India Gate Se

Exclusive Articles written by Ajay Setia

कश्मीर : अब सख्ती से निपटने की तैयारी 

Publsihed: 24.May.2017, 05:27

एक और सर्जिकल स्ट्राईक हो गया | पाकिस्तान सुधर नहीं रहा | सोशल मीडिया में एक बात बार बार कही जाती है | लातों के भूत ,बातों से नहीं मानते | इस लिए भारत को बार बार सैन्य कार्रवाई करनी पड़ती है | कोई  दिन नहीं जाता , जब अपन नौशेरा सेक्टर में मुठभेड़ भी खबर न सुनें | नौशेरा नियन्त्रण रेखा घुसपैठ का रास्ता बना हुआ है | अब गर्मियां आ गयी हैं, तो घुसपैठ और बढनी थी | सो मंगलवार को अपनी सेना ने शुरुआती मेसेज भेज दिया | भारतीय सेना के मेजर जनरल अशोक नरूला ने शाम कोई चार बजे प्रेस कांफ्रेंस की | जिसमें उनने एलान किया - "भारतीय सेना ने नौशेरा में कार्रवाई कर पाकिस्तान की चौकियों को उड़ा दिया |" यह 16

खुन्नसी जेठमलानी ने केजरीवाल को फंसाया 

Publsihed: 22.May.2017, 17:59

अरुण जेटली के नए दाव से केजरीवाल कैम्प में खलबली होगी | कोर्ट में मानहानि केस से बचाने आए राम जेठमलानी ने उलटे और फंसा दिया | दस करोड़ की मानहानि का केस पहले से था | जेटली ने दस करोड़ का और डाल दिया | केजरीवाल खुन्नस की वकालत के नतीजे नहीं जानते | जानते होते, तो राम जेठमलानी को अपना वकील नहीं बनाते | अरुण जेटली और राम जेठमलानी में वकालत की खुन्नस है | जो अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते खुन्नस की राजनीति भी हो गयी थी | राम जेठमलानी और वाजपेयी की दोस्ती बहुत पुरानी थी | सिंधी होने के नाते जेठमलानी और लाल किशन आडवानी का तालमेल भी बढ़िया था | पुराने जनसंघियों ने जनता पार्टी से अलग हो कर भा

ट्रिपल तलाक  के पक्ष में दी गयी बेतुकी दलील 

Publsihed: 20.May.2017, 08:14

कपिल सिब्बल आजकल सोशल मीडिया का चर्चित मुद्दा है | कोई वकील जब कोर्ट में जाता है तो उस की राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं देखी जाती | कोई वकील अपनी पार्टी के खिलाफ भी बोल सकता है | यह वकालत धर्म है | ऐसा कई बार हुआ है | दो महीने पहले तक उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार थी | हरीश रावत मुख्यमंत्री थे | रावत सरकार डेनिस सरकार के नाम से मशहूर हो गयी थी | असल में हरीश रावत सरकार ने शराब के जाने माने ब्रांडों की स्टेट में एंट्री बैन कर दी थी | डेनिस नाम का एक अनजान सा घटिया शराब का ब्रांड उत्तराखंड में लाया गया | हुआ यह था कि बड़े ब्रांड वालों से रिश्वत माँगी गयी थी | उन ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया | जो अ

लालू यादव और प्याज के छिल्के

Publsihed: 18.May.2017, 09:01

लालू यादव को अब तक तीन बड़े झटके लग चुके हैं | इन में से दो बड़े झटके तो हाल ही में लगे | पहला झटका तो लालू यादव को चारा घोटाले में सजा होने का था | जिस कारण उन्हें जेल हो गयी और वह चुनाव लड़ने से वंचित हो गए | लालू जब पहली बार जेल गए थे | तब उन ने अपनी पत्नी राबडी को सीएम की कुर्सी पर बिठा दिया था | इस बार उन ने अपने पूरे परिवार को चुनाव में उतार दिया | पहले बेटी मीसा भारती को लोकसभा चुनाव लडवा कर जिताया | फिर विधानसभा चुनावों में दोनों बेटों को उतार कर सत्ता में भागीदार बनवा दिया | अपन कुनबे की बात शुरू करें, उस से पहले दो और झटकों की बात | सुप्रीमकोर्ट ने झटका दिया कि चारा घोटाले के आठ केस

पल्ले नहीं नहीं दाने ,और अम्मा चली भुनाने 

Publsihed: 17.May.2017, 07:21

कितने ही नाम उछले और गायब हो गए | अब तो भाजपा के बड़े बड़े नेता भी एक दुसरे से पूछते है | नरेंद्र मोदी और अमित शाह के करीबियों को भी कोइ भनक नहीं लग रही | संसद के गलियारों में साल भर पहले से अटकलों का दौर चल रहा है | शुरू में महिला को राष्ट्रपति बनाने की थ्योरी चली | तो सब से पहले आनंदीबेन का नाम उछला | फिर नजमा हेपतुल्ला से ले कर सुमित्रा महाजन तक के नाम उछले | अब झारखंड की गवर्नर द्रोपदी मुर्मू का नाम हवा में है | वह ओड़िसा की आदिवासी हैं | आदिवासी और महिला | सारे दाग धुल जाएंगे | उड़ीसा विधानसभा और 21 लोकसभा सीटें | एक तीर से कई निशाने | वैसे सुषमा स्वराज का नाम भी कम गंभीर नहीं | बीच में पु

हेग की अदालत में मिमियाता रहा पाकिस्तान 

Publsihed: 15.May.2017, 20:15

नीदरलैंड में एक जगह है हेग | संयुक्त राष्ट्र की अतर्राष्ट्रीय अदालत है वहां | हेग अंतर्राष्ट्रीय अदालत के कारण ही मशहूर हुआ | वरना वहां ऐसा कुछ नहीं ,हेग इतना मशहूर होता | पाकिस्तान को लेकर अपन कभी हेग की अदालत में नहीं गए | हमेशा एक डर सताता रहा कि नेहरू ने जो गलती कश्मीर मसला यूएन में ले जा कर की थी | उस का दोहराव न हो जाए | यूएन ने जनमत संग्रह का सांप नेहरू के गले में डाल दिया था | जो अब तक भारत के गले में फंसा हुआ है | 1999 में जब अपन ने पाकिस्तान का हवाई जहाज रण-आफ-कच्छ में गिराया था | तब पाकिस्तान भागा भागा हेग गया था | तब सोली सोराबजी अपने अटार्नी जनरल थे | उन ने हेग की अदालत में दो

हेग की अदालत में कन्फ्यूज्ड पाकिस्तान 

Publsihed: 13.May.2017, 23:24

सोमवार को हेग की अंतर्राष्ट्रीय अदालत में कुलभूषण जाधव मामले की सुनवाई होगी | अपने वकील हरीश साल्वे सजा-ए-मौत रोके जाने के प्रोविजनल स्टे मिलने पर पूरी तरह आश्वस्त हैं | पाकिस्तान यूरोपीय वकील का जुगाड़ कर रहा है | यों कई पाकिस्तानी हेग की अदालत में जज रह चुके हैं | पाकिस्तान के अटार्नी जनरल अश्तर औशफ ने उन पाकिस्तानियो से सलाह मशविरा किया | अश्तर औशफ  का पहला आईडिया है कि हेग की अदालत के अधिकार को चुनौती दी जाए | हेग की अदालत में जज रहे चुके पाकिस्तानी उन से सहमत नहीं हुए | अश्तर औशाफ की यह दलील कामन वेल्थ समझौते से जुडी है | यह समझौता 1974 में हुआ था | जिस के मुताबिक़ कामन वेल्थ देश आप

ट्विटर युद्ध 'आप' की अनार्की का पार्ट-2

Publsihed: 12.May.2017, 22:44

वैसे झूठ शब्द असंसदीय है | संसद में सांसद सामने वाले को यह तो कह सकता है कि वह असत्य बोल रहा है | पर झूठा नहीं कह सकता | भले ही विधानसभा में केजरीवाल को कोइ झूठा नहीं कह सकता |  पर सच यही है कि केजरीवाल एंड कम्पनी की छवि झूठे गैंग की बन गयी है | पहले यह छवि सिर्फ केजरीवाल की थी | अब धीरे धीरे सब आपियों की छवि झूठे लोगों की बन रही है | केजरीवाल की यह छवि तब बननी शुरू हुई थी , जब उनने अपने बच्चो की झूठी कसम खाई थी | मनीष सिसोदिया को केजरीवाल का सब से करीबी माना जाता है | शायद वे दोनों बचपन के दोस्त हैं | कुमार विशवास ने हाल ही में कहा कि उनकी दोस्ती सिर्फ 12 साल पुरानी है | शुक्रवार को म

मुस्लिम देशों में ट्रिपल तलाक बैन क्यों है 

Publsihed: 11.May.2017, 23:25

'तीन तलाक', 'निकाह हलाला' महिलाओं के मौलिक अधिकारों का हनन है या नहीं | अब बात यहाँ आ कर रूक गयी है | सुप्रीमकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड को सुनवाई के पहले दिन ही संकट में ला खडा किया | शाहबानों के गुजारा भत्ता केस के समय कांग्रेस की क्या भूमिका थी , यह सब जानते हैं | शाहबानों गुजारा भत्ते का केस जीत गयी थी , कांग्रेस की सरकार ने उसे संसद में हरा दिया था | वैसे तो वकालत एक प्रोफेशन है | अपन को प्रोफेशन और राजनीति को नहीं जोड़ना चाहिए | पर यह बताना जरूरी है कि मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के वकील कपिल सिब्बल हैं | इस लिए कपिल सिब्बल कोर्ट में ट्रिपल तलाक का समर्थन कर रहे हैं | सिब्बल न सिर्फ क

मोदी सरकार की गुगली से पाक स्तब्ध 

Publsihed: 10.May.2017, 23:16

मोदी सरकार कुलभूषण जाधव का मामला अन्तर्राष्ट्रीय कोर्ट में ले गई | पहले की अपनी सरकारें पाकिस्तान के मामले में अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में जाने से डरती थीं | डर यह था कि कहीं नेहरू वाली गलती दुबारा न हो जाए | नेहरू कश्मीर का मसला संयुक्त राष्ट्र में ले  गए थे | जहां ब्रिटेन और अमेरिका ने पाकिस्तान की तरफ झुकते हुए जनमत संग्रह का फच्चर फंसा दिया था | वह फच्चर हमेशा के लिए नासूर बन गया है | कहीं ऐसा ना हो कि भारत अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में चला जाए तो पाक बाकी मसले भी वहां ले जाए | सौरभ कालिया के मामले में मनमोहन सरकार पर अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में जाने का दबाव था | मई 1999 में कारगिल में पाकिस्