योगी ने 118 दागी पुलिस वालों को शंट ऑउट किया

Publsihed: 10.Apr.2017, 12:07

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ फुल एक्शन में हैं। उनका सबसे बड़ा मुद्दा राज्य में कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाना है। इसी के चलते योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा जोन के 8 जिलों में कुल 118 दागी पुलिसवालों को हटा दिया है।

इनमें 10 इंस्पेक्टर, 20 दरोगा और 88 सिपाही शामिल हैं, हटाये गये अधिकतर पुलिसवालों पर अपराधियों के साथ साठ-गांठ का आरोप है। कहा जा रहा है कि आईजी को खबर मिली थी कि कुछ पुलिसवालों की बदमाशों से सांठगांठ है जिसके चलते उन्होंने हटाने का तत्काल फैसला लिया।

उल्लेखनीय है कि आगरा जोन में अवैध खनन, तस्करी, गोकशों और माफियाओं का जोर है। सत्ता में आने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अपने अधिकारियों से साफ़ तौर पर कहा है कि अगर किसी ने भी क़ानून का उल्लंघन किया तो उसके किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।  जिसके बाद भ्रष्टाचारियों से मिली भगत के चलते इतनी बड़ी कार्रवाई की गयी है। उम्मीद है की आने वाले समय में ऐसी बड़ी कार्रवाई नया जिलों में भी हो सकती है।

आपकी प्रतिक्रिया