Fast News

हनीप्रीत को नहीं मिली अग्रिम जमानत

नई दिल्ली: पिछले एक महीने से फरार चल रही डेरा सच्चा सौदा के मुखिया राम रहीम की मुंहबोली बेटी और कथित प्रेमिका हनीप्रीत की गिरफ्तारी से बचने वाली चाल बेकार साबित हुई है। दरअसल, मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने हनीप्रीत द्वारा दायर की गई अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

26.Sep.2017, 22:02

योगी आदित्यनाथ और प्रसाद मौर्य का लोकसभा से इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने इसकी जानकारी दी। ज्ञात हो कि योगी गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद थे, जबकि केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद की फूलपुर सीट से सांसद थे।

21.Sep.2017, 15:04

सवारियों से भरा वाहन चट्टान से नीचे गिर गया

दार्जिलिंग। वेस्ट बंगाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के दार्जिलिंग जिले में एक सवारियों से भरा वाहन चट्टान से नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में तीनो महिलाएं हैं।  यह घटना शहर से लगभग 18 किलोमीटर हुई।स्थानीय पुलिस अधिकारी के अनुसार नौ लोग एक  से यात्रा कर रहे थे। दोपहर 2 बजे के करीब यह गाड़ी सुखिया पोखरी में चट्टान से लगभग 150 फिट नीचे गिर गई। 

19.Sep.2017, 21:54

इस्लामिक देश दें रोहिंग्या मुसलमानों को नागरिकता

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने आज कहा कि रोहिंग्या लोगों को शरण देने के लिए इस्लामिक देशों को आगे आना चाहिए और उन्हें नागरिकता देनी चाहिए |
इंद्रेश ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'अगर आप इतिहास देखें तो रोहिंग्या भारत के रहने वाले नहीं हैं, वे बांग्लादेश के हैं | तो उन्हें भारत में रहने की इजाजत कैसे मिल सकती है? जबकि वे यहां आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे हैं |' 

14.Sep.2017, 04:58

गोरक्षा के नाम पर हिंसा करने वालों पर सुप्रीमकोर्ट सख्त

नई दिल्ली | कांग्रेस नेता  तहसीन पूनावाला की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने गौहत्या विरोधी दस्तों को हिंसा से रोकने की जिम्मेदारी देने के ए देश के हर जिले में एक नोडल अधिकारी तैनात करने का आदेश दिया है | पुलिस के किसी वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अफसर बनाया जाएगा। सर्वोच्च अदालत ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए केन्द्र और राज्य सरकारों को फटकार लगायी। कोर्ट ने कहा कि गोरक्षा के नाम पर कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सरकार जल्द कानून बनाएं। इतना ही नहीं कोर्ट ने राज्य के सचिवों को आदेश दिया है कि अगले 1 हफ्ते में कोर्ट में यह जानकारी दें कि कोर्ट के आदेश पर क्या कारवाई हुई।

06.Sep.2017, 14:59

सोनिया गांधी का सुरक्षा गार्ड गायब

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। सोनिया गांधी के सरकारी आवास 10, जनपथ की सुरक्षा में तैनात एक एसपीजी कमांडो संदिग्ध परिस्थितियों में 3 सितंबर से गायब है। इस कमांडो का नाम राकेश कुमार है।तुगलक रोड पुलिस कमांडो को ढूंढने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला है। एक सितम्बर तक राकेश को 10 जनपद हाउस में देखा गया था। इसके बाद से कमांडो गायब चल रहा है। कमांडो के सोनिया की सुरक्षा में होने के चलते सुरक्षा एजेंसियों की परेशानी बढ़ गई है।

06.Sep.2017, 14:29

स्वाभिमानी शेतकरी संगठन ने छोड़ा एनडीए

मुम्बई | सांसद राजू शेट्टी नीत स्वाभिमानी शेतकरी संगठन ने महाराष्ट्र सरकार से औपचारिक रूप से अपना समर्थन वापस ले लिया और इस आशय का एक पत्र यहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णनीस को सौंपा। शेट्टी ने पिछले महीने केंद्र और महाराष्ट्र की भाजपा नीत सरकारों से संबंध तोड़ने की घोषणा की थी। पार्टी ने लोकसभा में एकमात्र सांसद राजू शेट्टी और महाराष्ट्र में एकमात्र एमएलसी सदाभाऊ खोत को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

05.Sep.2017, 12:39

केन्द्रीय कर्मचारियों को मिलेगा न्य्यूनतम 21000

नई दिल्ली | केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार न्यूनतम वेतन को 18,000 की बजाय 21,000 तय करने पर विचार कर रही है।इससे पहले केंद्र सरकार ने 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर मुहर लगाते हुए न्यूनतम वेतन को 18,000 किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। वित्त मंत्रालय ने 2.57 गुना के फिटमेंट फॉर्म्युले को लागू करने का प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन मंत्रालय अब इसे तीन गुना करने की तैयारी में है।

 

05.Sep.2017, 12:32

अगस्ता वेस्टलेंड घोटाले में चार्जशीट दाखिल

नई दिल्ली | सीबीआई ने अगस्ता वेस्ट लेंड हेलीकाप्टर खरीद घोटाले में भारतीय वायु सेना के पूर्व प्रमुख एसपी त्यागी के खिलाफ चार्जशीट  दाखिल कर दी है | 

01.Sep.2017, 23:41

पाक सेना ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाया

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर बुधवार को भारत सेना के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। मेहता ने कहा, पाकिस्तानी सेना ने बगैर उकसावे के छोटे और स्वचालित हथियारों व मोर्टार से सुबह करीब 10.30 बजे गोलीबारी शुरू की। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। भारतीय सेना प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई कर रही है।बीच गोलीबारी हुई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आज सुबह पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे गए और छोटे हथियारों से गोलीबारी कर भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।

30.Aug.2017, 16:45

बाबा को बलात्कारी ठहराने वाले जज की सुरक्षा के निर्देश

नई दिल्ली | केंद्र ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह को बलात्कार के एक मामले में दोषी करार देने वाले सीबीआई की विशेष अदालत के जज को हरियाणा सरकार से पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करने को कहा है | एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने हरियाणा सरकार से कहा कि खतरे की आशंका के मद्देनजर जज जगदीप सिंह को उच्चतम स्तर की सुरक्षा मुहैया की जानी चाहिए. दरअसल, सिंह ने डेरा प्रमुख को बलात्कार के एक मामले में दोषी करार दिया है. | अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय जज की सुरक्षा सीआरपीएफ या सीआईएसएफ जैसे केंद्रीय बल के हाथों में सौंपे जाने के विषय पर फैसला करने से पहले खुफिया सूचनाओं का विश्लेषण करेगा |

26.Aug.2017, 15:31

राम रहीम को वीआईपी ट्रीटमेंट से खट्टर सरकार विवाद में

नई दिल्ली: बलात्कार के दोषी करार दिए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रोहतक की जेल भेज दिया गया है | इससे पहले उन्हें गेस्ट हाउस में रखा गया था | रिपोर्टों के अनुसार गुरमीत राम रहीम को स्पेशल सेल में रखा गया है | इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि उन्हें पीने के लिए मिनिरल वाटर की बोतल का पानी दिया गया है. साथ ही उन्हें एक सहायक भी दिया गया है | इसके अलावा बताया यह भी जा रहा है कि उन्हें उनके ही कपड़े पहने रहने की इजाजत दी गई है जबकि नियमत: जेल में कैदियों को वहां के कपड़े पहनने होते हैं |

25.Aug.2017, 23:41

ब्यूरोक्रेसी के दबाव में बढी क्रीमी लेयर की सीमा

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नौकरशाही के दबाव में आ कर ओबीसी आरक्षण में क्रीमी लेयर की सीमा 6 लाख सालाना बढ़ाकर 8 लाख कर दी है | मंत्रिमंडल की बैठक के बाद इस बात की जानकारी वित्त मंत्री ने दी प्रेस कांन्फ्रेस में दी | इससे अब ओबोसी कोटे के तहत देश भर के ओबीसी सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा |

23.Aug.2017, 19:04

कश्मीर में आपरेशन क्लीन जारी

श्रीनगर। कश्मीर के कुपवाड़ा में मंगलवार को सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है। ये मुठभेड़ सुबह सात बजे से जारी है। जब हिंगीकोट में सुरक्षाबलों ने एक तलाशी अभियान चलाते हुए आतंकियों के ठिकाने की घेराबंदी की। बता दें कि बीते कुछ महीने से कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए सिक्युरिटी फोर्सेस ऑपरेशन क्लीन चला रही हैं।

22.Aug.2017, 11:32

बाढ़ के कारण सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने अक्‍टूबर तक सभी सरकारी कर्मिचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हें। यह आदेश तत्‍काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। बदायूं में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे सिंचाई मंत्री धर्मपाल ने सख्‍ती दिखाते हुए कहा कि अक्‍टूबर तक सारी छुट्टियां कैंसिल। उन्होंने बताया कि बाढ़ की स्थिति को देखकर यह दिशा निर्देश जारी किये गए है।उन्‍होंने कहा कभी भी किसी कर्मचारी की जरूरत पड़ सकती है। वहीं सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने भी कहा है कि इस नियम का कड़ाई से पालन हो |

20.Aug.2017, 14:09