उत्तराखंड में बर्फबारी शुरु

Publsihed: 17.Sep.2016, 11:49

गंगोत्री और यमुनोत्री की पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। जिसके चलते हल्की ठंड शुरू हो गई। प्रदेश में ये पहली बर्फ बारी हुई जिसके चलते मौसम बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग का मानना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में फिर बर्फ पड़ सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।

बर्फबारी

उत्तरकाशी जिले में हल्की बारिश हुई। इसी के साथ गंगोत्री के आसपास की पहाड़ियों पर हिमपात शुरू हो गया। उधर, यमुनोत्री में भी सप्तऋषि कुंड के पास ऊंची पहाड़ी पर बर्फ बारी से इलाके में ठंड का अहसास होने लगा है।

आपकी प्रतिक्रिया