलबीर राजपूत को भाजपा का उम्मीन्द्वार बनाया था | बलबीर राजपूत कांग्रेस के विधायक थे | वह कांग्रेस से इस्तीफा देते ही भाजपा के राज्यसभा उम्मीन्द्वार बन गए | गुजरात विधानसभा की सीटों के मुताबिक़ भाजपा दो सीटें जीत सकती थीं | इसलिए भाजपा संसदीय बोर्ड ने 27 जुलाई को दो ही उम्मीन्द्वार तय किए थे | केम्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा अपने अध्यक्ष अमित शाह को उम्मीन्द्वार बनाया था | अपन ने उसी दिन लिखा था कि बलबीर राजपूत भाजपा का तीसरा उम्मीन्दवार तय हो सकता है | और अगल

गुजरात बना मोदी-सोनिया की इज्जत का सवाल 

Publsihed: 08.Aug.2017, 21:00

गुजरात की तीन राज्यसभा सीटों का चुनाव कांग्रेस-भाजपा में झगडे की नई वजह बन गया है | कांग्रेस के 57 विधायक थे, तो तीन में से एक सीट कांग्रेस की थी | कांग्रेस ने पांचवीं बार भी अहमद पटेल को टिकट दे दिया | अहमद पटेल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के ख़ास-उल-ख़ास हैं | सोनिया गांधी के रानजीतिक चाणक्य | पर जैसे ही अहमद पटेल को पांचवीं बार टिकट मिला | तो कांग्रेस में बवाल मच गया | शंकर सिंह वाघेला ने तो कांग्रेस छोड़ दी | वाघेला के साथ कांग्रेस के 13 एमएलए थे | अहमद पटेल के पास 44 विधायक ही बचे थे | जिन्हें बचाने के लिए कांग्रेस बेंगलूर ले गई | अमित शाह ने मौक़ा देख कांग्रेस से टूटे बलवंत राजपूत को भा

भारत का लालू यादव और पाक का नवाज शरीफ कुनबा 

Publsihed: 28.Jul.2017, 21:37

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने गजब का काम किया | प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार का दोषी ठहरा कर प्रधानमंत्री पद से अयोग्य करार दे दिया | पांच जजों की बेंच ने कहा कि नवाज शरीफ के खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए | दरअसल पनामा लीक ने नवाज शरीफ के काला धन छुपाने, भ्रष्‍टाचार और मनी लांड्रिंग की पोल खोली | कोर्ट ने नवाज शरीफ और परिजनों को दोषी पाया है |  21 जुलाई को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पनामा पेपर्स मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था | नवाज शरीफ के खिलाफ फैसला आते ही उनका सियासी भविष्‍य अधर में लटक गया | अपने यहाँ 1975 में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ऐसी हिम्मत की थी | अदालत ने इंदिरा गांधी का

क्या वाघेला हरा पाएंगे अहमद पटेल को 

Publsihed: 27.Jul.2017, 21:44

कांग्रेस को झटका डर झटका लग रहा है | सोनिया गांधी को राहुल गांधी की नहीं | अलबत्ता शरद पवार , शंकर सिंह वाघेला , विजय बहुगुणा जैसे अनुभवियों की जरूरत है | पर अपन ने जिन तीनों का नाम लिया | वे तीनों कांग्रेस छोड़ चुके हैं | एक-एक कर  दिग्गज कांग्रेस छोड़ गए | अब चिदंबरम जैसे घमंडी , सिब्बल जैसे दम्भी , आनन्द शर्मा जैसे हवाई , दिग्विजय जैसे आतंकवादियों के समर्थक बचे हैं | अब इन से क्या तो सोनिया गांधी को ढंग की सलाह मिलेगी | और क्या राहुल गांधी को सलाह मिलेगी | बात कांग्रेस के इन चार नेताओं की चली तो बताते जाएं | गुरूवार को जब भाजपा के शिवप्रताप शुक्ल ने हिन्दू आतंकवाद की साजिश का मुद्दा उ

नीतीश ने पंक्चर किए राष्ट्रीय महागठबंधन के मसूबे 

Publsihed: 26.Jul.2017, 21:07

सात-आठ महीने पहले ही नीतीश को अपनी गलती का एहसास हो गया था | वह लालू से साथ गठबंधन में घुटन महसूस कर रहे थे | नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार में कई दिनों से खिचडी पक रही थी | महागठबंधन कैसे तोड़ा जाए , भाजपा से कैसे गठबंधन किया जाए | क्या क्या शर्तें होंगी , भाजपा बाहर से समर्थन देगी या भीतर से | भाजपा की सत्ता में भागेदारी होगी | मोदी सरकार में यूनाईटेड जनता दल की कितनी भागेदारी होगी | अपन को पिछले हफ्ते संसद के सेंट्रल हाल में किसी ने बताया कि केंद्र में जदयू के तीन मंत्री बनेंगे | इस सब का मतलब यह था कि तेजस्वी यादव को इस्तीफा न करवाने की लालू की जिद्द से नीतीश टूट गए थे |  नरेंद्र मोदी

हिन्दू आतंकवाद की झूठी कहानियों के उड़े परखचे 

Publsihed: 25.Jul.2017, 22:11

हिन्दू आतंकवाद की एक और झूठी कहानी की परतें उधड़ गई | अजमेर ब्लास्ट , मक्का मस्जिद ब्लास्ट, मालेगांव ब्लास्ट  और समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट को हिन्दू आतंकवाद बताया गया था | ये चारों आतंकवादी वारदातें 2007-08 में यूपीए सरकार के वक्त हुई थीं  | कांग्रेस के दो गृहमंत्रियों पी.चिदम्बरम और सुशील कुमार शिंदे ने इन्हें हिन्दू आतंकवाद कहा था | कोई दर्जन भर हिन्दुओं को पकड़ा गया | जिन में स्वामी असीमानंद को मक्का मस्जिद ब्लास्ट और अजमेर दरगाह ब्लास्ट में पकड़ा गया था | साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और कर्नल पुरोहित को मालेगांव ब्लास्ट में पकड़ा गया | सुनील जोशी , कुलसान्ग्रे और डांगे का नाम समझौता क

हत्यारा भीडतंत्र बनाम संसद का भीडतंत्र बनाम बोफोर्स

Publsihed: 24.Jul.2017, 22:59

बोफोर्स का भूत रह-रह कर निकल आता है | बोफोर्स घोटाले में 64 करोड़ रूपए की रिश्वत का मामला था | आज तो 64 करोड़ की कोई औकात ही नहीं है | अब स्वीडन में घोटाले की जांच करने वाली एजेंसी के प्रमुख ने 71 साल की उम्र में नया खुलासा कर दिया है | स्टेन लिंडस्ट्रोम ने सीधे राजीव गांधी पर आरोप लगा दिया है | यह खुलासा उनने रिपब्लिक टीवी पर इंटरव्यू में किया है | स्टेन लिंडस्ट्रोम ने कहा है कि 23 जनवरी 1986 को स्वीडन के पीएम आलफ पाल्मे और भारत के प्रधान मंत्री राजीव गांधी के बीच विमान में मीटिंग हुई थी | इस मीटिंग में बोफोर्स कम्पनी के मार्टिन आर्दबो भी मौजूद थे | इस मीटिंग में राहुल गांधी ने 50 मिलियन क्र

वाघेला की पटकनी से जख्मी हुई कांग्रेस 

Publsihed: 21.Jul.2017, 23:27

राहुल गांधी ने अभी तो कांग्रेस की बागडोर नहीं संभाली | एक-एक कर पूर्व मुख्यमंत्री छोड़ कर जा रहे हैं | विजय बहुगुणा , एसएम कृष्णा , जगदम्बिका पाल के बाद अब शंकर सिंह वाघेला भी गए | अपन ने कल शुकवार के कालम में ही तो लिखा था-" गुजरात की कांग्रेस भी टूट के कगार पर है | शंकर सिंह वाघेला कभी भी राहुल गांधी को टाटा-बाय-बाय कह सकते हैं | " असल में शुक्रवार को वाघेला का जन्मदिन था | वह 77 साल के हो गए | गुरूवार को दिल्ली में थे , तो कई नेताओं को मिले थे | अफवाह उडी कि उनने राहुल और सोनिया से मिलने का वक्त माँगा है | पर वक्त नहीं मिला, इस लिए वह कांग्रेस छोड़ देंगे | इस में आधा सच था, आधा झूठ | वाघेल