प्रियंका और डिम्पल होंगी अखिलेश की हाट प्रचारक जोडी

Publsihed: 14.Jan.2017, 15:46

लखनऊ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के पोस्टर एक साथ लगने शुरु हो गए हैं. पोस्टर में स्लोगन भी लिखा है “महिलाओं का बजेगा डंका”. इंडिया गेट न्यूज डात काम ने यह खबर 10 जनवरी को दी थी कि डिम्पल और प्रियंका यूपी में स्टार प्रचारक होंगी.उस दिन डिम्पल ने दिल्ली में प्रियंका से मुलाकात की थी.

http://indiagatenews.com/dimple-priyanka-will-be-star-campaigner-in-up                                                    डिम्पल और प्रियंका होंगी यूपी में स्टार प्र्चारक

दरअसल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आरएलडी के बीच गठबंधन की बातें सामने आ रही हैं. डिम्पल और प्रियंका के आकर्षण के बूते चुनाव की नैय्या पार होने की सम्भावना दिखते ही कार्यकर्ताओं की भी चाहत है कि इन तीनों दलों के बीच गठबंधन हो, ताकि डिम्पल और प्रियंका की जोडी मोदी पर भारी पड जाए. 

उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर प्रियंका गांधी और डिंपल यादव के साथ-साथ पोस्टर लगने शुरु हो गए हैं. पोस्टर में लिखा गया है कि “झूठे वादों से दिलाओं निजात, उत्तर प्रदेश का करो विकास”। ये पोस्टर कांग्रेस नेता इरशाद उल्लाह और अनिल चौधरी की तरफ से लगवाए गए हैं. अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत होने की खबरें आती रही हैं. वहीं अब इस गठबंधन में प्रियंका और डिंपल की भी भूमिका की खबरें सामने आ रही हैं.

आपकी प्रतिक्रिया