सफ़ेद चमड़ी से मोह नहीं छूटा 

Publsihed: 28.Nov.2017, 23:37

मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका भारत में आई | तो अपना विजुअल मीडिया लट्टू हुआ पडा था | शायद ही कोई न्यूज चेनेल बचा होगा , जिस ने इवांका को दिन भर नहीं दिखाया | हैदराबाद में हुआ भाषण दिन भर बार बार ब्रोडकास्ट होता रहा | ऐसी ही दीवानगी अपन ने तब भी देखी थी जब बिल क्लिंटन भारत आए थे | पर वह तो अमेरिका के राष्ट्रपति थे | यह तो राष्ट्र्रपति की सिर्फ बेटी है | भले ही वह राष्ट्रपति की सलाहाकार भी है | अब पता नहीं नरेंद्र मोदी भी क्यों दीवाने हुए घूम रहे हैं | जब कि अपने मंत्रियों पर उन ने बेटे-बेटियों को सलाहाकार लगाने पर रोक लगा राखी है | भले ही वे कितने भी काबिल हों | करीब करीब सारे न्यूज चेनेल इवांका की तारीफ़ में कसीदे पढ़ रहे थे | कोई उस के कपड़ों की कहानी बता रहा था | कि वह खुद के डिजायन किए कपडे पहनती है | कोई बता रहा था कि उसे महंगे कपडे पहनने का शौक है | बताया जा रहा था कि वह कभी माडल नहीं रही | पर 16 साल की उम्र में मैगजीन के पहले पेज पर छप गई थी | फिर तो कई बार उस के फोटो मैगजीन के टाईटल बने | वह अपनी फैशन क्लाथ की कम्पनी चलाती है | इवांका उस के कपड़ों का ब्रांड नेम है , जो नेट पर भी खरीदे जा सकते हैं | न्यूज चेनेल गौरी चमड़ी के इतने दीवाने हुए पड़े थे कि उस के ब्रांड एम्बेसडर बन गए | मुफ्त में उस के बनाए कपड़ों का प्रचार कर रहे थे | जैसे नरेंद्र मोदी ने कैशलेस का प्रचार करने के लिए "पेटीएम" की मार्किटिंग की थी | वैसे भारत में इवांका के कपडे खरीदने वाले कम ही होंगे | वह बहुत महंगे कपडे बनाती हैं | पर कई लोगों को ब्रांडेड कपड़ों का शौक होता था | वैसे मोदी केबिनेट में ऐसे काफी लोग हैं | जिन्हें विदेशी ब्रांड बहुत आकर्षित करते हैं | बात नरेंद्र मोदी की चली, तो मुद्दे पर आते हैं | नरेंद्र मोदी ने तो चुनावी रैलियाँ छोड़ कर दिन इवांका के साथ बिताया | हैदराबाद में वह सामने बैठ कर इवांका के भाषण पर तालियाँ बजा रहे थे | इवांका अपने भाषण में प्रधानमंत्री की तालियाँ देख कर फूली नहीं समा रही थीं | अपने भाषण के हर दुसरे वाक्य पर हंसती थी, कई बार तो खुल कर हंसी | सुनते हैं मोदी जब अमेरिका गए तो इवांका के करीब आ गए | क्या सिर्फ इस लिए क्योंकि मोदी की तरह इवांका को भी सेल्फी लेने का शौक है | मोदी ने उसे भारत आने का न्योता दिया | और इस तरह एक देश के राष्ट्रपति की बेटी ग्लोबल इंटेंरर्प्रोनेयोर सम्मिट (जीईएस )की चीफ गेस्ट बन गई | नरेंद्र मोदी और इवांका ट्रंप ने रोबोट 'मित्र' का बटन दबाकर जीईएस का उद्घाटन किया | स्वाभाविक है इवानका फूली नहीं समाई होगी | इसी लिए तो  इवांका ट्रंप ने इस शानदार समारोह के लिए धन्यवाद कहा | इवांका ने पीएम मोदी का भी शुक्रिया किया | मोदी की तारीफ में कहा कि भारत के लिए आप जो कर रहे हैं उसके लिए धन्यवाद  | मोदी का धन्यवाद तो वह ऐसे कर रही थी , जैसे भारत पर मोदी का नहीं, उस का पहला अधिकार हो | हालांकि इवांका ने यह तो सच कहा कि अमेरिका के लोग भारतीयों से प्रेरणा लेते हैं | अमेरिकी राष्ट्रपति का नाम लिए बिना बोली व्हाइट हाउस में भारत का एक सच्चा दोस्त है | ऐसा लगा जैसे वह अपने पिता डोनाल्ड ट्रम्प की मार्केटिंग कर रही हो | मार्केटिंग तो इवांका ने नरेंद्र मोदी की भी की | मोदी अपने चाय बेचने को गुजरात के चुनाव में सलीके से भुना रहे हैं | तो गुजरात के चुनावी माहौल में चाय की न्यूज इवांका भी बना गई | मोदी की तारीफ करते हुए बोली-"आपने चाय बेचने वाले से लेकर पीएम के पद तक पहुंचकर जताया है कि सबकुछ संभव हो सकता है | आपने जो एचीव किया है वह बेमिसाल है | वैसे इवांका का मोदी के लिए इतनी मार्केटिंग करना तो बनाता था | देश के बाहर उस के लिए इतने बड़े प्रोग्राम में चीफ गेस्ट बनने  का पहला अनुभव था | सवाल यह उठता है कि क्या वह इस की हकदार थी | क्या भारत जैसे विशाल देश का प्रधानमंत्री किसी देश के राष्ट्रपति की बेटी के साथ साझा चीफ गेस्ट हो सकते हैं | वह भी उस प्रोग्राम में, जिस में 127 देशों के 1200 डेलीगेट हिस्सा ले रहे हों | अपन इसे मोदी की वैसी ही गलती मानते हैं, जैसी उन ने विदेश से लौटते हुए लाहौर में हवाई जहाज उतार कर की थी | हालांकि वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के घर गए थे | पारिवारिक शादी में शामिल हुए थे | वह बराबरी का मामला था | इस के बावजूद उस की आलोचना हुई थी | अलबत्ता आज भी आलोचना होती है |  

आपकी प्रतिक्रिया