हिन्दू आतंकवाद की झूठी कहानियों के उड़े परखचे 

Publsihed: 25.Jul.2017, 22:11

हिन्दू आतंकवाद की एक और झूठी कहानी की परतें उधड़ गई | अजमेर ब्लास्ट , मक्का मस्जिद ब्लास्ट, मालेगांव ब्लास्ट  और समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट को हिन्दू आतंकवाद बताया गया था | ये चारों आतंकवादी वारदातें 2007-08 में यूपीए सरकार के वक्त हुई थीं  | कांग्रेस के दो गृहमंत्रियों पी.चिदम्बरम और सुशील कुमार शिंदे ने इन्हें हिन्दू आतंकवाद कहा था | कोई दर्जन भर हिन्दुओं को पकड़ा गया | जिन में स्वामी असीमानंद को मक्का मस्जिद ब्लास्ट और अजमेर दरगाह ब्लास्ट में पकड़ा गया था | साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और कर्नल पुरोहित को मालेगांव ब्लास्ट में पकड़ा गया | सुनील जोशी , कुलसान्ग्रे और डांगे का नाम समझौता काण्ड से जोड़ा गया | फिर असीमानंद को भी समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट से जोड़ दिया गया | फिर बताया गया कि कमल चौहान, अमित चौहान, लोकेश शर्मा और राजेन्द्र पहलवान ने समझौता ट्रेन पर चार बम रखे थे | मुम्बई में आतंकी हमले में मारे गए हेमंत करकरे ने हिन्दू आतंकवाद की झूठी कहानी गढ़ने में कांग्रेस की मदद की | वह महाराष्ट्र एसआईटी के चीफ थे | बाटला हॉउस एन्काउंटर को फर्जी बताने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह हर रोज़ हेमंत करकरे से बात करते थे | आतंकवादी वारदातों में पाकिस्तान का हाथ छुपाने के लिए कांग्रेस सरकार ने हिन्दू आतंकवाद की झूठी कहानियां गढ़ी थी | यह असीमानंद के अजमेर ब्लास्ट से बरी होने पर उजागर हो चुका है | खुद एनआईए ने मालेगांव ब्लास्ट से प्रज्ञा ठाकुर का केस वापस ले लिया | अब समझौता एक्सप्रेस का सच भी सामने आ गया है | सिमी के पूर्व चीफ सफ़दर नागोरी और उस के भाई कमरुदीन के नारको टेस्ट का वीडियो रिकार्डिंग सामने आया है | कमरुदीन ने कहा है कि पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस में ब्लास्ट करवाया था | नारको टेस्ट में सफ़दर नागौरी ने कहा था कि समझौता एक्सप्रेस में ब्लास्ट अब्दुल रज्जाक ने करवाया था | अब्दुल रज्जाक इंदौर का रहने वाला था | सैमझौता एक्सप्रेस में तीन सूटकेस मिले थे , जिन में बम रखे गए थे | इन सूटकेसों के तार इंदौर से जुड़े थे | लेकिन हरियाणा की जांच टीम प्रज्ञा ठाकुर, सुनील जोशी, असीमानंद तक पहुंची | जानबूझ कर अब्दुल रज्जाक, सफ़दर नागौरी तक नहीं पहुँची | सफ़दर नागौरी ने खुलासा किया है कि अब्दुल रज्जाक के पाकिस्तान में रिश्तेदार हैं | उन्हीं के माध्यम से रज्जाक के पाकिस्तान के आतंकवादियों से सम्बन्ध बने | सबूत सामने आ रहे हैं कि लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित के खिलाफ भी साजिश रची गई थी |  कर्नल पुरोहित को मालेगांव ब्लास्ट में फंसाया गया  था | उन पर मालेगांव ब्लास्ट के लिए बम मुहैया कराने के आरोप  लगाया गया | कर्नल पुरोहित आठ साल से जेल में हैं | दरअसल, पुरोहित सेना के खुफिया विभाग में एक मिशन के तहत काम कर रहे थे । देश में सक्रिय कई धार्मिक संगठनों में उन्होंने अपनी पैठ बना ली थी । वहां से मिलने वाली सूचना वह लगातार मिशन मुख्यालय पुणे को भेज रहे थे । इसी दौरान उन्हें जाली नोटों के व्यापार के कुछ राज़ मिले | अगर ये राज सार्वजनिक हो जाते तो कई नेताओं का राजनीतिक जीवन बर्बाद हो जाता | क्योंकि मामला सीधा देशद्रोह का बनता | तभी मालेगांव ब्लास्ट हुआ |  ब्लास्ट की जांच के लिए महाराष्ट्र पुलिस की एटीएस बनाई गई थी | एटीएस के प्रमुख हेमंत करकरे बनाए गए थे | क्या हेमंत करकरे ने नकली नोटों के कारोबारियों से मिल कर कर्नल पुरोहित को मालेगांव ब्लास्ट में फंसाया था | ‘रॉ’ के पूर्व अधिकारी आरएसएन. सिंह लिखते हैं - ‘ यूपीए शासनकाल में धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण करने के लिए एक व्यूह रचना की गई । ऐसा करने के पीछे एक ही वजह थी- ‘वोट बैंक की राजनीति ।’ उसी के तहत ‘जेहादी आतंक’ की तर्ज पर ‘हिन्दू आतंक’ का तानाबाना बुना गया’। सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने अमेरिकी राजदूत से कहा था  कि भारत के लिए चिंता का विषय ‘हिन्दू आतंक’ है, न कि ‘जेहादी आंतक’| अगला कदम इस नव निर्मित हिन्दू आतंक को साबित करना था | ले.कर्नल पुरोहित को फंसा कर एटीएस चीफ हेमंत करकरे ने यह काम आसान किया | इस तरह हिन्दू आतंक की मौजूदगी भी साबित हो गई और देशद्रोही नेताओं का भविष्य भी सुरक्षित रह गया | सुब्रह्मंयम स्वामी ने सफ़दर नागौरी के नारको टेस्ट के आधार पर राज्यसभा में नोटिस दिया है | वह जीरो आवर में मुद्दा उठाएंगे | स्वामी सदन में बहस चाहते हैं | स्वामी ने केस दर्ज करवाने की बात भी कही है | दिग्विजय सिंह का स्टेंड अभी भी हिन्दू आतंकवाद का है | उनने नारको टेस्ट की टेप पर सवाल उठाए हैं |  भाजपा सरकार पर आरएसएस वालों को बचाने का आरोप लगाया है | सुशील कुमार शिंदे ने तो यह कह कर जान बचाई है कि वह तब गृह मंत्री नहीं थे | उनने ठीकरा चिदंबरम के सिर फोड़ दिया | दिग्विजय सिंह और पी.चिदम्बरम दोनों ही राज्यसभा में हैं | स्वामी को सदन में मुद्दा उठाने की इजाजत मिली तो बुधवार हंगामेंदार होगा | 

 

आपकी प्रतिक्रिया