उत्तराखंड की बेटी बनी इसरो में वैज्ञानिक

Publsihed: 09.Jun.2017, 11:34

देहरादून। देहरादून की रहने वाली शीतल बिष्ट ने इसरो में वैज्ञानिक बनकर अपने राज्य उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिया है। मूलरूप से बणगांव मल्ला से ताल्लुक रखने वाली शीतल ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। अपनी इस सफलता का श्रेय शीतल अपने माता-पिता को देती हैं। उन्होंने कहा कि उनके पेरेंट्स ने उन्हें बहुत सपोर्ट करते हैं।

शीतल के पिता संतोष कुमार बिष्ट सेना से रिटायर्ड हैं और माता अंजना ग्रहणी हैं। शीतल ने बीटेक के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखी। इस दौरान उनका कैंपस सलेक्शन भी इंफोसिस जैसी बड़ी कंपनियों में हुआ लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई को तवज्जो देते सिर्फ पढ़ाई पर ही ध्यान लगाया।

आपकी प्रतिक्रिया