33 फीट का सांप, एनाकोंडा

Publsihed: 26.Sep.2016, 21:38

ब्राजील के अल्टामिरा शहर में शिंगु नदी के पास बीते रविवार को दुनिया का सबसे बड़ा सांप देखा गया है। इसकी लंबाई 33 फीट है। इसका वजन तकरीबन 400 किलो से भी ज्यादा है।

बताया जा रहा है कि शिंगु नदी के पास बेलो मोंटे बांध के पास इमारत बनाने का काम किया जा रहा है। इमारत के लिए गुफा की खुदाई करते समय एक यहां के वर्कर्स को यह एनाकोंडा दिखाई दिया। वर्कर्स को इसे खिसकाने के लिए डोजर का इस्तेमाल करना पड़ा। इसके बाद इसे चेन से बांधकर क्रैन से उठाया गया। दरअसल, नींव खोदने के लिए गुफा में विस्फोट किया गया तो यह एनाकोंडा दिखाई दिया। एनाकोंडा सांप के बारे में कहा जाता है कि ये बहुत उग्र होते हैं और इन्हें कैद कर रखना मुश्किल होता है।

इससे पहले वर्ल्ड रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अमेरिका के कंसास शहर में मिला सांप सबसे लंबे सांप के रूप में दर्ज है। मेडुसा नामक यह सांप 25 फीट 2 इंच लंबा है।

 

आपकी प्रतिक्रिया