कांग्रेस को बड़ा झटका ,अरविन्द्र सिंह लवली भाजपा में शामिल

Publsihed: 18.Apr.2017, 22:35

नई दिल्ली: कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अरविन्द्र सिंह लवली आज भाजपा में शामिल हो गए और उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी खत्म हो रही है। दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हो गए। लवली और मलिक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली सरकार में प्रमुख मंत्रियों में शामिल रहे लवली ऐसे समय में भाजपा में शामिल हुए हैं जब एक सप्ताह बाद ही दिल्ली में एमसीडी चुनाव होने हैं।

आपकी प्रतिक्रिया