कांग्रेस तीन तलाक पर मुस्लिम पुरुषों के साथ ?

Publsihed: 17.Apr.2017, 23:34

नई दिल्ली। योगी आदित्यनाथ जब से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं तब से तीन तलाक का मुद्दा फिर से गरमा गया है। उनके जनता दरबार में उत्तर प्रदेश की दर्जनों मुस्लिम महिलाएं रोजाना पहुंच रही हैं और तीन तलाक पर न्याय की मांग कर रही हैं। बढ़ते विवाद के बीच मुस्लिम लॉ बोर्ड ने पिछले दिनों कहा कि सरकार इस मामले में दखल ना दे क्योंकि लॉ बोर्ड 18 महीने के भीतर तीन तलाक को समाप्त कर देगा।

जबकि कांग्रेस के नेता शाहबानों केस की तरह ही एक बार फिर मुस्लिम पुरुषों के बचाव में आ कर खड़े हो रहे हैं | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि तीन तलाक के मुद्दे पर भाजपा मुस्लिमों को बांटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा तो इस मुद्दे का इस्तेमाल अपने राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है। वही दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा अपनी नाकामी को छुपाने के लिए इन मुद्दों को उठा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए पाकिस्तान पर भी हमला करवा सकती है।

पीलीभीत में फोन पर पत्नी को दिया तलाक

इस बीच तीन तलाक का चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से आया है। पति अमेरिका में रहता है और उसने फोन पर तीन बार तलाक बोलकर 15 साल के रिश्ते को खत्म कर दिया। हद तो तब हो गई जब महिला के देवर ने उसपर तेजाब से हमला कर दिया। पति के तलाक देने के बाद महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने आदेश दिया कि महिला अपने ससुराल में ही रहेगी।

देवर ने किया एसिड अटैक, योगी आदित्यनाथ से उम्मीदें

दोनों की शादी को 15 साल हो चुके हैं। पति अमेरिका में रहता है। दोनों के 14 साल का बेटा भी है। पत्नी भी पति के साथ रहने के लिए अमेरिका चली गई। वहां जाकर उसे पता चला कि पति बुरी आदतों का शिकार है। उसे नाइट क्लब और लड़कियों के साथ समय बिताने की आदत पड़ गई है। पत्नी के रोकने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों वापस भारत लौट आए।

कुछ महीने बाद पति ने कहा कि वह न्यूजीलैंड जा रहा है और कुछ दिनों के बाद पत्नी और बेटे को भी वहां बुला लेगा। बाद में पत्नी अपने मायके में रहने लगी। आखिरकार पति ने फोन कर पत्नी को तलाक दे दिया। पत्नी ने फिर से कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने फिर कहा कि वह ससुराल में आकर रहे। 12 अप्रैल की रात को अचानक उसका देवर कमरे में घुसकर उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। पति से रिश्ते सही करने का लालच देकर अवैध संबंध का दबाव भी बनाया। महिला के इंकार करने पर 14 अप्रैल को देवर ने तेजाब से हमला कर दिया। तेजाब के हमले में महिला के पीठ और पैर बुरी तरह झुलस गए हैं। ससुरालवालों ने इसके बाद महिला को घर से भी बाहर निकाल दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आपकी प्रतिक्रिया