करीना ने तैमूर मुस्लिम नाम चुना था

Publsihed: 17.Jan.2017, 22:40

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे का नाम तैमूर रखे जाने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर बवाल मचाया था. लोगों ने तैमूर के मौत तक की बात लिख दी थी. बेटे के जन्म के बाद आज पहली बार सैफ अली खान ने तैमूर नाम रखने के राज से पर्दाफाश किया. सैफ ने कहा कि करीना को तैमूर नाम पसंद था इसलिए बेटे का नाम तैमूर रखा. सैफ ने सवाल किया सिकंदर और अशोक का इतिहास भी हिंसक रहा है लेकिन क्या लोग अशोक और सिकंदर नाम नहीं रखते हैं.

मुंबई मिरर से बात करते हुए सैफ ने कहा कि तैमूर का मतलब होता है लोहा. उन्होंने कहा कि तुर्किश शासक का नाम तिमूर था और उनके बेटे का नाम तैमूर है. हालांकि दोनों एक ही शब्द है लेकिन नाम एक नहीं है. सैफ ने मजाक करते हुए कहा कि फिल्मों की तरह बेटे का नाम रखते वक्त भी डिस्क्लेमर दिया जाना चाहिए…इस नाम का किसी भी जीवित या मृत व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है.

सैफ ने कहा कि उनके एक कजन का नाम भी तैमूर था। सैफ तैमूर के साथ ही पले-बढ़े हैं. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी सारा का नाम ही परिवार के सदस्यों से आया था. सैफ ने तैमूर प्यार और शांति के बढ़ेगा और वह उदारवादी और ओपेन माइंडेड होगा. (कटिंग) 

आपकी प्रतिक्रिया