बरखा शुक्ला सिंह भी हुई भाजपा की

Publsihed: 22.Apr.2017, 16:26

नई दिल्ली: दिल्‍ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष बरखा शुक्‍ला सिंह शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गईं. एक दिन पहले ही कांग्रेस से निकाली गई बरखा शुक्ला सिंह दोपहर करीब 1 बजे बीजेपी में शामिल हो गईं | सूत्रों के मुताबिक इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से बरखा की शुक्रवार को मुलाक़ात भी हुई | एमसीडी चुनाव से ऐन पहले दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष अरविंदर लवली के बाद बरखा का बीजेपी में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. रविवार यानी 23 अप्रैल को एमसीडी के 272 वार्डों के लिए मतदान होने जा रहा है |

इससे पहले दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बरखा सिंह ने गुरूवार को कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था और राजीव गांधी एवं अजय माकन सहित पार्टी नेताओं पर हमला बोला | उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाने वाली बरखा शुक्ला सिंह को कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था,इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए बरखा सिंह ने कहा छह साल तक कांग्रेस चलेगी क्या | राहुल गांधी पर हमले के बाद उन का कांग्रेस में रहना असम्भव था , कांग्रेस ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों शामिल होने का आरोप लगाते हुए पार्टी से छह साल से बाहर कर दिया |  बरखा शुक्ला सिंह ने इस पर यह भी कहा  कि कांग्रेस ने पार्टी से निकालकर दिमागी दिवालियापन का सबूत दिया है | पार्टी में कोई भी बोलने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहा है| निकालने के फरमान पर करारा जवाब देंगे | 
 

आपकी प्रतिक्रिया