जब मनोज तिवारी ने प्रियंका से पूछा यह बेबी कौन है

Publsihed: 17.Feb.2017, 23:06

भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार में कानपुर पहुंचे दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की एक तरफ सपा और कांग्रेस साथ मिलाकर खडे है और गाना गा रहे है कि बेबी को बेस पसंद है और यूपी को अखिलेश पसंद है।  मैं प्रियंका से पूछना चाहता हूँ की यह बेबी को बेस पसंद है ,में यह बेबी कौन है।

जनता को संबोधित करते तिवारी ने पूछा - आप जवाब दीजिये क्यों कि अखिलेश और राहुल से हम जवाब की अपेक्षा नही करते आप जवाब दीजिए यह बेबी कौन है। यह बेबी वही है क्या जो हाइवे से उठा कर जिसका बलात्कार कर दिया जाता है। उसी बेबी की बात कर रहे हो क्या।

किस बेबी की बात कर रहे हो

आप उसी बेबी की बात कर रहे हो क्या जो बाप के द्वारा स्कूल छोड़ी जाती है तो शाम तक माता पिता चिंतित होते की बेटी सही सलामत आएगी की नही। अखिलेश जी यह क्या है आपके राज में एक व्यापारी अपनी दुकान में खड़ा होता है और बदमाश गोली मार कर चले जाते है। एक आपकी पहचान है और दूसरे की पहचान है की एक लाख 86 हजार का कोयला अपनी पॉकेट में रखता है और पॉकेट ही फट जाती है।

बलात्कारी की एफआईआर नहीं होती

क्या यूपी को यही साथ पसंद है,  बेबी को बेस पसंद है आपने ऐसा कहा और आज कोर्ट ने कहा गायत्री जो आपका मंत्री है और  दो साल से एक महिला का बलात्कार कर रहा है। डीजीपी के पास जब वो गयी शिकायत करने तो डीजीपी ने कहा रुको-रुको जरा सीएम साहब से पूंछते है कि एफआईआर करे की न करे। यह मैं नही बोल रहा हूँ यह आज माननीय न्यायालय को आदेश देना पड़ा क्यों की कुछ दिन पहले एक महिला को राजनीती में आगे बढ़ने के लिए अखिलेश यादव के मंत्री ने लखनऊ बुलाकर उसका शीलहरण किया और फोटो बनाई और दो वर्षो तक ब्लैकमेल करके उसका शोषण किया और एक दिन  उसकी 14 साल की बेटी के साथ भी बलात्कार करने की कोशिश की। तब वो महिला डीजीपी के पास गयी।

बिना किसी सुरक्षा के घूमके देखो

उन्हने कहा की मैं प्रियंका जी से पूंछना चाहता हूँ कि वो कहती है की उन्हें उत्तर प्रदेश में सब सुरक्षित दिखता है। अरे प्रियंका जी एक दिन अपना एसपीजी सुरक्षा छोडकर उत्तर प्रदेश में घूम जाओ।  यह जो आप 40  लेकर चलती हो ना, ना एमपी हो न एमएलए हो, अगर हो तो यह देश यही जनता है जिस राबर्ट वाड्रा ने इस देश का सारा माल लूट लिया उसकी तुम पत्नी हो।  जिन्होने देश का सारा माल लूटा लिया है। अगर आपको उत्तर प्रदेश इतना सुरक्षित दिखता है तो प्रियंका जी चलो जैसे मनोज तिवारी बिना किसी सुरक्षा के चलता है। उत्तरप्रदेश की पुलिस पर भरोसा करो।

बेटियों का दर्द सुनो मेडम

उन्होंने कहा प्रियंका जी आपने शायद उन बेटियो का दर्द सुना होता जिस बेटी को गायत्री प्रजापति ने रेप करने की कोशिश की। आज भी एम्स में उसका इलाज चल रहा है और यू पी में उसकी एफआईआर तक नही हुई। उन्होंने मुलायम सिंह पर तंज कसते हुए कहा की उन्हें क्या पसंद है राम चंद्र जी सोचे न होंगे की ऐसा कलयुग आएगा की बेटा बैठेगा राजभवन में और बाप को वनवास जायेगा।

आपकी प्रतिक्रिया