क्या कैंसर से पीड़ित हैं विनोद खन्ना

Publsihed: 06.Apr.2017, 21:59

मुंबई: अपने वक्त के लोकप्रिय अभिनेता और पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद विनोद खन्ना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है | जिसमें वह बेहद कमजोर अवस्था में अपनी कविता और बेटे साक्षी खन्ना के साथ नज़र आ रहे हैं |  वायरल हो रही तस्वीर में लिखा गया है कि विनोद खन्ना कैंसर से पीड़ित हैं और उनकी हालत बहुत ही नाज़ुक है |

हालांकि खन्ना परिवार की ओर से अभी तक किसी ने इस तस्वीर की पुष्टि नहीं की है | यह सच है कि बुधवार को विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने एक बयान के जरिए मीडिया को यह जानकारी दी थी कि उनके पिता के शरीर में पानी की कमी हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है |

राहुल ने बयान में यह भी कहा था कि हालात अब काबू में हैं और डॉक्टर जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने वाले हैं | विनोद खन्ना को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती किया गया है | लोग सोशल मीडिया पर विनोद खन्ना की सेहत को लेकर लोग दुआएं मांग रहे हैं, वहीं हम उम्मीद करते हैं कि कईयों के पसंदीदा इस अभिनेता की यह तस्वीर झूठी ही निकले और वह एकदम स्वस्थ हों |

विनोद खन्ना की पहली शादी से दो बेटे हैं, अक्षय और राहुल खन्ना. वहीं उनकी दूसरी पत्नी कविता से उनकी एक बेटी श्रद्धा और बेटा साक्षी खन्ना है |

आपकी प्रतिक्रिया