वंकैया नायडू होंगे उपराष्ट्रपति पद पर भाजपा उम्मीन्दवार

Publsihed: 17.Jul.2017, 19:28

नई दिल्ली | भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा शहरी विकास एंव सूचना प्रसारण मंत्री वंकैया नायडू को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीन्दवार बनाना तय किया है | विपक्ष ने पहले ही महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी को उम्मीन्दवार घोषित कर दिया है | भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उन के नाम का ऐलान किया | 

अमित शाह ने बताया कि वंकैया नायडू सुबह 11 बजे नामांकन भरेंगे | उन्होंने बताया कि वंकैया नायडू ब्देश के वृष्ट नेताओं में से एक हैं , उन्होंने बताया कि एनडीए घटक दलों से सलाह मशविरा पहले ही कर लिया गया था |  वंकैया नायडू 1970 से सक्रीय जीवन में है | उन्होंने अपना सार्वजनिक जीवन विद्ध्यार्थी परिषद से शुरू किया था , वह  दो बार आंध्र प्रदेश विधान सभा के सदस्य और चार बार राज्य सभा के सदस्य रहे हैं , वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रहे हैं | वंकैया नायडू  जनता युवा मोर्ची के अध्यक्ष और भाजपा के दो टर्म तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं | 

आपकी प्रतिक्रिया