Current News

आधे गुजरात में शान्ति से निपट गया चुनाव

Publsihed: 09.Dec.2017, 18:19

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान ख़त्म हो चुका है। इस चरण में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। शनिवार को हुए इस चरण में शाम पांच बजे तक 70 फीसदी से अधिक लोगों ने मतदान किया। गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीबी स्वैन ने कहा कि अधिकतर मतदान केंद्रों पर अभी भी मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

भाजपा में कहाँ अध्यक्ष का चुनाव होता है : कांग्रेस

Publsihed: 04.Dec.2017, 15:42

नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी की और से राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनाने पर परिवारवाद का आरोप लगाने और चुनाव को धोखा करार दिए जाने पर क्लान्ग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ ने भाजपा पर पलट वार करते हुए कहा क्या बीजेपी के अध्यक्षों का चुनाव होता आया है? क्या नितिन गडकरी मतदान प्रक्रिया के जरिए चुने गए थे? जवाब पहले उनको देना है। 

कांग्रेस अब मुसलमानों को मंच पर नहीं बिठा रही : नीतीश

Publsihed: 04.Dec.2017, 15:27

पटना। गुजरात चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 22 सालों के सत्ता में काबिज बीजेपी को हटाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं नीतीश कुमार ने दावा करते हुए कहा कि गुजरात में भाजपा मजबूती से विधानसभा चुनाव जीतेगी। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गुजरात में कांग्रेस डरी हुई क्यों है, जिस कारण उसे ‘जनेऊ’ दिखाना पड़ रहा है। नीतीश ने सवालिया लहजे में कहा कि हम लोगों ने कभी जनेऊ नहीं पहना तो क्या हम हिंदू नहीं हैं?

कल से राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष, पर्चा दाखिल

Publsihed: 04.Dec.2017, 14:34

नई दिल्लीः राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भर दिया है | वह कांग्रेस अध्यक्ष का पद अपनी मां सोनिया गांधी से ग्रहण करेंगे, जो 19 साल तक कांग्रेस अध्यक्ष रही | नामांकन दाखिल करने के समय पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा, अहमद पटेल, सुशील कुमार शिंदे, कमलनाथ, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलौत, तरूण गोगोई, शीला दीक्षित और मोहसीना किदवई भी मौजद थीं |

गाय की अंतेष्टि ,तेहरवीं और समाधी भी

Publsihed: 02.Dec.2017, 19:33

बुलंदशहर। हिन्दुओं में बताया गया है कि गाय हमारी माता है, हम श्रद्धा से गाय को माता मानते हुए आये हैं, लेकिन एक गाय की मृत्यु हो जाने पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। आस- पास के क्षेत्र के लोग गाय की शव यात्रा में शामिल हुए। गाय अंतिम संस्कार, गाय को दबा कर किया गया। साथ ही दबाने वाले स्थल को गाय की भव्य समाधि बना दिया गया। इतना ही नहीं इसके बाद गाय की समाधि एक बाबा की कुटिया में बनाई गयी।

तीसरे दिन गाय का तीजा किया गया

दूसरी तिमाही में विकास दर बढ़कर 6.3 फीसदी हुई

Publsihed: 30.Nov.2017, 22:16

नई दिल्ली | जीएसटी और नोटबंदी से अर्थव्यवस्था पर छाई मंदी का दौर खत्म हो गया लगता है | जीडीपी ग्रोथ रेट यानी सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर में वृद्धि देखने को मिली है |दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर तिमाही) में बढ़कर जीडीपी ग्रोथ रेट 6.3 फीसदी हो गई है | पिछली तिमाही में 5.7 फीसदी थी |राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलामनबी आज़ाद ने इन आंकड़ों को फर्जी बताते हुए कहा कि यह चुनावी शोशा है |

सोनिया गांधी के करीबी पर ईडी की छापेमारी

Publsihed: 30.Nov.2017, 21:34

नई दिल्ली। प्रवर्तन दल ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव राज्‍यसभा सांसद अहमद पटेल के करीबी लोगों के कानों पर छापा मारा है। खबर मिली है कि यह छापे दिल्ली में मारे गए हैं। वहीं यह भी पता चला है कि ईडी को खबर मिली थी कि करीब 5500 करोड़ का घोटाला किया गया था।

सोमनाथ मंदिर जा कर घिर गए राहुल गांधी

Publsihed: 29.Nov.2017, 20:52

अजय सेतिया / राहुल गांधी ने सोमनाथ मंदिर जा कर गुजरात के पुराने जख्म हरे कर दिए | राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी के नाना सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण किए जाने के खिलाफ थे | नेहरु सरकार के गृह मंत्री सरदार पटेल सरकारी खर्चे पर सोमनाथ मंदिर का निर्माण करवाना चाहते थे | सोमनाथ मंदिर सदियों से हिन्दुओं की अस्मिता का सवाल बना रहा |  तुर्कों, अफगानियों और मुगलों ने इसे बार बार तोड़ा था | अपन हिन्दू कांग्रेसी नेताओं के मदिर बनवाने की जिद्द और नेहरु के विरोध की चर्चा बाद में करेंगे | पहले मंदिर को बार बार तोड़ने का इतिहास जान लें | सोमनाथ मंदिर ईसा से पहले अस्तित्व में था | दूस

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में किया सैन्य अभ्यास

Publsihed: 25.Nov.2017, 00:39

नई दिल्ली / भारत ने रणनीतिक तौर पर अहम माने जाने वाले अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक बड़ा सैन्य अभ्यास किया है। जरूरी बल संख्या और आधारभूत ढांचे के साथ यह इलाका हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की रणनीतिक चालों के खिलाफ भारत की कार्रवाई की धुरी बन सकता है। यहां से मलक्का जलडमरूमध्य की ओर जाने वाले जल मार्गों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है। मलक्का जलडमरूमध्य हिंद और प्रशांत महासागर के बीच काफी व्यस्त पोत मार्गों में से एक है। 

भंसाली ने सपने में मुलाक़ात का सीन काटा

Publsihed: 17.Nov.2017, 21:46

 नई दिल्ली ( अजय सेतिया) सेंसर बोर्ड की और से तकनीकी आधार पर "पद्मावती" फिल्म लौटा दिए जाने के बाद संजय लीला भंसाली ने आज सारे विवाद को खत्म करने के लिए न्यूज चनलों के संपादकों को फिल्म दिखा दी | फिल्म देखने के बाद सभी संपादकों ने कहा है कि फिल्म में कुछ भी आपत्ति जनक नहीं है | फिल्म में अलाऊद्दीन खिलजी का सपने में पद्मावती से मिलन का सीन काट दिया गया है | उस की जगह पर अलाउद्दीन खिलजी यह कहता हुआ दिखाया गया है कि जब वह ख़्वाब में भी पद्मावती को देखने की कोशिश करते हैं, आप सामने आ जाते हैं |