अनिल बलूनी भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

Publsihed: 31.Mar.2017, 18:39

नई दिल्ली | भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तराखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी की जिम्मेदारी बढाते हुए उन्हें भाजपा राष्ट्रीय टीम में मीडिया विभाग का प्रमुख बना दिया है | इस से पहले श्रीकांत शर्मा भाजपा की मीडिया टीम के प्रभारी थे, जो मथुरा से चुनाव जीतने के बाद उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ननाए गए है |

उत्तरप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह दोनों ही भाजपा के मीडिया प्रभारी रह चुके हैं | मूलत: उत्तराखंड के पौड़ी जिले से ताल्लुक रखने वाले अनिल बलूनी दिल्ली विश्वविध्यालय से ग्रेजुएट और पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं | यह दिल्ली वि.वि. पढाई के दौरान विद्यार्थी परिषद में सक्रिय थे | अमित शाह ने पार्टी अध्यक्ष बनाते ही २०१४ में उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता टीम में शामिल किया था | 

आपकी प्रतिक्रिया