Edit Page

दुनिया की बदलती खेमेबंदी में भारत 

Publsihed: 25.Jul.2017, 22:20

अजय सेतिया  / भारत के प्रधानमंत्री मोदी इस महीने जब इस्रायल गए तो भारत के मुसलमान बेहद खफा हुए | इस की झलक सोशल मीडिया पर देखी गई , जो प्रिंट और विजुअल मीडिया के बाद भारत में एक सशक्त माध्यम बन चुका है | पूर्व की सभी सरकारें इस्राईल को लेकर मुस्लिम विरोध की वजह से कूटनीतिक सम्बन्ध बढाने से परहेज करती रहीं थी | नरसिंह राव दो वजहों से भारतीय मुसलमानों की नजर में हिन्दू समर्थक प्रधानमंत्री बन गए थे | उन के कार्यकाल में बाबरी ढांचा टूटने के अलावा भारत ने  इस्राईल के साथ कूटनीतिक सम्बन्ध भी स्थापित किए थे | बाद के दिनों में सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने इसीलि

इलीट दलित को हरा कर झुग्गी झौपडी वाला दलित बना राष्ट्रपति

Publsihed: 20.Jul.2017, 21:02

अजय सेतिया / राहुल गांधी ने कई दलितों के घर खाना खाया और एक बार तो रात भी बिताई | वे सब गरीब दलित थे | झुग्गी झौपडी वाले दलित | एक दलित ने तो राहुल को डिनर करवाने के लिए दस किलो आटा उधार लिया था | ये कहानिया दलित प्रेम दिखाने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं | उन का उल्लेख संसद के भाषणों में भी किया जाता है | पर जब राष्ट्रपति पद पर दलित उतारने की मजबूरी की बात आई | तो जन्म से ही इलीट क्लास की दलित दिखाई दी | जिस ने ब्राह्मण से शादी की थी और  आईऍफ़एस अधिकारी के नाते ऐशो-आराम की जिन्दगी बिताई | जबकि नरेंद्र मोदी ने बारीश में टपकती छत वाली झुग्गी में बचपन बिताने वाला उम्मी

आप सुन तो नहीं रहें होंगे....कमल दा

Publsihed: 17.Jul.2017, 10:12

प्रदीप रंवाल्टा/ कमल दा ऐसे ही लोग आपके दीवाने नहीं हैं। फेसबुक पर आज भी लोग आपकी पोस्‍टों का इंतजार कर रहे हैं।  इसका अंदाजा मुझे इस बात से ही कि मैंने आपकी वाल पर एक पोस्‍ट अपलोड की। उस पर लोगों का रिस्‍पांस बता रहा है कि वो आपको कितना चाहते हैं। आप सुन तो नहीं रहें होंगे.....?

मोदी इस्राईल की रणनीति कब अपनाएंगे 

Publsihed: 13.Jul.2017, 06:55

अजय सेतिया / सोमवार रात अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में अमरनाथ यात्रा से लौट रहे सात तीर्थ यात्री मारे गए | आतंकी कामयाब हो जाते तो बस पर सवार सभी 61 यात्री मारे जाते | जैसे ही बस पर गोली चली बस के चालक शेख सलीम गफ्फूर ने बस को भगा कर आतंकियों की साजिश नाकाम कर दी | पाकिस्तान साम्प्रदायिक दंगे करवाने के विफल हो गया | अनंतनाग में 100-150  हिदू तीर्थ यात्रियों को मार कर मुसलमानों के खिलाफ दंगे फैलाने की साजिश थी | बिलकुल गोधरा ट्रेन के डिब्बे को जलाने जैसी साजिश |  उस साल 2002 में जब केंद्र में भाजपा की वाजपेयी सरकार थी दो बार ऐसी ही साजिश रची गई थी , जिस में वह किसी

कमल दा का कमरा  ( यादों के झरोखे )

Publsihed: 05.Jul.2017, 22:57

प्रदीप रावत / अब तो मानना ही होगा कि कमल दा नहीं रहे। उनको विदा करने गया था। कमल दा से मिलने के लिए रात को तो नहीं जा पाया, पर रातभर जागने के बाद सुबह ही चल दिया उनसे मिलने। कफन में लिपटे उनको देखा। मुझे लगा बात करेंगे। पर ओ सो चुके थे। कभी नहीं जागने के लिए। काफी देर तक उनके पास ही खडा रहा, लेकिन फिर अचानक ख्‍याल आया कि उनका कमरा देख आता हूं। जहां हम भी कई बार जाया करते थे। उनसे कुछ सीखने। कमरे में पहुंचा। जैसे पहले था। कमरा बिल्‍कुल वैसा ही था। बस उसमें वह जिंदादिली नहीं थी, जो कमल दा के होने का भान कराती। अच्‍छी तरह से निहारा। एक कोने में हमारी संस्‍कृति के अवशेष झांक रह

कमल दा....ऐसे भले कोई छोड़कर जाता है...?

Publsihed: 04.Jul.2017, 15:28

प्रदीप रवात / कमल दा, जोशी जी और कुछ लोगों के लिए फिदेल कास्‍त्रो भी। पर मेरे लिए मेरे आदर्श श्री कमल जोशी जी। अभी एक सप्‍ताह ही तो हुआ था। मेरी फेसबुक पर पोस्‍ट पर उनका कमेंट आया था। लिखा था प्राउड ऑफ यू प्रदीप। आखिरी बार उनसे 15-16 मई के आसपास बात हुई थी। उनके नहीं रहने की खबर सुनने के बाद पहले तो विस्वास ही नहीं हुआ। कोटद्वार के साथी विजय पाल रावत ने फोन पर जानकारी दी। विजय ने जोशी जी के नहीं रहने की बात कहते ही मैंने उनसे सवाल किया। विजय क्‍या ऐसा हो सकता है....? विजय का जवाब था, नहीं। फिर कैसे कह रहे हो कि उन्‍होंने आत्‍महत्या की है....?

अब कश्मीरी मुस्लिम आतंकियों के निशाने पर 

Publsihed: 27.Jun.2017, 18:27

मुद्दा अब कश्मीर की आज़ादी का  नहीं , इस्लाम का शासन लागू करने का हो गया है | रास्ते में आने वाले कश्मीरी मुसलमानों को भी मारा जा रहा ,भले ही वह सेना का अधिकारी लेफ्टिनेंट उमर फयाज हो या डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित हो | पीडीपी- भाजपा सरकार फेल हो गई है ,कश्मीर फिर राष्ट्रपति राज की ओर बढ़ रहा है | 

कश्मीर में भारत से गलती कहां हुई 

Publsihed: 25.Jun.2017, 13:35

हाल ही के भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद जिस तरह घाटी के पांच जिलों में जश्न मनाया गया, उस ने इन सम्भावनाओं को पूरी तरह नकार दिया है कि अब घाटी के मुसलमानों से बातचीत का रास्ता खुल सकता है | 

क्या आज वाकई योग दिवस है?

Publsihed: 21.Jun.2017, 07:21

आजकल हम आसन को योग और पत्ती को पेड़ कहा करते हैं!

त्रिभुवन /और जिसे योग कहा जा रहा है क्या वह योग है? आप अगर महर्षि पतंजलि मुनि के "योगदर्शन" को देखेंगे तो लगता है, पूरे देश के कुओं में भांग घुली है और योग के बारे में कोई कुछ नहीं जानता। दुनिया में योग के नाम पर भ्रम फैलाए जा रहे हैं।

भारतीय दर्शन के एक विनम्र विद्यार्थी के नाते मैं कुछ तथ्यात्मक बातें आपसे इस मौके पर साझा करना चाहता हूं। हालांकि यह तय कि बहुत से लोग इसे अनावश्यक और सिर्फ़ आलोचना का विषय समझेंगे।

कोविंद राष्ट्रपति पद पर भाजपा का मास्टर स्ट्रोक

Publsihed: 20.Jun.2017, 08:51

अजय सेतिया / राष्ट्रपति पद पर उम्मीन्दवार तय करने के मामले में स्पष्ट बहुमत न होने के बावजूद भाजपा ने विपक्ष तो दूर की बात एनडीए से  भी सलाह-मशविरा नहीं किया | वैसे तो शिवसेना के अलावा एनडीए में कोई ऐसा प्रभावशाली दल नहीं है, जो भाजपा के उम्मीन्दवार का विरोध करने की हिम्मत दिखा सकता, फिर भी जब एक एक वोट की जरुरत हो और भाजपा को करीब 20 हजार वोटों की कमी पड रही थी, तो माना जा रहा था कि भाजपा कम से कम शिवसेना से तो सलाह मशविरा करेगी, जिस के करीब 26 हजार वोट हैं | पहले उम्मींद थी कि भाजपा एनडीए के अलावा विपक्ष से भी  विचार विमर्श करेगी, अमित शाह ने तीन सदस्यीय कम