मोदी की परीक्षा का बिगुल बजा दिया चुनाव आयोग ने

Publsihed: 04.Jan.2017, 20:16

पांच राज्यो उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर की विधानसभाओ के चुनावो का एलान हो गया है. इन चुनावो को नरेंद्र मोदी की परीक्षा माना जा रहा है, क्योंकि एक साथ पांच राज्यो में हो रहे चुनाव मिनी आम चुनाव की तरह हैं , इस से भी ज्यादा महत्व पूर्ण यह है कि ये चुनाव उन के सब से बडे नोटबंदी के फैसले के बाद हो रहे हैं.

पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक ही फेस में चुनाव होंगे. पजाब, गोवा में 4 फरवरी को एक ही दिन चुनाव, मणिपुर में 4 और 8 फरवरी को चुनाव ,उत्तराखंड में एक ही दिन 15 फरवरी को चुनाव ,लेकिन नतीजे एक महीने बाद उत्तरप्रदेश के चुनाव नतीजो के साथ ही 11 मार्च को आएंगे. उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी से 8 मार्च तक 7 फेस में चुनाव होंगे.    

इस के साथ ही आचार सहिंता लागू हो गई है और सभी सरकारी वेब साईटो से राजनीतिक नेताओ के फोटो हटाने के आदेश दे दिए गए हैं. इस बार पहली बार शुरु हो चुके काम रोके नही जाएंगे, जिलाधीश 72 घंटे में सूची बनाएंगे, जहा जहा काम शुरु हो चुका था, और जहाँ जहाँ शुरु नहीं हुआ था. 

पाच राज्यो की 690 विधानसभाओ में 16 करोड वोटर. गोवा और पंजाब में 5 जनवरी को वोटर लिस्ट जारी होगी.उत्तराखंड मे 10 जनवरी को यूपी व मणिपुर में 12 जनवरी को वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी. मणिपुर में कोई भी उम्मींदवार  20 लाख तक खर्च , बाकी राज्यो में 28 लाख खर्च कर सकेंगे. गोवा और पंजाब में 4 फरवरी को चुनाव. 

उत्तराखंड 

उत्तराखंड में 20 जनवरी को चुनावो की अधिसूचना जारी होगी. 27 तक पर्चे भरे जा सकेंगे, अगले दिन परचो की जांच होगी. 30 जनवरी तक पर्चे वापस ले सकेंगे. 15 फरवरी को वोटिंग होगी. सभी राज्यो के चुनाव नतीजे 11 मार्च को आएंगे.

पंजाब-गोवा 

पजाब और गोवा में एक साथ सभी सीटो के लिए 11 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी . 18 जनवरी तक पर्चे भरे जा सकेंगे, अगले दिन 19 जनवरी को पर्चो की जांच होगी, 21 तक पर्चे वापस लिए जा सकेंगे. दोनो राज्यो में एक साथ 4 फरवरी को मतदान होगा.

मणिपुर 

मणिपुर में 38 सीटो पर 4 फरवरी को और दो सीटो पर 8 फरवरी को चुनाव होंगे. 

उत्तरप्रदेश 

उत्तरप्रदेश में सात फेस में चुनाव होंगे. 11 फरवरी, 15 फरवरी, 19 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 4 मार्च,8 मार्च.. हर चरण के लिए अलग-अलग कार्यक्रम बनाया गया है.

                                                                          पहला चरण 

इस चरण के लिए 17 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा. नामांकन की आखिरी 24 जनवरी है. नामांकन की जांच 25 जनवरी होगी. नामांकन वापस लेने की तारीख 27 जनवरी होगी.  11 फरवरी को मतदान होगा.11 मार्च को नतीजे आएंगे.

( इस चरण में  15 जिले शामिल हैं. जिसमें शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़,  मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंंज हैं )

                                                                           दूसरा चरण

इस चरण के लिए 20 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा. 27 जनवरी को नामांकन की आखिरी तारीख होगी. 28 जनवरी को नामांकन की जांच होगी. नामांकन वापस लेने की तारीख 30 जनवरी को होगी.  मतदान 15 फरवरी को होगा. नतीजे 11 मार्च को आएंगे.

( इस चरण में 11 जिले शामिल हैैं. जिसमें सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, खीरी, शाहजहांपुर, बंदायू, हैं)

                                                                              तीसरा चरण

इस चरण के लिए 24 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा. नामांकन की आखिरी तारीख 31 जनवरी होगी. नामांकन की जांच 2 फरवरी होगी. नामांकन वापस लेने की तारीख 4 फरवरी होगी. मतदान 19 फरवरी को होगा. 

इस चरण में 12 जिले शामिल हैं. जिसमें फर्ऱुखाबाद, हरदोई, कन्नौज,  मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर हैं.

                                                                               चौथा चरण

30 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा. 6 फरवरी को नामांकन की अंतिम तारीख होगी. 7 जनवरी को नामांकन की जांच होगी. नामांकन वापस लेने की तारीख 9 जनवरी और मतदान 23 फरवरी को होगा. नतीजे 11 मार्च को आएंगे.

( इस चरण में  12 जिले शामिल हैं. जिसमें प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, रायबरेली हैं.

                                                                            पांचवां चरण

इस चरण के लिए 2 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा.  9 फरवरी को नामांकन की आंतिम तरीख होगी. नामांकन की जांच 11 फरवरी को होगी. नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 13 फरवरी है. मतदान 27 फरवरी को होगा. नतीजे 11 मार्च को आएंगे.

(इस चरण में 11 जिले शामिल हैं. जिनमें बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद,  अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, अमेठी, ,सुल्तानपुर हैं.)

                                                                             छठा चरण

नोटिफिकेशन 8 फरवरी को जारी होगा. नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है. नामांकन की जांच 16 फरवरी को. नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 18 फरवरी और मतदान 4 मार्च को होगा.  नतीजे 11 मार्च को आएंगे.

( इस चरण में 7 जिले शामिल हैं जिनमें महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया हैं)

                                                                                   सातवां चरण

नोटिफिकेशन 11 फरवरी को. नामांकन
की अंतिम तारीख 18 फरवरी, नामांकन की जांच 20 फरवरी, नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 22 फरवरी और मतदान 8 मार्च को होगा.नतीजे 11 मार्च को आएंगे. 

(इस चरण में 7 जिले शामिल हैं जिनमें गाजीपुर, वाराणसी, चंंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, जौनपुर हैं)

 

चुनाव नतीजे 11 मार्च को जारी होंगे. 

चुनाव आयोग के फैसले की अहम बातें-

  • चुनाव में 16 करोड़ से ज्यादा लोगों की भागीदारी होगी।
  • सभी मतदाताओं को कलरफुल वोटर गाइड भी उपलब्ध कराई जाएगी।
  • पोलिंग बूथ के बाहर सभी जानकारियां पोस्टर पर दी जाएंगी। इन पर नियमों का उल्लेख होगा।
  • मतदाताओं के सहयोग के लिए भी बूथ बनाए जाएंगे।
  • गोपनीयता बनाए रखने के लिए 30 इंच ऊंची स्टील और अन्य सामग्री से बनी छोटे केबिन का इस्तेमाल किया जाएगा।
  • मतदान को दिव्यांगों के अनुकूल बनाया जाएगा।
  • सभी क्षेत्रों में मतदान जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
  • गोवा में वोट डालने के बाद एक पर्ची दी जाएगी।
  • इस बार चुनाव में डिफेंस, पैरा मिलिट्री फोर्सेस में तैनात जवान इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलट से वोट डाल सकेंगे।
  • उम्मीदवारों को नॉमिनेशन पेपर पर फोटो लगाना होगा और उनको भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • कुछ स्थान पर महिलाओं के लिए अलग से पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।
  • चुनाव प्रचार के दौरान ध्वनि प्रदूषण और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्रियों पर प्रतिबंध होगा।
  • केंद्र की पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में 28 लाख होगी चुनाव में खर्च की सीमा।
  • मणिपुर में उम्मीदवार 20 लाख रुपये खर्च कर सकते हैं।
  • कुल 690 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। इनमें 133 सीट SC के लिए रिजर्व होंगी।
  • उम्मीदवारों को बैंक में अकाउंट खोलवाना होगा और चंदे को यहां जमा कराना होगा।
  • चुनाव आयोग सोशल मीडिया को सपोर्ट करेगी। इसका इस्तेमाल प्रशासनिक स्तर पर किया जाएगा।
  • मीडिया मॉनिटरिंग कमिटी ध्यान रखेगी कि किसी उम्मीदवार की पब्लिसिटी तो नहीं की जा रही है।
  • कई जगहों पर ईवीएम पर नाम के साथ उम्मीदवारों का फोटो भी दिखेगा।
  • उम्मीदवारों को 20 हजार रुपये से ज्यादा का चंदा चेक से लेना होगा।

-पहली बार पोस्टल वोट भी इलेक्ट्रानिक होंगे.

-उम्मींदवारो को अब सरकारी बिलो की अदायगी का सर्टिफिकेट भी देना होगा.

- एलान के 72 घंटे में माडल कोड आफ कंडक्ट की मानिटरिंग होगी. उन कार्यो की सूची बनाई जाएगी, जहा काम शुरु हो चुका था और जिन में काम शुरु नहीं हुआ था. 

- लाऊड स्पीकर रात 10 बजे से सुबह 6 बले तक प्र्तिबंधित.

-जनसभाए रात 10 बजे तक ही.

-पेड न्यूज पर नजर रखी जाएगी.

-राजनीतिक दलो के न्यूज चैनल में दल और उम्मेंदवारो के प्रचार को उन के खर्चे में शामिल किया जाएगा.

- जहा भी सरकारी अधिकारी पक्षपात करते पाए जाएंगे, कार्र्वाई होगी.

 

आपकी प्रतिक्रिया