तोहफे की साड़ियां

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात के बाद येदुरप्पा को मुख्यमंत्री बनने की पूरी उम्मीद हो गई थी। वह इतने खुश हुए कि समय न होने के बावजूद पत्नी, बहुओं और बेटियों के लिए दिल्ली से तोहफा खरीदकर ले जाने की योजना बना ली। प्रधानमंत्री के घर से बारह बजे निकले थे, उसके बाद वेंकैया नायडू के घर पर भी मीटिंग चलती रही, पौने दो बजे की फ्लाइट थी, इसके बावजूद साड़ियां और सूट खरीदने का फैसला कर लिया। वेंकैया नायडू के घर से निकलकर येदुरप्पा ने साउथ एक्स पार्ट वन में पहले साड़ियों और सूटों की खरीददारी की और उसके बाद हवाई अड्डे गए। इस भागादौड़ी में दोपहर का भोजन भी छूट गया। उधर से फ्लाइट भी बिना भोजन वाले स्पाइस जेट की।

Leave a Reply

 

You can use these XHTML tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <blockquote cite=""> <code> <em> <strong>