येद्दुरप्पा कर्नाटक के मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट

Publsihed: 26.May.2017, 23:04

नई दिल्ली | भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा राज्य में अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। राज्य में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। शाह ने यह भी संकेत दिए हैं कि गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपानी इस शीर्ष पद के लिए पार्टी की पसंद होंगे।

गुजरात में भाजपा 150 सीट जीतेगी

भाजपा अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा 150 से अधिक सीटें जीतेगी जहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। गुजरात में 182 सदस्यीय विधानसभा है। अमित शाह ने हालांकि कहा कि पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी के मख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में अभी तय नहीं किया है, जहां गुजरात के साथ चुनाव होने हैं।

विजय रुपानी गुजरात का चेहरा हो सकते हैं

उन्होंने कहा कर्नाटक में येदियुरप्पा के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। कर्नाटक में हाल में भाजपा में गुटबाजी की खबरें आई हैं। जहां पूर्व उपमुख्यमंत्री के एस ईश्वरप्पा के नेतृत्व वाला गुट येदियुरप्पा के नेतृत्व पर निशाना साधता रहा है। इसके बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा कि वह जल्द ही राज्य के दौरे पर जाने वाले हैं। पार्टी ने हाल ही में कुछ नेताओं पर कार्रवाई की है। यह पूछे जाने पर कि क्या रूपानी गुजरात चुनाव में भाजपा का चेहरा होंगे? अमित शाह ने कहा वह पहले से ही मुख्यमंत्री हैं।

आपकी प्रतिक्रिया