रुढी ने इस्तीफा दिया ,कलराज,,उमा,कुलस्ते आज देंगे

Publsihed: 31.Aug.2017, 21:54

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन सितम्बर को अपनी चीन यात्रा से पूर्व मंत्रिमंडल का विस्तृत फेरबदल कर रहे हैं | सूत्रों के अनुसार केन्द्रीय मंत्रिमंडल का बदलाव 2 सितम्बर को हो रहा है | पार्टी हाईकमान के आदेश पर राजीव प्रताप रुढी ने आज देर रात मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है | कलराज मिश्र ने आज सुबह पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाक़ात की थी, सम्भवत उन्हें भी इस्तीफा देने के लिए कहा गया है | उन्हें राज्यपाल बनाए जाने के संकेत हैं, लेकिन अभी तय नहीं है कि उन्हें राज्यपाल कब बनाया जाएगा |

उमा भारती और फग्गन सिंह कुलस्ते के भी शुक्रवार को इस्तीफे होने की खबर है | आज उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए महेंद्र नाथ पांडे भी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे रहे हैं | उधर निर्मला सीतारामन , पीयूष गोयल, धर्मेन्द्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी को पदोंन्त्ति दे कर केबिनेट मिनिस्टर बनाए जाने के संकेत हैं | जदयू से तीन और अन्ना द्रमुक से फिलहाल एक मंत्री थाम्बी दुरेई को मंत्री बनाए जाने के संकेत हैं | भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की | 

 

 

 

आपकी प्रतिक्रिया