मैं नया भारत देख रहा हूँ : मोदी

Publsihed: 12.Mar.2017, 18:45

नई दिल्ली | उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत मिलाने के बाद आज शाम भाजपा मुख्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोग अब बड़ी तादाद में चुनावों में हिस्सा लेने लगे हैं , जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत हैं | लोकंतान्त्रिक पंडितों का मज़ाक उड़ाते हुए मोदी ने कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि बड़ी तादाद में वोटिंग का क्या मतलब होता है |

उन्होंने कहा कि भावुक मुददे न होने के बावजूद जिस तरह लोगों का उत्साह बढ़ रहा है, उसे मैं नया भारत उदय होता हुआ देख रहा हूँ | उन्होंने कहा कि 35 साल से कम उम्र के 65 प्रतिशत नौजवानों का नया इंडिया देख रहा हूँ | उत्तरोर्देश में मुसलमानों को साथ ले कर चलने का संकेत देते हुए मोदी ने कहा कि सरकार बनी बहुमत से है, लेकिन चलती सर्वानुमति से है, उन्होंने कहा कि जिन्होंने वोट दिया, उन की भी सरकार होगी और जिन्होंने वोट नहीं दिया, उन की भी सरकार है | मोदी ने कहा सरकार सब को साथ ले कर, सब का विकास करते हुए नए भारत का निर्माण करने का काम करेगी |

उन्होंने कहा कि देश का गरीब सरकारी अनुदानों से मुक्त होना चाहता है, उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया की नींव पड चुकी है | कौन जीता, कौन हारा , मैं यह देखने वाला नहीं , मैं जनादेश को आदेश मानता हूँ , इश्वर ने जितना बल दिया है, उस के माध्यम से जनता की आकांक्षाए पूरी कर के दिखाएंगे | उन्होंने कहा कि जैसे वृक्ष पर फल लगते हैं तो वह झुकता है, उसी तरह विजय पर झुक कर जनता की सेवा करने का जो मौक़ा मिला है, उसे निभाना चाहिए |

उन्होंने वाजपेयी, आडवानी, जेना कृष्णामूर्ति के बलिदानों का जिक्र किया और कहा कि उन के आदर्शों को सामने रख कर जनता की सेवा करनी है | उन्होंने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शती में उत्तरप्रदेश का आशीर्वाद मिला है | उन के अन्तोदय के कार्यक्रम को आगे बढ़ाना है | उन्होंने कहा कि गरीब को शिक्षित करना और काम के अवसर उपलब्ध करना हमारा लक्ष्य है | उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग पर ज्यादा बौझ है, उसे कम किया जाना चाहिए | उन्होंने कहा कि गरीबों की क्षमता बढ़ा कर मध्यम वर्ग का बौझ घटाने का लक्ष्य पूरा करना है |

उन्होंने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है | उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, उन की टीम और राज्यों की टीम इस विजय की हकदार है, उन्हें बधाई | मोदी ने अमित शाह को बधाई दी कि उन्होंने भाजपा को विश्व की सब से सदस्यों वाली बड़ी पार्टी बना दिया है | उन्होंने कहा कि यह भाजपा का स्वर्णिम काल है, यह स्वर्णिम काल सौगात में नहीं मिला, इस में जनसंघ और भाजपा के नेताओं ने खून पसीना बहाया है | 

उन्होंने कहा कि वह चुनाव के हिसाब से नहीं चलते, वह देश की जनता की सेवा के लक्ष्य ले कर सोचते हैं | उन्होंने कहा कि सभी ने देश निर्माण में भूमिका निभाई है, हम उन सभी का सम्मान करते हैं | उन्होंने कहा कि देश के संकल्पो को 2022 तक पूरा करना है, उस की तयारी करनी है | उन्होंने खा कि पांचो राज्यों के मतदाताओं ने लक्ष्य की भूमिका तैयार की है | उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा पर  जिन लोगो ने विशवास जताया है, उन के विशवास पर खरे उतरेंगे | 

मोदी ने कहा कि 2014 में इसी ग्यारह अशोका रोड पर जब संकल्प पत्र घोषित किया था , उस वक्त लोगों ने उस का गलत अर्थ निकाला गया था | उन्होंने कहा कि वह अपनी उसी बात को दोहराने की हिम्मत करता हूँ | तीन बातें कही थी | पहली- मैंने कहा कि मई नया हूँ , मैं संसद भी नहीं गया था , गलती हो सकती है, लेकिन गलत इरादे से कोई काम नहीं करेंगे | दूसरी बात कही थी- परिश्रम की परकाष्ठा करेंगे | तीसरी बात कही थी कि प्रमाणिकता के साथ काम करेंगे | उन्होंने कहा कि मुझ से पूछा जाता है कि इतना काम क्यों करते हो | यह मेरे लिए सौभाग्य है | 

आपकी प्रतिक्रिया