States' News

मनोज तिवारी ने लोकसभा में गाया गाना,देखें वीडियो

Publsihed: 30.Mar.2017, 21:10

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली नगर निगम के चुनावों में आम आदमी पार्टी को चरों तरफ से घेर रही है | जहां केजरीवाल को विज्ञापन का ९७ करोड़ रुपया व्यक्तिगत प्रचार करने के मुद्दे घिर गए हैं , वहां भाजपा ने आज आम आदमी पार्टी को दिल्ली की गिरती शिक्षा व्यवस्था को लेकर संसद में घेरा। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आज लोकसभा में खा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के झूठे वादों को लेकर घेरते हुए कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। 

 

ये है मामला

भाषण रेल बजट पर, निशाने पर वसु सरकार

Publsihed: 29.Mar.2017, 17:33

राजस्थान से राज्यसभा सांसद नरेंद्र बुडानिया ने आज राज्य सभा में रेल बजट पर बोलते हुए राजस्थान की वसुंधरा सरकार पर भी हमला किया | उन्होंने कहा कि डूंगर पुर से रतलाम लाईन का मनमोहन सिंह ने शिलान्यास किया था, लेकिन उस पर कोई काम नहीं हो रहा | यह मामला वह पहले भी सदन में उठा चुके हैं , बुडानिया ने कहा कि अभी उन्हें  रेल विभाग की तरफ से फोन कर के बताया गया है कि यह परियोजना पीपीपी माडल में थी, लेकिन राज्य सरकार ने अपना हिस्सा नहीं दिया | 

स्वास्थ्य विभाग का अब तक का सब से बड़ा घोटाला

Publsihed: 29.Mar.2017, 12:40

अखिलेश सरकार के जाते ही प्रदेश में घोटाले और हेराफेरी के मामले सामने आने लगे हैं। अखिलेश सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट रही समाजवादी एंबुलेंस 102 और 108 में सरकार को किस तरह से करोड़ों का चूना लग गया है इसकी बानगी मेरठ में देखने को मिली।

किसानों की कर्ज माफी पर फैसला- केशव मौर्य

Publsihed: 29.Mar.2017, 12:32

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में किसानों की कर्ज माफी का फैसला हो जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी गड्ढायुक्त सड़कों की पहचान चल रही है 15 जून तक सभी गड्ढों को भर दिया जाएगा।

क्या बोले केशव मौर्य?

एबीपी न्यूज के अनुसार केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी के लोगों को पता है कि बीजेपी सरकार जनता से किया अपना सभी वादा पूरा करेगी। कुछ तकनीकी पक्षों की जांच करने के बाद किसानों का कर्ज जरूर माफ किया जाएगा।

विपक्षी धैर्य रखें- केशव

आप में भगदड़ शुरू,दिल्ली का एक एम्एलए टूटा

Publsihed: 27.Mar.2017, 20:57

दिल्ली | पंजाब और गोवा में कमर तोड़ हार के बाद आप के दिल्ली के विधायकों में भगदड़ मचनी शुरू हो गई है | दिल्ली नगर पालिका चुनावों से पहले आज आप का बवाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक वेद प्रकाश ने बाकायदा भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली |

बूचड़खानों पर यूपी सरकार किसी ब्लैकमेल में नहीं आएगी

Publsihed: 27.Mar.2017, 20:34

योगी सरकार की और से उत्तरप्रदेश में अवैध बूचडखाने बंद किए जाने के विरोध में मुस्लिम कसाईयों की और से अपनी मीट की दुकाने बंद कर हड़ताल किए जाने पर योगी सरकार ने कडा रूख अपनाते हुए कहा है कि अवैध बूचड़खानो को नहीं चलने दिया जाएगा और वैध बूचडखानों को मानकों का पालन करना होगा |

नीतीश कुमार ने रमण सिंह को पढ़ाया शराबबंदी का पाठ

Publsihed: 26.Mar.2017, 20:30

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और बिहार के सीएम नीतिश कुमार के बीच आज चाय की चुस्कियों के साथ शराबबंदी के मसले पर चर्चा हुई। बता दें कि नीतिश कुमार आज कुर्मी समाज के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ की राजधानी आए थे और उन्होंने यहां करीब 50 हजार लोगों को शराबबंदी का संकल्प दिलवाया।

यूपी के मनचलों ने आईपीएस को भी नहीं छोड़ा

Publsihed: 24.Mar.2017, 15:59

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ स्कूलों,चौराहों, पार्कों, माल्स आदि जगह दबिश देकर मनचलों पर नकेल कस रही है। उत्तर प्रदेश में मनचलों को टोकने की पहले कभी किसी की हिम्मत नहीं रही , इस कारण ऐसी स्थिति का उन्हें कभी सामना नहीं करना पडा | अपनी आदत के अनुसार बरेली में मनचलों ने एटी रोमियो स्क्वाड को लीड करने वाली एक महिला आईपीएस अधिकारी से ही छेड़छाड़ कर दी।

प्रशांत किशोर को ढूँढने वाले को 5 लाख का ईनाम

Publsihed: 23.Mar.2017, 21:09

कांग्रेस के लखनऊ कार्यालय के बाहर आज एक पोस्टर दिखाई दिया, जिस में लिखा गया है कि खुद को चुनावी चाणक्य कहने वाले प्रशांत किशोर को ढूंढ कर लाने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता को पांच लाख रूपए का ईनाम दिया जाएगा | कांग्रेस के कार्य्त्कार्ताओं में प्रशांत किशोर के खिलाफ बेहद गुस्सा है , लेकिन कोई भी प्रशांत किशोर के खिलाफ मुहं खोलने को तैयार नहीं है ,क्योंकि प्रशांत किशोर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से काम कर रहा था |

आदित्यनाथ बिना एसी वाले कमरे में तख्त पर सोएंगे

Publsihed: 23.Mar.2017, 18:16

लखनऊ | मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद भी योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या और रहन-सहन में वही चीजें शामिल रहेंगी, जो पहले थीं। योगी आदित्यनाथ बिना एसी वाले कमरे में तख्त पर सोएंगे। दरअसल, तख्त को सोने के लिए कठोर माना जाता है। इसके लिए पांच कालीदास मार्ग पर तैयारियां भी चल रही हैं।