विधानसभा चुनाव से पहले शिमला में पाँव जमाए भाजपा ने

Publsihed: 17.Jun.2017, 22:08

शिमला | हिमाचल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने शिमला नगर निगम के चुनाव में विजय प्राप्त कर ली है | भाजपा ने पहली बार शिमला नगर पालिका पर कब्जा किया है, उस ने 34 में से 17 सीटें जीती | हालांकि पिछले 26 साल से कांग्रेस काबिज रही और उस से पहले लम्बे समय तक कम्युनिस्ट पार्टी का कब्जा था | पिछली बार कांग्रेस की मदद से नगर पा;लिका पर पांच साल तक काबिज रही माकपा को 34 में से सिर्फ एक सीट मिली | पहली बार निर्वासित तिब्बतियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया | 

चेन्नई तथा कोलकाता के बाद शिमला सबसे पुराना नगर निगम है | चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच हुआ , हालांकि उम्मीदवारों ने पार्टी के चुनाव चिन्हों पर चुनाव नहीं लड़ा | 

भाजपा ने 34 उम्मीदवारों, कांग्रेस ने 27 और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने 22 उम्मीदवारों का समर्थन किया था | भाजपा समर्थित 17 और कांग्रेस समर्थक 13 उम्मीन्दवारों ने जीत हासिल की | शिमला नगर निगम पर 26 वर्षों से कांग्रेस काबिज रही है | तीन सदस्यों की बदौलत माकपा ने कांग्रेस के 14 सदस्यों की मदद से  2012 में महापौर, उप महापौर और साथ ही एक पार्षद की सीट जीती थी |  

आपकी प्रतिक्रिया