Current News

डायलाग,डिवेलपमेंट पर जोर दिया महबूबा ने

Publsihed: 24.Apr.2017, 11:15

जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात के दौरान हुर्रियत कांफ्रेंस और पत्थर बाजों  से बातचीत पर जोर दिया | उन्होंने कहा कि डायलाग और डिवेलपमेंट साथ साथ चलना चाहिए. उन्होंने कहा कि बातचीत के सिवा कोई चारा नहीं है | महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री को साफ़ शब्दों में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के डायलाग फार्मूले से ही कश्मीर समस्या का हल निकल सकता है | उन्होंने कहा जहां वाजपेयी जी छोड़ गए थे, वहीं से शरुआत होनी चाहिए | 

ताजमहल में विदेशियों के कन्धों से उतारे गए भगवा स्कार्फ

Publsihed: 23.Apr.2017, 23:46

नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि ताजमहल में विदेशी मॉडलों को भगवा स्कार्फ पहनकर दाखिल नहीं होने देने में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) या भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) की कोई भूमिका नहीं थी। इन भगवा स्कार्फ पर भगवान राम का नाम लिखा हुआ था। कहा जा रहा है कि बीते हफ्ते कुछ विदेशी मॉडलों को ऐसा स्कार्फ पहनकर आगरा स्थित 17वीं सदी के इस ऐतिहासिक इमारत में दाखिल होने से रोक दिया गया था।

बरखा शुक्ला सिंह भी हुई भाजपा की

Publsihed: 22.Apr.2017, 16:26

नई दिल्ली: दिल्‍ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष बरखा शुक्‍ला सिंह शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गईं. एक दिन पहले ही कांग्रेस से निकाली गई बरखा शुक्ला सिंह दोपहर करीब 1 बजे बीजेपी में शामिल हो गईं | सूत्रों के मुताबिक इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से बरखा की शुक्रवार को मुलाक़ात भी हुई | एमसीडी चुनाव से ऐन पहले दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष अरविंदर लवली के बाद बरखा का बीजेपी में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. रविवार यानी 23 अप्रैल को एमसीडी के 272 वार्डों के लिए मतदान होने जा रहा है |

भगवा पहनकर बना सकते हैं मोदी-योगी को निशाना

Publsihed: 22.Apr.2017, 15:48

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ को इस्लामिक आतंकियों से खतरा है। इस बात की खबर मिलते ही देश की तमाम सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। राजधानी दिल्ली सहित यूपी में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसी आईबी ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी बम से हमले की आशंका जताई है। उधर उत्तर प्रदेश सुरक्षा विभाग की ओर से 21 अप्रैल, 2017 को समस्त पुलिस महानिरीक्षकों को पत्र लिखकर अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। पत्र में बताया गया है कि आतंकी भगवा रूप में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

ग्रामीणों को मिलेगा काम-धंधों के लिए आधे ब्याज में कर्ज

Publsihed: 19.Apr.2017, 16:33

नई दिल्‍ली। केंद्र की मोदी सरकार ने जब सत्‍ता संभाली थी तब कहा था कि यह गरीबों की सरकार है। देश से गरीबी हटाने के लिए उन्‍होंने एक नया फैसला लिया है। मोदी सरकार गरीबी हटाने के लिए डायरेक्‍ट बेनेफिट योजना लाने का विचार कर रही है। इस योजना के तहत सरकार देश के ग्रामीण इलाकों में गरीबी झेल रहे लगभग 8.5 करोड़ परिवारों को कर्ज देगी। यह कर्ज इन गरीब परिवारों को व्यवसाय का नया जरिया तैयार करने के लिए दिया जाएगा। यह कर्ज खास इसलिए है कि इस कर्ज पर ब्याज का बड़ा हिस्सा केन्द्र सरकार खुद देगी।

किसे मिलेगा 1 लाख रुपया

आईएएस अफसरों से छिनी गई लाल-नीली बत्ती

Publsihed: 19.Apr.2017, 14:34

मोदी सरकार ने एतिहासिक कदम उठाते हुए पहली मई से सभी आधिकारिक कारों से लाल और नीली बत्ती हटाने का फैसला किया है | प्रधानमंत्री ,केंद्र के मंत्रियों , मुख्यमंत्रियों और सभी राज्यों के सभी मंत्रियों की गाड़ियों से भी लाल बत्ती हट जाएगी | सिर्फ चार अधिकारियों को लाल बाती का इस्तेमाल करने का अधिकार होगा | राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति , सुप्रीम कोर्ट के मुख्य्न्याय्धीश और लोकसभा स्पीकर को रेड लाईट का अधिकार दिया गया है |

उमा भारती ने चुनौती मंजूर की,अयोध्या कूच शुरू

Publsihed: 19.Apr.2017, 14:28
  1. अयोध्या, गंगा, तिरंगे पर कोई खेद नहीं
  2. अयोध्या में राममंदिर बनकर रहेगा
  3. अयोध्या आंदोलन में भागीदारी पर गर्व

बाबरी षड्यंत्र केस खुला,आडवाणी राष्ट्रपति दौड़ से बाहर

Publsihed: 19.Apr.2017, 12:37

सुप्रीम कोर्ट ने आज सीबीअई की याचिका को स्वीकार करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता आडवाणी, जोशी, विनय कटियार, कल्याण सिंह सहित भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के 13 नेताओं पर आपराधिक साजिश के तहत मुकदमा चलेगा। विनय कटियार ने इसे सीबीआई की साजिश करार दिया है | सीबीआई के कदम से भाजपा में निराशा का वातावरण है, सीबीआई के इस कदम को लाल कृष्ण आडवानी की राष्ट्रपति पद से उम्मींदवारी को रोकने का कदम माना जा रहा है | 

कांग्रेस तीन तलाक पर मुस्लिम पुरुषों के साथ ?

Publsihed: 17.Apr.2017, 23:34

नई दिल्ली। योगी आदित्यनाथ जब से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं तब से तीन तलाक का मुद्दा फिर से गरमा गया है। उनके जनता दरबार में उत्तर प्रदेश की दर्जनों मुस्लिम महिलाएं रोजाना पहुंच रही हैं और तीन तलाक पर न्याय की मांग कर रही हैं। बढ़ते विवाद के बीच मुस्लिम लॉ बोर्ड ने पिछले दिनों कहा कि सरकार इस मामले में दखल ना दे क्योंकि लॉ बोर्ड 18 महीने के भीतर तीन तलाक को समाप्त कर देगा।

अन्नाद्रमुक में फिर होगी एकजुटता , शशिकला को हटाया जाएगा

Publsihed: 17.Apr.2017, 23:08

अन्ना द्रमुक में नाटकीय मोड़ आ गया है | दोनों गुटों ने एकजुटता लाने के मुद्दे पर विचार किया | पूर्व मुख्यमंत्री पन्नीर सिल्वान ने शर्त रखी थी कि शशि कला को पार्टी के माहासचिव पद से हटाया जाए | मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार बचाने के लिए चिन्न्मा शशिकला को पार्टी से अलग करने का फैसला कर लिया है | तमिलनाडू के स्वास्थ्य मंत्री जय कुमार ने देर रात हुई दोनों गुटों की बैठक के बाद घोषणा की कि चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट में नया हल्फिया बयान पेशअ जाएगा \