States' News

उत्तराखंड में भाजपा अभी भी भारी रहेगी 

Publsihed: 08.Mar.2017, 12:14

उत्तराखंड में भाजपा ने कांग्रेस के सभी 10 विधायकों को टिकट न दिया होता, तो भाजपा इस बार विधानसभा चुनावों में ४२ से ज्यादा सीटें जीतती | मार्च 2016 में कांग्रेस से बगावत करने वाले 9 विधायकों के बाद रेखा आर्य और आख़िरी दिन मंत्री पद से इस्तीफा दे कर भाजपा में शामिल होने वाले यश पाल आर्य तो खुद की टिकट के साथ अपने बेटे की टिकट भी ले गए | इस के अलावा दो अन्य कांग्रेसी भी भाजपा में शामिल हो कर टिकट पाने में सफल रहे | नतीजा यह निकला कि कम से कम छह स्थानों पर भाजपा के मजबूत नेता बागी हो कर चुनाव मैदान में कूद गए , जिस का खामियाजा भाजपा को भुगतना पडा है | इस के बावजूद भाजपा अभी भी 34 से 38 सीटें जीत

यादव परिवार का झगड़ा फिर हुआ शुरू

Publsihed: 07.Mar.2017, 14:16

लखनऊ। चुनाव का अंतिम चरण बाकी है और समाजवादी पार्टी का विवाद एक बार फिर खड़ा हो सकता है। मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि अखिलेश ने गुमराह हो कर गलत समय पर पार्टी तोडी है | शिवपाल यादव को निर्दोष बताते हुए साधना यादव ने कहा कि शिवपाल यादव पूरी तरह निर्दोष हैं। जब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया तब रामगोपाल यादव को नेताजी को रोकना चाहिए था।

अब सरंडर कर सकते हैं बलात्कारी गायत्री प्रजापति

Publsihed: 07.Mar.2017, 14:05

लखनऊ। बलात्कार के आरोपों में फसें अखिलेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति लखनऊ में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकते हैं। गायत्री पर सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य कई मुक़दमे दर्ज हैं। सुप्रीमकोर्ट ने गायत्री प्रसाद प्रजापति की गिरफ्तारी का आदेश किया था जिसके बाद गायत्री फरार हो गया।

जो कांग्रेस ने 15 साल में नहीं किया ,हम 15 महीनों में करेंगे :मोदी

Publsihed: 25.Feb.2017, 15:33

इम्फाल| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मणिपुर में सत्ता में आई तो वह 15 महीनों में विकास के वह सभी कार्य करेगी, जो कांग्रेस पिछले 15 वर्षो में नहीं कर पाई। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य में आर्थिक नाकेबंदी नहीं होने दी जाएगी।

200 देवी देवता शिवरात्री पर पहुंचाते हैं यंहा ajaysetia 24.Feb.2017, 16:55

मंडी। हिमाचल प्रदेश के इस शहर में महाशिवरात्रि के पर्व पर सैकड़ों मंदिरों के 200 से अधिक देवता इकट्ठा हो रहे हैं। मंडी को छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है। महाशिवरात्रि पूरे देश में शुक्रवार को मनाई जा रही है, लेकिन मंडी में इकट्ठा हो रहे देवता एक दिन बाद शनिवार को यह पर्व मनाएंगे।

बीड में हार के बाद पंकजा मुंडे का इस्तीफा

Publsihed: 23.Feb.2017, 19:29

 

नई दिल्ली: महाराष्ट्र निकाय चुनावों के नतीजे आने के बाद इस्तीफों का सिलसिला शुरू हो गया. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे ने अपने संसदीय क्षेत्र बीड जिले में स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद राज्य की देवेंद्र फडणवीस नीत सरकार से इस्तीफे की आज पेशकश की. हालांकि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उनका इस्‍तीफा नामंजूर कर दिया.

छतीसगढ़ के भ्रष्ट आईइएस की घेराबंदी और मजबूत

Publsihed: 22.Feb.2017, 22:32

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित आएइएस अधिकारी बीएल अग्रवाल द्वारा सीबीआई को रिश्वत की पेशकश मामले में सीबीआई ने चौथे आरोपी सैयद बुरहानुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई दिल्ली के प्रवक्ता आरके गौर ने यह जानकारी दी। कोर्ट के फैसले के बाद बीएल अग्रवाल और अन्य आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

मजदूरों के बच्चों के लिए आवासीय स्कूलों का बेहतरीन प्रयोग

Publsihed: 21.Feb.2017, 06:16

भोपाल। मध्य प्रदेश में मजदूरों के बच्चों को निजी विद्यालयों जैसी शिक्षा उपलब्ध निशुल्क कराने के लिए राज्य में श्रमोदय विद्यालय शुरू किए जा रहे हैं। देश में अपने आप में यह अनूठा प्रयोग होगा, जिस की लम्बे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी | मजदूरों के बच्चो के लिए केंद्र सरकार की एक योजना चलाती थी, जिसकी फंडिंग यूपीए सरकार के समय २०१२ में बंद कर दिया गयी थी | 

रईस,काबिल एवं जॉली गठजोड़ चल रहा है मन्दसौर में

Publsihed: 18.Feb.2017, 14:45

राघवेन्द्रसिंह तोमर

मन्दसौर - अक्षय कुमार,ऋतिक रोशन एवं शाहरुख़ खान द्वारा अभिनय की गई फ़िल्में रईस, काबिल एवं जॉली एलएलबी 2 देखी तब मन ने महसूस किया कि इन तीनों फिल्मों जैसा माफिया, प्रसाशन एवं जनप्रतिनिधियों का गठजोड़ चल रहा है मन्दसौर संसदीय क्षेत्र में । यह सिर्फ मेरे विचार नहीं बल्कि इस क्षेत्र में रहने वाले एक एक आम आदमी और मतदाता के अंतर्मन में यह बात उठ रही है पर डर,ख़ौफ़ एवं हिचक के चलते मन की बात कोई जुबान तक नहीं ला पा रहा । 

मायावती की सोशल इंजीनियरिंग कमजोर नही है

Publsihed: 13.Feb.2017, 07:57

समाजवाद की धुरी रहे सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के इस बार उत्तर प्रदेश के चुनाव में सक्रिय नहीं रहने के ‘साइड इफेक्ट’ अब नजर आने लगे हैं। मुलायम की गैर मौजूदगी में बसपा सुप्रीमो मायावती की ‘सोशल इंजानियरिंग’ का फार्मूला अखिलेश-राहुल की युवा जोड़ी पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। मायावती ने पिछले विधानसभा चुनाव में अपने दलित वोट बैंक में ब्राह्मणों को जोड़ कर सरकार बनाई थी। लेकिन इस बार मायावती ने मुस्लिमों पर बड़ा दांव खेला है।