Politics

Indian Politics based articles

अनिल बलूनी भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

Publsihed: 31.Mar.2017, 18:39

नई दिल्ली | भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तराखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी की जिम्मेदारी बढाते हुए उन्हें भाजपा राष्ट्रीय टीम में मीडिया विभाग का प्रमुख बना दिया है | इस से पहले श्रीकांत शर्मा भाजपा की मीडिया टीम के प्रभारी थे, जो मथुरा से चुनाव जीतने के बाद उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ननाए गए है |

आप में भगदड़ शुरू,दिल्ली का एक एम्एलए टूटा

Publsihed: 27.Mar.2017, 20:57

दिल्ली | पंजाब और गोवा में कमर तोड़ हार के बाद आप के दिल्ली के विधायकों में भगदड़ मचनी शुरू हो गई है | दिल्ली नगर पालिका चुनावों से पहले आज आप का बवाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक वेद प्रकाश ने बाकायदा भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली |

नीतीश कुमार ने रमण सिंह को पढ़ाया शराबबंदी का पाठ

Publsihed: 26.Mar.2017, 20:30

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और बिहार के सीएम नीतिश कुमार के बीच आज चाय की चुस्कियों के साथ शराबबंदी के मसले पर चर्चा हुई। बता दें कि नीतिश कुमार आज कुर्मी समाज के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ की राजधानी आए थे और उन्होंने यहां करीब 50 हजार लोगों को शराबबंदी का संकल्प दिलवाया।

कम्यूनिस्ट नहीं चाहते बाबरी विवाद सुलझे

Publsihed: 24.Mar.2017, 17:55

नई दिल्ली| मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने शुक्रवार को कहा कि प्रधान न्यायाधीश जे.एस. खेहर का अयोध्या के बाबरी मस्जिद विवाद को सभी पक्षों के बीच बातचीत के जरिए सुलझाने का सुझाव ‘निर्थक और अविवेकपूर्ण’ है। सर्वोच्च न्यायालय अयोध्या मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ अपील की सुनवाई कर रहा है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने विवादित भूमि को पक्षकारों के बीच बांटने का आदेश दिया था।

प्रशांत किशोर को ढूँढने वाले को 5 लाख का ईनाम

Publsihed: 23.Mar.2017, 21:09

कांग्रेस के लखनऊ कार्यालय के बाहर आज एक पोस्टर दिखाई दिया, जिस में लिखा गया है कि खुद को चुनावी चाणक्य कहने वाले प्रशांत किशोर को ढूंढ कर लाने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता को पांच लाख रूपए का ईनाम दिया जाएगा | कांग्रेस के कार्य्त्कार्ताओं में प्रशांत किशोर के खिलाफ बेहद गुस्सा है , लेकिन कोई भी प्रशांत किशोर के खिलाफ मुहं खोलने को तैयार नहीं है ,क्योंकि प्रशांत किशोर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से काम कर रहा था |

योगी का सुशासन ,60 दिन में फाईल न निपटी तो कार्रवाई

Publsihed: 22.Mar.2017, 20:33

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद फरमान जारी किया कि हर फाइल का निपटारा 60 दिन के अंदर किया जाए नहीं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी |

योगी ने अपने निर्देशों में सरकारी कर्मचारियों के कामकाज पर भी सख्‍त रुख दिखाया है | उन्‍होंने निर्देश दिए हैं कि सरकारी दफ्तर में सभी लोग टाइम से आएं. इसके साथ ही जल्‍द सरकारी कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरें और बायोमेट्रिक सिस्‍टम लगाया जाए | सीएम ने यह भी निर्देश दिए कि सुरक्षा पाने वाले हर शख्‍स की सुरक्षा की समीक्षा की जाए |

एक विधायक कांग्रेस छोड़ गया , पर्रिकार को मिले 22 वोट

Publsihed: 16.Mar.2017, 12:51

विधायक पद की शपथ लेने के बाद कांग्रेस के विधायक विश्वजीत राणे सदन से बाहर निकल गए और उस के तुरंत बाद मनोहर पर्रीकर सरकार 22 विधायकों के साथ गोवा विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया | पीठासीन अधिकारी ने उन विधायकों को अपनी सीटों पर खड़े होने को कहा था, जो सरकार के खिलाफ थे | सिर्फ 15 विधायक सरकार के खिलाफ खड़े हुए, जब कि 22 बैठे रहे |

ईवीएम में तो इंटरनेट का कनेक्शन ही नहीं होता

Publsihed: 15.Mar.2017, 17:33

देश में पांच राज्यों में हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में हार का सामना करने वाले दलों ने सीधे ईवीएम पर दोष मढ़ दिया है. ईवीएम पर दोष का मतलब बात चुनाव आयोग पर आ रही है. कहा जा रहा है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई है. अब चुनाव आयोग ने साफ किया है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है. क्यों पढ़ें यह खास कारण-

कांग्रेस ने मणिपुर की राज्यपाल को फर्जी पत्र सौंपा :एनपीपी

Publsihed: 13.Mar.2017, 23:17

मणिपुर में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों ने सरकार बनाने का दावा है। दोनों पार्टियों ने अपने पास एनपीपी का समर्थन होने की बात कही है। कांग्रेस ने राज्यपाल नजमा हेपतुल्लाह को नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के समर्थन वाला पत्र भी सौंपा, लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। वहीं एनपीपी ने दावा किया है कि कांग्रेस ने हमारे समर्थन वाला जो पत्र राज्यपाल को सौंपा है, वह फर्जी है। एनपीपी नेता कॉनार्ड संगमा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘कांग्रेस ने हमारे समर्थन के दावे वाला जो पत्र राज्यपाल को सौंपा है, वह फर्जी है। हमें इसकी जानकारी नहीं है। इस पर हस

कांग्रेस सोई रही ,भाजपा ने गोवा-मणिपुर में बाजी मार ली

Publsihed: 13.Mar.2017, 16:51

गोवा में भी बीजेपी की सरकार बन गई | मणिपुर में भी बन रही है | अलबता उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड से पहले बन रही है | उत्तराखंड और  उत्तरप्रदेश में तो दो अनार, सौ बीमार हैं | गोवा में अनार था ही नहीं, बीमार कौन होता | जिन्होंने अनार दिया, उन्हीं ने बीमार भी बता दिया | असल में 40 के सदन में भाजपा को सिर्फ 13 सीटें मिली | जबकि कांग्रेस को 17 सीटें मिली | पर बीजेपी को 32.5 फीसदी वोट मिले | जबकि कांग्रेस को 28.4 फीसदी वोट मिले | भाजपा को सीटें तो 4 कम मिली, पर वोट 4 फीसदी ज्यादा मिले |