आरएसएस नेता गगनेजा का अंतिम संस्कार

Publsihed: 22.Sep.2016, 18:32

आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा को हजारों नम आंखों ने अंतिम विदाई दी। राज्यपाल वी.पी सिंह ने अस्पताल पहुंच कर श्र्द्धासुमन अर्पित किए. उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल अंतिम संस्कार में  शामिल हुए।

आरएसएस के पंजाब प्रांत के सह संघ संचालक रिटायर्ड ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा का अंतिम संस्कार वीरवार सायं यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ जलंधर में किया है। अंत्येष्टि से पूर्व संघ की प्रार्थना हुई। इसके बाद कर्नल राहुल गगनेजा ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। गगनेजा पर जालंधर में 6 अगस्त को मोटर साईकिल चालक आतंकवादियो ने हमला किया था। शाम 8 बजे उन पर सरे बाज़ार गोलियो की बौछार कर दी गई थी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका आज सुबह 9.16 पर लुधियाना के डीएमसी हीरो हार्ट अस्पताल में निधन हो गया . वह गोली लगने के बाद से ही इस अस्पताल में अचेत अवस्था में थे. उनके निधन की खबर मिलते ही पंजाब के राज्य्पाल महामहिम वी.पी.सिंह बदनौर ने चंडीगढ से लुधियाना जा कर अस्पताल में गगनेजा जी के अंतिम दर्शन किए और श्र्द्धा सुमन अर्पित किए. 

दोपहर बाद जैसे ही लुधियाना से गगन का पार्थिव शरीर जालंधर पहुंचा उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और लोगों हुजूम उमड़ पड़ा। शव यात्रा में सिविल व आर्मी के अफसर भी शामिल हुए। वंदेमातरम् और भारत माता की जय के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। राज्य सरकार की ओर से दाह संस्कार में उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल भी शामिल हुए।

लोग अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन करने के लिए सड़क के किनारे खड़े थे। लोगों के चेहरे पर अभी तक आरोपियों के न पकड़े जाने के लेकर आक्रोश था। वे जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तार की मांग कर रहे थे। 
शव यात्रा में शामिल हुई नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने मामले की सीबीआइ जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि गगनेजा का वह पिता स्वरूप मानती थी। आज उन्होंने पिता को खो दिया है। आरोपियों की अभी तक पहचान न होना पंजाब सरकार के नाकाम तंत्र की चूक है।

आरएसएस के पंजाब संघ चालक ब्रिज भूषण बेदी ने कहा कि अगर न्यूयॉर्क पुलिस एक दिन में हमले के आरोपियो को पकड़ सकती है तो पंजाब पुलिस क्यों नहीं। उन्होंने कहा की आरएसएस कभी जवाबी कारवाई में विश्वास नहीं रखती। उन्होंने कहा की मामले की जांच एनआइए को सौंपनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला ने भी अभी तक आरोपियों की पहचान न होने पर रोष जताया।

 

आपकी प्रतिक्रिया