हिन्दू आतंकवाद थ्योरी की साजिश में शामिल थे करकरे

Publsihed: 20.Apr.2018, 23:49

अजय सेतिया / शुक्रवार की दो बड़ी खबरों ने यूपीए सरकार के समय मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए सत्ता के दुरूपयोग की पोल खोली है | कांग्रेस की महाराष्ट्र सरकार की ओर से कर्नल पुरोहित पर मुकददमा चलाने की इजाजत पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की इजाजत दी है | दुसरे मामले में कांग्रेस की ओर से अपने न्यायपालिका के साथियों की मदद से नरोदा पाटिया केस में फंसाई गई  बीजेपी की पूर्व मंत्री माया कोडनानी को गुजरात हाई कोर्ट ने बरी कर दिया है | उनको निचली अदालत ने 28 साल की सजा सुनाई थी | इसी बीच सेना का 16 जनवरी 2008 का वह दस्तावेज बाहर आ गया है , जिस में कहा गया है कि कर्नल पुरोहित एक मिशन पर मिलट्री इंटेलिजेंस

मनमाफिक फैसला नहीं आया तो महाभियोग

Publsihed: 20.Apr.2018, 15:10

नई दिल्ली: देश में यह हालत पहली बार पैदा हुई कि कोर्ट से मनमाफिक फैसला नहीं आने पर विपक्ष ने चीफ जस्टिस के खिलाफ महाभियोग का नोटिस दे दिया है | राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलामनबी आज़ाद ने राज्यसभा के सभापति वेकैंया नायडू को उन के घर पर जा कर चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग का नोटिस दे दिया |

क़ानून संसद का नहीं पुलिस का चलता है 

Publsihed: 15.Apr.2018, 22:52

अजय सेतिया \संसद ने 2012 में योन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने के लिए पोक्सो क़ानून पास किया था | इस क़ानून में किसी भी तरह के अपराध की सजा कम से कम तीन साल रखी गई | वह इस लिए क्योंकि सीआरपीसी के अनुसार जो अपराध तीन साल या उस से ज्यादा सजा वाला होता है, वह गैर जमानती होता है | पोक्सो का विशेष प्रावधान यह है कि जैसे ही किसी व्यक्ति के खिलाफ पोक्सो का केस दायर होता है वह अपराधी माना जाएगा | आम तौर पर यह धारणा है कि कोई व्यक्ति तब तक अपराधी नही माना जा सकता, जब तक उस पर आरोप साबित न हो | लेकिन पोक्सो की धारा 29 में यह प्रावधान किया गया है कि पोक्सो की धारा 3 ,5 ,7 और 9 में केस दर्ज होते

योगी और महबूबा ने बिगाड़ दी भाजपा की छवि

Publsihed: 14.Apr.2018, 12:21

अजय सेतिया / नाबालिग लडकी से बलात्कार के अपराधी ( आरोपी नहीं, अपराधी ) भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दस महीने तक गिरफ्तार न कर के योगी सरकार ने भाजपा को देश भर इतना बदनाम कर दिया है, कि वह कहीं मुहं छुपाने लायक नहीं रही है | काफी छीछालेदर के बाद भाजपा विधायक  कुलदीप सिंह सेंगर पोक्सो की धारा 5 के अंतर्गत गिरफ्तार किए गए हैं | इस मामले में राजनीतिज्ञों और पुलिस की मिलीभ्क्त भी साबित हो गई है | दोनों मिल कर हर रोज संसद के बनाए क़ानून को ठेंगा दिखाते हैं | संसद ने 2012 में योन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने के लिए पोक्सो क़ानून पास किया था | इस क़ानून में किसी भी तरह

न धर्म का पालन , न राजधर्म का 

Publsihed: 11.Apr.2018, 11:10

अजय सेतिया / किशोरी से बलात्कार और उस के पिता की हत्या के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का उत्तरप्रदेश पुलिस बाल भी बांका नहीं कर पा रही | कुलदीप सिंह उन्नाव जिले के सबसे महत्वपूर्ण राजपूत नेता हैं , जिनकी राजनैतिक यात्रा यूथ कांग्रेस से शुरू हुई थी | वह पहली बार  2002 में मायावती की पार्टी से विधायक बने, 2007 में समाजवादी पार्टी से चुने गए, 2017 में चुनाव के आरम्भ होते ही दल बदल कर भाजपा में चले गए और फिर विधायक बन गए | क्योंकि कुलदीप सिंह खुद और उस के बॉस राजा भैया योगी आदित्यनाथ के समर्थक हैं, इस लिए योगी सरकार उन का बाल भी बांका नहीं होने दे रही | सुनते हैं

गोल कुंडम का तीसरा मोर्चा

Publsihed: 04.Apr.2018, 19:50

अजय सेतिया / कांग्रेस के राजनीतिक पंडित बदलती राजनीतिक फिजां पर नजर टिकाए हुए हैं | राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी के बाद अचानक से तीसरे मोर्चे की गतिविधियाँ बढ़ गई हैं | कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले अखिलेश यादव भी खुद को तीसरे मोर्चे के साथ जोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं | तीसरे मोर्चे में जान फूंकने के लिए पिछली बार सरकार बनाने वाले लोकतांत्रिक मोर्चे का कोई न कोई नेता दिल्ली आ रहा है | कुछ गतिविधियाँ दिल्ली के राजनीतिक गलियारे में हो रही हैं, तो कुछ संसद के केन्द्रीय कक्ष में भी, जिसे हिन्दी भाषी सांसदों ने अब नया नाम "गोल कुंडम" दिया है | गोल कुंडम राज

मोदी ने मांगे पूरी करने के लिए अन्ना से 6 महीने मांगे

Publsihed: 29.Mar.2018, 20:09

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कृषि मंत्री गजेंद्र शेखावत और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भेज कर धरने पर बैठे अ हजारे से उन ए मांगें पूरी करने का वायदा कर के छ महीने की मोहलत माँगी | किसानों को फसल के बेहतर दाम और सशक्त लोकपाल के मुद्दे पर दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन कर रहे समाजसेवी अण्णा हजारे ने नरेंद्र मोदी को छह महीने की मोहलत दे कर अपना अनशन तोड़ दिया है |

केंद्र और चुनाव आयोग को झटका , "आप" के 20 विधायक बहाल

Publsihed: 23.Mar.2018, 17:42

नई दिल्ली | भाजपा की केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को करारा झटका लगा है | दिल्ली हाई कोर्ट ने "आप" के बर्खास्त 20 विधायकों को फिलहाल विधानसभा में जाने की इजाजत दे दी है | हाईकोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग ने आप के विधायकों को अपनी बात रखने का पर्याप्त मौक़ा नहीं दिया | हाईकोर्ट के आदेश के तुरंत बाद आप के विधायक विधानसभा पहुंच गए , और हां चल रही विधानसभा की कारवाही में हिस्सा लिया | अब चुनाव आयोग के सामने दो विकल्प हैं, या तो वह दुबारा सुनवाई शुरू करे या अब कुछ न करे |