मनोज तिवारी ने लोकसभा में गाया गाना,देखें वीडियो

Publsihed: 30.Mar.2017, 21:10

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली नगर निगम के चुनावों में आम आदमी पार्टी को चरों तरफ से घेर रही है | जहां केजरीवाल को विज्ञापन का ९७ करोड़ रुपया व्यक्तिगत प्रचार करने के मुद्दे घिर गए हैं , वहां भाजपा ने आज आम आदमी पार्टी को दिल्ली की गिरती शिक्षा व्यवस्था को लेकर संसद में घेरा। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आज लोकसभा में खा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के झूठे वादों को लेकर घेरते हुए कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। 

 

ये है मामला

लोकसभा में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान (दूसरा संशोधन) विधेयक पर चर्चा करते हुए दिल्ली नार्थ ईस्ट से सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के गिरते शिक्षा स्तर पर चर्चा करते हुए केजरीवाल को लपेटे में लिया। बताया कि आप सरकार ने दिल्ली में 500 नए स्कूल खोलने का वादा किया था। जिसके लिए सरकार न तो जमीन खरीद पाई और न ही एक भी स्कूल बना है।

इसके अलावा मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में बच्चे तीन दिन ही पढ़ पाते हैं कि स्कूलों में जगह की कमी हैं। साथ ही उन्होंने पूर्व और पश्चिम मूवी का गाना भी गया।

आप भी सुनें स्पीच और गाना

 

आपकी प्रतिक्रिया