India Gate Se

Exclusive Articles written by Ajay Setia

फर्जी ईवीएम से अनार्की फैलाने की कोशिश 

Publsihed: 09.May.2017, 23:39

केजरीवाल ने चुनाव आयोग को बदनाम करने के लिए विधानसभा का दुरूपयोग किया | इस से पहले किसी विधानसभा ने किसी अन्य संवैधानिक संस्था को इस तरह चुनौती नहीं दी | अरविंद केजरीवाल जो कहते थे , वह उन्होंने कर के दिखा दिया | उनने खुद को अनार्किस्ट कहा था | मंगलवार को उनने विधानसभा में जो किया ,वह देश में अनार्की फैलाने की दिशा में उठाया कदम है | अपन एक ही वक्त में दो अनार्की देख रहे हैं | एक अनार्की दिल्ली का मुख्यमंत्री बन बैठा है , दूसरा कोलकात्ता हाईकोर्ट का जज बन बैठा है | हाईकोर्ट के जज कनन्न ने कई दिन से तमाशा खड़ा कर रखा है | अपनी सनक से उस ने न्यायपालिका को दलित , गैर दलित में बाँट दिया है

हुड्डा,वीरभद्र और केजरीवाल बनाम सीबीआई 

Publsihed: 08.May.2017, 23:43

वीरभद्र सिंह के बाद भूपेन्द्र सिंह हुड्डा भी सीबीआई के हत्थे चढ़ गए | अगली बारी अरविन्द केजरीवाल की है | सीबीआई ने कोई 35 दिन पहले वीर भद्र सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करी थी | कोर्ट ने सीबीआई की चार्जशीट का संज्ञान ले लिया है | अब सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने वीरभद्र सिंह को तलब किया है | पत्नी प्रतिभा सिंह को भी तलब किया है | वह भी हिमाचल की कुल्लू सीट से सांसद रही हैं | साथ में आधा दर्जन लोग और भी तलब किए हैं | चुन्नी लाल, जोगिन्द्र सिंह घलता , प्रेमराज , वक्मुल्ला चंद्रशेखर , लावन कुमार रोच और राम प्रकाश भाटिया | 22 मई को पेश होने को कहा है | जरूरत से ज्यादा सम्पति का मामला है | उन ने दिल्

अब दो रंगे और दो बिल्लों को फांसी 

Publsihed: 05.May.2017, 22:27

गीता और संजय चोपड़ा का अपहरण मामला कम लोगों को याद होगा | जिन की उम्र अब साठ की होगी , उन्हें ही याद होगा | यह घटना 26 अगस्त 1978 की है | अब जो साथ साल के हैं, तब वे 20-21 के रहे होंगे | यह नई दिल्ली में हुआ एक कुख्यात अपराध था | दो बच्चों गीता और संजय चोपड़ा का फिरौती के इरादे से अपहरण किया गया था | अपहरणकर्ता कुलजीत सिंह और जसबीर सिंह बाद में रंगा और बिल्ला के नाम से मशहूर हुए | रंगा और बिल्ला मीडिया का दिया हुआ नाम था | बच्चों के  पिता नौसेना अधिकारी थे | जब रंगा-बिल्ला को यह जानकारी मिली , तो उन ने इरादा इरादा बदल लिया | सबूत को खत्म करने के लिए दोनों ने संजय की हत्या कर दी | गीता

बस्तर और घाटी में बच्चो का दुरूपयोग 

Publsihed: 04.May.2017, 23:33

मोदी सरकार दो मुद्दों पर मुश्किल में है | अपन ने लगातार ये दोनों मुद्दे उठाए | दो मुद्दे हैं आतंकवाद और नक्सलवाद | या ये खो कि बस्तर और कश्मीर घाटी में मोदी सरकार विफल हुई है | इस विफलता को मानना चाहिए | भले ही भाजपा के नेता सार्वजनिक तौर पर नहीं मानते | अंदरूनी बैठकों में मोदी तक सन्देश पहुंचाया जा रहा है | सुझाव भी दिए जा रहे हैं | सरकार ने पिछली गलतियों से सबक सीखा है | तीन दिन तक दोनों मुद्दों पर जमकर मंथन हुआ | बस्तर मुद्दे पर गृहमंत्रालय स्तर पर आधा दर्जन से ज्यादा बैठकें हुई | हर स्तर से जानकारियाँ हासिल की गई | बस्तर में खुफिया तंत्र को मजबूत किया गया | पुराने सूत्र खंगाले गए | नक्स

पाक उच्चायोग बना है जासूसी का अड्डा 

Publsihed: 04.May.2017, 05:42

भारत-पाक का एक दूसरे की जासूसी का खेल नया नहीं | शिमला समझौते में भारत पाक के जासूसों की अदला बदली भी हो चुकी है | पंजाब के अबोहर में जन्मे मोहन लाल भास्कर शिमला समझौते के तहत ही भारत लौटे थे | वह 1968 में अपने ही एक और जासूस अमरीक की मुखबरी के कारण पकडे गए थे | उन्हें 14 साल की बामुश्क्त कैद हुई थी | हालांकि शिमला समझौते में हुए अदला बदली के फैसले ने उन्हें 1974 में रिहा करवा दिया था | भारत लौट कर उन्होंने पुस्तक लिखी थी --' मैं पाकिस्तान में भारत का जासूस था |' पुस्तक की प्रस्तावना खुशवंत सिंह ने लिखी थी | कुलभूषण जाधव अब जासूसी के आरोप में पाकिस्तान में कैद है | वैसे वह वह पाकिस्तान में

बेटी मांग रही सर,देश मांग रहा जवाब 

Publsihed: 03.May.2017, 00:37

सर्जिकल स्ट्राईक के बाद जगी उम्मींद पर भी पानी फिर गया | अपनी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राईक के बाद की तैयारी नहीं की | पाकिस्तान की जाहिल सेना फिर हमारे सेनिकों का सर काट ले गए | डीजीएमओ की मीटिंग में पाक साफ़ मुकर गया | उस ने युद्धविराम के उलंघन से भी इनकार किया | दो सेनिकों का सर काटने से भी इनकार किया | पाकिस्तान ने सबूत माँगा है | अपन हर बार सबूत देते हैं | वे हर बार सबूतों को नकार देता है | अपन पाकिस्तान के साथ कब तक सबूत सबूत खेलते रहेंगे | अपने यहाँ से कड़े जवाब की बात कही गई | सेनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा , यह भी कहा गया | वही पुराने जुमले | पहले देश यूपीए के मंत्रियों से सुनता था

तीन तलाक पर मोदी के मन की बात 

Publsihed: 30.Apr.2017, 07:26

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिर तीन तलाक के मुद्दे पर मन की बात कही  | वैसे मोदी सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपना मुहं पहले ही खोल चुकी थी | सुप्रीम कोर्ट में सरकारी वकील ने कहा था कि मोदी सरकार तीन तलाक का विरोध करती है | मोदी ने शनिवार को कर्नाटक में जा कर पैंतरा बदला है | उनने यह नहीं बताया कि उन की सरकार ने कोर्ट को क्या बताया है | सिर्फ इतना बताया कि मेनका गांधी के मंत्रालय ने कोर्ट में अपनी राय रख दी है | यों यह अखबारों में छप चुका , मीडिया पर आ चुका | अब मोदी ने मुस्लिम समाज से कहा कि वे खुद मसले को सुलझाएं | इस मसले में राजनीति न आने दें | साथ ही मोदी ने मुस्लिम समाज को सीख दी कि

पेलेट गन न थमाई ,तो मिट्टी में मिल जाएगी 

Publsihed: 29.Apr.2017, 00:09

कश्मीर समस्या के मौजूदा "पत्थर युग" की जड़ में भी  जेएनयू ही हैं |  जब जेएनयू में कश्मीर मांगे आज़ादी के नारे नहीं लगे थे | तब सडकों पर इस तरह की बगावत नहीं दिखती थी |  कन्हैया और खालिद ने कश्मीर में आज़ादी की मांग करने का सन्देश भेजा | घाटी के छोटे से इलाके के कश्मीरी तब तक हुर्रियत के प्रभाव में थे | जो आज़ादी नहीं कश्मीर का "हल" चाहते थे | कन्हैया और खालिद ने उन्हें- "हम क्या चाहते -आज़ादी", सिखाया | सेक्यूलर बुद्धिजीवियों ने आज़ादी के नारों की जमीन पहले से तैयार कर ली थी | जब पूरे देश में पेलेट गन को लेकर बवाल खडा किया गया | मीडिया में बैठे वामपंथी देश के टुकडे करने वालों की सा

लोकपाल ना बनाने पर सुप्रीमकोर्ट खफा

Publsihed: 27.Apr.2017, 23:55

सुप्रीमकोर्ट ने लोकपाल पर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया | लोकपाल क़ानून बने चार साल हो चुके | अन्ना हजारे के दिल्ली वाले धरने ने दो बड़े काम किए थे | एक तो 1968 से लटक रहे लोकपाल बिल को पास करवा दिया | दूसरा "आम आदमी पार्टी" बनवा दी | केजरीवाल की आम आदमी पार्टी दिल्ली पर बोझ बन चुकी है | लोकपाल क़ानून केंद्र सरकार पर बोझ बन चुका है | बिल 2013 में पास हुआ था | अब तक तो पहले लोकपाल की रिटायरमेंट का वक्त आ चुका होता | न मनमोहन सिंह साल भर लोकपाल नियुक्त कर पाए | न मोदी अब तक लोकपाल नियुक्त कर पाए हैं | लोकपाल क़ानून में क्या है ., उस पर जिक्र करेंगे | पहले लोकपाल का इतिहास जान लें | लोकपाल श