यौन शोषण से आज़ादी की लम्बी लड़ाई की शुरुआत 

Publsihed: 16.Oct.2017, 21:23

अजय सेतिया / नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने इस बार कमाल किया | बाल यौन शोषण के खिलाफ उन का अभियान रंग लाने लगा है | उन की भारत यात्रा के दौरान अनेक लडकियाँ सामने आई हैं | जिन ने अपने साथ हुए बाल यौन शोषण का खुलासा किया | सोमवार को राष्ट्रपति भवन में यात्रा का समापन समारोह था | खुद राष्ट्रपति समारोह में पूरा समय बैठे | इसी फंक्शन में दो बच्चिया राष्ट्रपति के सामने पेश हुई | इन में से एक बच्ची ने तो अपने बचपन की ऐसे व्यथा सुनाई कि राष्ट्रपति की आँखें भीग गई | कैसे उस के मां बाप ही उस का यौन शोषण करवाते थे | किस प्रकार उसे रेस्क्यू कराया गया | कैलाश सत्यार्थी की भारत जगाओ यात्रा ने कई बच्चियों को सामने ला कर समाज को जगाया | पर राष्ट्रपति ने रामनाथ कोविंद ने इस मौके पर कहा-"मैं इस समाप्ति को शुरुआत मानता हूँ | " उन ने कैलाश सत्यार्थी को नया काम सौंप दिया | जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर नए भारत के निर्माण की हुंकार भर रहे हैं | राष्ट्रपति ने कहा कि कैलाश सत्यार्थी की इस मुहीम को भी  तेज किया जाए | ताकि 2022 तक देश बाल शोषण मुक्त होने का दावा भी कर सके | एक नए राष्ट्र का निर्माण हो ,जो बाल शोषण मुक्त हो | इस बीच ही एक बड़ी घटना और हो गई | हॉलीवुड एक्‍ट्रेस एलिसा मिलानो ने भी बाल यौन शोषण के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है | उन का अभियान भी रंग ला रहा है | जिन जिन के साथ भी बचपन में यौन शोषण हुआ , वे सामने आ रहे हैं | ताकि देश-दुनिया को झकझोरा जा सके | ताकि यह साबित किया जा सके कि ये कोई छोटी या नजरअंदाज करने  वाली घटनाएं नहीं है | एलिसा मिलानो ने हैशटैग के साथ मी-ठू लिख कर कहानिया लिखने को प्रेरित किया है | #MeToo अभियान के तहत दुनियाभर की महिलाएं सामने आ रही हैं | एलिसा के इस ट्वीट पर अभी तक 27,000 से ज्‍यादा ट्वीट आ चुके | जिसमें हजारों महिलाओं ने अपने साथ हुई घटनाओं का खुलासा किया | इधर कैलाश सत्यार्थी की मुहीम और उधर एलिसा मिलानो की मुहीम | दोनों का असर विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ पर हुआ है | प्रसिद्ध कॉमेडियन है मल्लिका दुआ | उस ने बचपन में अपने साथ हुई यौन शोषण की घटना का खुलासा किया है | वह तब सिर्फ सात साल की थी |  जब उस के साथ भी यौन शोषण की घटना हुई | मल्लिका ने अपने पोस्‍ट में लिखा, ' मैं भी... अपनी खुद की कार में थीं |  मेरी मां कार चला रही थीं | जबकि वह हमारे साथ पीछे बैठा था | पूरे समय उसका हाथ मेरी स्‍कर्ट में था | मैं सिर्फ 7 साल की थी और मेरी बहन 11 साल की | उसका हाथ मेरी स्‍कर्ट के अंदर था और मेरी सिस्‍टर की पीठ पर था | मेरे पिता ने, जो उस समय दूसरी कार में थे |  उसी रात उन्‍होंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था | मेरे पिता ने उसका मुंह तोड़ दिया | मल्लिका दुआ एआईबी के कई वीडियो में नजर आ चुकी है | इन दिनों वह स्‍टार प्‍लस के शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में जज बनीं भी नजर आती हैं | मल्लिका  के इस इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट पर भी कमेंट की बाढ़ आ गई है |  कई और लड़कियों ने भी अपने साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं का खुलासा किया है | एक नई  हवा चली है, इन हस्तियों की पुरानी घटनाओं के खुलासे शायद अब मायने नहीं रखते | पर ये हस्तियाँ बाल यौन शोषण का शिकार हो रही लड़कियों को प्रेरित कर रहीं हैं | चुप्पी तोड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं | ऐसी अनेक घटनाएं है, जहां यौन शोषण करने वाला घर का सदस्य होता है | घर की बात घर में दबा देने से बच्चियां पूरा जीवन घुट घुट कर जीती हैं | कैलाश सत्यार्थी की जन्जाग्र्यती यात्राओं से उन्हें चुप्पी तोड़ने की प्रेरणा मिलती हैं | एलिसा मिलानो ने सोशल मीडिया से मुहीम चला दी | सोशल मीडिया ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना शुरू किया है | अब मीडिया पर प्रिंट या विजुअल की मनोपली नहीं रही | जो खबरों को दबा दिया करते थे | सोशल मीडिया ने व्यक्तिगत आज़ादी के नए आयाम खोले हैं | बस ऐसे में कोई कैलाश सत्यार्थी और एलीसा चाहिए थी | उस में मल्लिका दुआ भी जुड़ गई | चुप्पी तोड़ने के इस अभियान को राष्ट्रपति राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने दूसरी आज़ादी की संज्ञा दी है | उन ने कहा-"मैं कैलाश सत्यार्थी की भारत यात्रा को भारत की अनेक पद यात्राओं की श्रेणी में ही रखता हूँ |" अपन सब समझ सकते हैं उन का इशारा किधर है | आज़ादी की लड़ाई में भी तो अनेक पद यात्रायों का योगदान रहा है |

आपकी प्रतिक्रिया