जाकिर नाईक ने गांधी परिवार को 50 लाख की रिश्वत दी

Publsihed: 10.Sep.2016, 14:44

भाजपा ने कहा है कि इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाइक ने यूपीए सरकार से प्रश्र्य पाने के लिए राजीव गांधी फाऊंडेशन को 50 लाख रुपए की रिश्वत दी थी. नाईक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन ने शुक्रवार (9 सितंबर) को खुलासा किया था कि 2011 में इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन ने राजीव गांधी फाउंडेशन  को 50 लाख रुपए की डोनेशन दी थी। हालांकि, कांग्रेस का कहना है कि अनुदान राशि आरजीएफ की अनुषंगी संस्था राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट (आरजीसीटी) को दी गई थी, लेकिन कुछ महीने पहले ही इस राशि को इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को लौटा दिया गया है !
वहीं इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन अपनी बात पर अब भी कायम है कि उसने पैसे  राजीव गांधी फाउंडेशन RGF को ही दिए थे और वह किसी चैरिटेबल ट्रस्ट के लिए नहीं थे। इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन IRF का यह भी कहना है कि उन्हें पैसे अब तक वापस भी नहीं मिले हैं।
IRF के प्रवक्ता ने कहा, ‘हो सकता है कि वह पैसा वापस करने वाले हों लेकिन हमें अब तक पैसा मिला नहीं है। हम लोगों ने राजीव गांधी फाउंडेशन RGF को 2011 में 50 लाख रुपए दिए थे। हम लोग RGF जैसे कई एनजीओ को पैसा देते हैं जो लड़कियों को पढ़ाने का काम करते हैं। ये पैसा मेडिकल, सर्जरी जैसी पढ़ाई करने वाली लड़कियों के लिए होता है।’ RGCT को सोनिया गांधी, उनके बेटे और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और बेटी प्रियंका वाड्रा द्वारा बनाया गया था। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी RGCT से जुड़े हैं। ये सभी लोग राजीव गांधी फाउंडेशन  RGF के ट्रस्टी भी हैं। शुक्रवार को मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि जैसे ही जाकिर से जुड़ी यह बात सामने आई पार्टी के तरफ से पूरे दस्तावेजों की जांच की गई और पूरी रकम जाकिर की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को वापस कर दी गई।
बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका में हुए आतंकी हमले के बाद से ही जाकिर नाइक खबरों में हैं। गृह मंत्रालय की ओर से नाइक के ट्रस्‍ट को दुनिया के अलग-अलग हिस्‍सों से मिले अनुदान की जांच करने का आदेश दिया गया है। गृह मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि नाइक के ट्रस्‍ट को सऊदी अरब, कतर, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका और यूएई जैसे देशों से फंड मिले हैं।
 

आपकी प्रतिक्रिया