गाय की अंतेष्टि ,तेहरवीं और समाधी भी

Publsihed: 02.Dec.2017, 19:33

बुलंदशहर। हिन्दुओं में बताया गया है कि गाय हमारी माता है, हम श्रद्धा से गाय को माता मानते हुए आये हैं, लेकिन एक गाय की मृत्यु हो जाने पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। आस- पास के क्षेत्र के लोग गाय की शव यात्रा में शामिल हुए। गाय अंतिम संस्कार, गाय को दबा कर किया गया। साथ ही दबाने वाले स्थल को गाय की भव्य समाधि बना दिया गया। इतना ही नहीं इसके बाद गाय की समाधि एक बाबा की कुटिया में बनाई गयी।

तीसरे दिन गाय का तीजा किया गया

गाय की मृत्यु की तीसरे दिन गाय का तीजा किया गया, गाय की अरिष्टि के शोक संवेदना पत्र प्रकाशित किये गए। बारह दिन बाद बाबा की कुटिया पर कथा आयोजित की गयी, यज्ञ किया गया, और यज्ञ के बाद 12 ब्राह्मणों को भोजन के अलावा आस पास के लोगों ने भी गाय की आत्मा की शांति के लिए ब्रह्म भोज किया। इस आयोजन को कराने वाले बताते हैं कि यह सब उन्होंने अंतर् आत्मा की आवाज पर किया।

आपकी प्रतिक्रिया