Current News

दिल्ली विवि में लडके नंगे-पुंगे नहीं घूम सकेंगे

Publsihed: 30.Apr.2017, 17:10

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी में लडको को अब कॉमन रूम में आने के लिए पूरी तरह ढंके हुए कपड़े पहनने होंगे। सोशल वर्क डिपार्टमेंट (डीएसडब्ल्यू) ने ये साफ़ किया है कि ये सिर्फ लड़कों के लिए है।डीयू के डीएसडब्ल्यू की चीफ प्रफेसर नीरा अग्निमित्रा ने कहा है कि ये नियम सिर्फ लड़कों के लिए लागू होगा।

दरअसल, ‘ये सिर्फ एक डिपार्टमेंट की बात है जिसका एक हॉस्टल है जिसमें महिला और पुरुषों का कॉमन रूम हैं। स्टूडेंट्स पढ़ने और टीवी देखने के लिए यहां आते हैं। यहां एसी लगने के बाद से कुछ लड़के यहीं सोने लगे हैं। इससे लड़कियों के लिए असहज स्थिति पैदा हो जाती है।’

दाऊद इब्राहिम मर चुका है? पाकिस्तान ये छिपा रहा है ?

Publsihed: 29.Apr.2017, 12:27

नई दिल्ली। क्या अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम मर चुका है? क्या पाकिस्तान ये बात छिपा रहा है? ये सवाल हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही हैं कि दाऊद की मौत हो चुकी है। हालांकि कुछ लोग इसे अफवाह भी बता रहे हैं। जैसे दौउद के लम्बे दौर के साथी छोटा शकील ने इस बात का खंडन किया है कि दाऊद की मौत हो गई है | दूसरी तरफ यह भी दावा किया जा रहा है कि दाऊद की मौत आज ही हार्ट अटैक से हुई है।

मोदी ने हिमाचल मे खोला चुनावी नोर्चा

Publsihed: 27.Apr.2017, 13:54

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल में चुनाव का मोर्चा खोलते हुए दिल्ली से शिमला तक सस्ती हवाई यात्रा की शुरूआत की. मंच पर प्रेम कुमार धूमल और जेपी नड्डा को एक साथ बिठा कर  मोदी ने साफ संकेत दे दिया है कि मुख्यमंत्री पद पर किसी को प्रोजेक्ट नहीं किया जाएगा.

योगेन्द्र यादव ने कहा यह केजरीवाल की हार ,इस्तीफा दें

Publsihed: 26.Apr.2017, 11:15

नई दिल्ली। स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने बुधवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव पार्टी की शुरुआत है और इसे इसमें कोई भी सीट जीतने की अपेक्षा नहीं थी। यादव ने एमसीडी चुनाव के लिए मतगणना शुरू होने के बाद समाचार चैनल एनडीटीवी से कहा, “हम कोई अपेक्षा नहीं रख रहे। लेकिन हमें इसमें जो भी मिलेगा, वही हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा।”

उन्होंने कहा कि पार्टी ने दिल्ली की जनता से जुड़े स्वच्छता और स्वास्थ्य जैसे असली मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया। यादव ने कहा, “हमने कश्मीर या अन्य मुद्दों के स्थान पर जमीनी मुद्दों पर ध्यान दिया।”

दिल्ली में कांग्रेस के साथ ही धडाम से गिरी आम आदमी पार्टी

Publsihed: 26.Apr.2017, 09:17

नई दिल्ली। दिल्ली एमसीडी चुनावों में बीजेपी को तीनों एमसीडी में पूर्ण बहुमत हासिल हो गया है। वहीं विधानसभा चुनावों में दिल्ली की सत्ता पर प्रचंड बहुमत से आने वाले अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी की बुरी तरह से हार गई है। वापसी का सपना देख रही कांग्रेस को भी झटका लगा है। 

केजरीवाल ने अपनी हार का कारण एवीएम बताया है , 
जब कि योगेन्द्र यादव ने कहा कि आप एवीएम के कारण नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी की और से जनता को दिए धोखे के कारण हुई |

दिल्ली एमसीडी की कुल 272 सीटें है |

राहुल गांधी की 109 वर्षीय दादी शोभा नेहरू का सोलन में निधन

Publsihed: 26.Apr.2017, 00:22

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के भतीजे बीके नेहरू की पत्नी और राहुल गांधी की 109 वर्षीय दादी शोभा नेहरू का सोलन के कसौली में निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। बताया जाता है कि देर शाम तक राहुल गांधी और सोनिया गांधी के कसौली पहुंचने की उम्‍मीद है। शोभा नेहरू का असली मगदोलना फ्रीडमैन था जिसे अब शोभा पंडित के नाम से जाना जाता था।
साधारण महिला थी शोभा नेहरू

मुझे बेटे पर गर्व है, मेरे ‘शेर’ ने 5 नक्सलियों को मार गिराया

Publsihed: 25.Apr.2017, 14:33

बुलंदशहर। छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार को हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 26 जवान शहीद हो गए जबकि 7 जवान घायल हुए हैं। वहीं, हमले में घायल सीआरपीएफ कांस्टेबल शेर मोहम्मद के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है। शेर मोहम्मद ने जाबाज़ी से लड़ते हुए कई नक्सलियों को ढेर कर दिया। उन्होंने अपनी जान की प्रवाह किए बिना कई जवानों की भी जान बचाई। आज वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं।

आमिर खान ने आरएसएस के हाथों लिया पुरस्कार

Publsihed: 25.Apr.2017, 14:11

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ,जो कभी किसी तरह का पुरस्कार लेने नहीं आते थे और जिन की पत्नी ने कह दिया था कि मोदी राज में अभिव्यक्ति की आजादी खत्म हो गई है , जिस से उन का भारत में दम घुट रहा है , उन्हीं आमिर खान ने असहिष्णयुता ब्रिगेड के मुहं पर जोरदार तमाचा मारते हुए अपना पहला पुरस्कार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हाथों गृहण किया है |

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा की जमानत

Publsihed: 25.Apr.2017, 13:37

मुम्बई | मुम्बई हाई कोर्ट ने मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जमानत दे दी है | जबकि लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित को जमानत देने से इनकार कर दिया गया है, हालांकि एनआईए अदालत में कह चुकी है कि कर्नल पुरोहित को झूठा फंसाया गया था |

बस्तर में नक्सली हमले में 26 जवान शहीद

Publsihed: 24.Apr.2017, 20:37

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में सोमवार को हुई मुठभेड़ में 24 जवान शहीद हो गए। हमले में 11 जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि एक जवान की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। वहीं उपचार के दौरान 15 और जवानों ने दम तोड़ दिया।