क्रिकेट मैच के बाद जेएनयू में फिर हुई भारत विरोधी कारस्तानी

Publsihed: 05.Jun.2017, 16:10

नई दिल्ली | रविवार रात भारत -पाकिस्तान का मैच खत्म होने के बाद कुछ वामपंथी छात्रों ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे ईरान के एक छात्र की इस लिए पिटाई कर दी क्योंकि वह भारत की जीत पर जश्न मना रहा था | इरानी छात्र ने इस सम्बन्ध में पुलिस में = शिकायत दर्ज कराई | एबीवीपी के एक सदस्य ने दावा किया कि क्रिकेट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत का जश्न मनाने की वजह से उसके साथ हाथापाई हुई है |

जेएनयू के बारे में हम सब जानते हैं कहने को तो ये देश का प्रतिष्ठित कॉलेज है लेकिन आए दिन ये कॉलेज भारत के खिलाफ इसके छात्रों द्वारा किये जा रहे कारनामों के कारण चर्चाओं में आ जाता है | कुछ वक्त पहले जेएनयू के कैम्पस में ज़ोर-शोर से भारत के खिलाफ नारे लगे थे | 

आपकी प्रतिक्रिया