भाजपा में कहाँ अध्यक्ष का चुनाव होता है : कांग्रेस

Publsihed: 04.Dec.2017, 15:42

नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी की और से राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनाने पर परिवारवाद का आरोप लगाने और चुनाव को धोखा करार दिए जाने पर क्लान्ग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ ने भाजपा पर पलट वार करते हुए कहा क्या बीजेपी के अध्यक्षों का चुनाव होता आया है? क्या नितिन गडकरी मतदान प्रक्रिया के जरिए चुने गए थे? जवाब पहले उनको देना है। 

कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि भाजपा का अध्यक्ष उसी को चुना जाता है जिसको राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) चाहती है। जिसके नाम पर नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय में मुहर लगती है उसी को बीजेपी की कमान सौंप दी जाती है। उधर भाजपा के सन्गठन महामंत्री राम लाल ने ट्विटर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पिछले 20 साल से कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर सोनिया गांधी रही है, जबकि इस बीच भाजपा के आठ अध्यक्ष रहे | उल्लेखनीय है कि आज़ादी के बाद 45 साल तक नेहरु परिवार के सदस्य ही कांग्रेस अध्यक्ष रहे |  

अध्यक्ष पद के चुनाव की वजह से जनता दल में फूट पड़ी थी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद), समाजवादी पार्टी (सपा), जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और रालोद जैसी पार्टियां सामने आई। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे राजनीतिक जंग में कूद पड़े हैं और उन्होंने इशारा भी कर दिया है कि उनका छोटा बेटा तेजस्वी यादव ही पार्टी की कमान संभालेगा।

आपकी प्रतिक्रिया