कश्मीरी लडकी बन रही है पहली मिग-29 पायलट

Publsihed: 05.Apr.2017, 13:05

नई दिल्ली। कश्मीर की एक 21 साल की लड़की जल्द ही भारत की पहली MIG 29 उड़ाने वाली महिला बन सकती हैं। कश्मीर की रहने वाली आयशा अजीज को कमर्शियल पॉयलट लइसेंस दिया गया है। अब आयशा ने MIG 29 उड़ाने के लिए अप्लाई किया है यदि वह इसमें सफल हो जाती है तो वह पहली भारतीय महिला बन जाएगी।

आयशा अजीज कश्मीर की रहने वाली हैं और उन्होंने 16 साल की उम्र से ही ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। आयशा ने पहले बॉम्बे फ्लाइंग क्लब से स्टूडेंट लइसेंस प्राप्त किया इसके बाद 2012 उन्हें तीन भारतीयों में चुना गया जिन्हें ट्रेनिंग के NASA भेजा गया। आयशा के अनुसार वह फाइटर प्लेन उड़ाकर अपना सपना पूरा करना चाहती है। आयशा अपना रोल मॉडल सुनीता विलियम्स को मानती है।

आपकी प्रतिक्रिया