India Gate Se

Exclusive Articles written by Ajay Setia

अंग्रेजों की तरह कौन लड़वा रहा है सवर्णों और दलितों को 

Publsihed: 02.Jan.2018, 21:05

अजय सेतिया / दो सौ साल पहले पुणे जिले में भीमा-कोरेगांव में पेशवाओं और अंग्रेजों की लड़ाई हुई थी | यह लड़ाई 1818 में हुई थी , जिस का स्मारक भी बना हुआ है | पेशवाओं के राज में दलितों को अछूत माना जाता था | इसलिए ईस्ट इंडिया कम्पनी ने दलितों के कंधे पर बन्दूक रख कर पेशवाओं के खिलाफ जंग लड़ी | अंग्रेजों ने स्थानीय महार समुदाय के लोगों को अपनी सेना में भर्ती किया | पेशवाओं की ओर से ठीक व्यवहार नहीं होने के कारण महार समुदाय के दलितों ने अंग्रेजों का साथ दिया | दलितों की ओर से अंग्रेजों का साथ दिए जाने के कारण पेशवा हार गए | अंग्रेज जीत गए, जिस कारण अंग्रेजों का पुणे पर कब्जा हो गया

सर्जिकल स्ट्राईकों से नहीं सुधरने वाला पाकिस्तान  

Publsihed: 01.Jan.2018, 21:49

अजय सेतिया / पाकिस्तान के खिलाफ अब बड़े आपरेशन की जरूरत है | मोदी सरकार की सफलता यह है कि पाकिस्तान को अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय में अलग थलग किया है | अब सिर्फ चीन ही उस का साथी है, वह भी इकनामिक स्वार्थ के कारण | अमेरिका अब पूरी तरह पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा करने के मूड में दिखता है | ट्रम्प ने ओबामा की ढिलमुल नीति छोड़ कर पाक पर निशाना साधा हुआ है | सोमवार को नए साल के पहले दिन ट्रम्प ने खुद एक ट्विट में कहा-" बीते 15 सालों में पाक को 33 अरब डॉलर की मदद अमेरिका की बेवकूफी थी | पाकिस्तान ने बदले में झूठ और धोखा ही दिया | पाकिस्तान हमारे नेताओं को मूर्ख समझता है | जिन आतंकियों

हिंदुत्व में लौटी कांग्रेस ने भी पास करवाया तीन तलाक बिल

Publsihed: 28.Dec.2017, 21:13

 अजय सेतिया / मोदी सरकार ने तीन तलाक के खिलाफ बिल ला कर कांग्रेस को फंसा दिया | गुजरात से हिन्दू हो कर लौटी कांग्रेस कनफूजन में फंस गई | एक तरफ मुस्लिम पुरुषों का दबाव था | जिन के साथ कांग्रेस का राजीव गांधी से समय से गहरा रिश्ता था | जो राजीव गांधी ने सुप्रीमकोर्ट की और से मुस्लिम महिलाओं को दिए गुजारे भत्ते को क़ानून बना कर नकारा था | अब जब तीन तलाक का मामला सुप्रीमकोर्ट में गया | तो मोदी सरकार ने कोर्ट में तीन तलाक के खिलाफ राय स्पष्ट कर दी | सरकारी राय के बाद सुप्रीम कोर्ट ने गत 22 अगस्त को तलाक-ए-बिद्दत को असंवैधानिक करार दे दिया था | इतना ही नहीं सुप्रीमकोर्ट ने स

न तुम जीते, न हम हारे , हारी देश की जनता

Publsihed: 27.Dec.2017, 22:37

अजय सेतिया / कांग्रेस को बहुत  एतराज था कि मोदी ने संसद का शीत सत्र वक्त पर नहीं बुलाया | एतराज था कि गुजरात के चुनाव के कारण संसद की अनदेखी हुई | एतराज अपना भी था | अपना एतराज बुनियादी था | अपना एतराज यह था कि 2011 से संसद की अनदेखी हो रही है | पिछले सात साल से संसद का सत्र साल में तकरीबन 70 दिन चला है | जबकि 100 दिन सत्र चलाने की आम सहमती बनी हुई है | अपन ने तो यहाँ तक लिखा था कि संसद के दरवाजे पर घुटनों के बल बैठने से संसद का सम्मान नहीं होता | अलबत्ता संसद का सामना करने से संसद का सम्मान होता है | पर कांग्रेस ने पिछले दस दिन में जो कुछ किया वह क्या था | क्या वह संस

शुद्र मानसिकता का परिचय दिया पाकिस्तान ने 

Publsihed: 26.Dec.2017, 20:48

अजय सेतिया / अपन ने कल कुलभूषण जाधव के साथ उस की  मां और पत्नी  से मुलाक़ात पर लिखा था | जो कल ही इस्लामाबाद में हुई थी | उस में अपन ने तीन महत्वपूर्ण बातें कही थी | पहली - मुलाक़ात में शीशे की दीवार खडी की गई | दूसरी - मां-बेटे को मातृभाषा मराठी में बात नहीं करने दी गई | तीसरी - आईसीजे में इस्तेमाल करने के लिए अंगरेजी में करवाई गई बातचीत की वीडियोग्राफी की गई | सोमवार देर रात ही कुलभूषण की मां अवंती और पत्नी चेतानकुल दिल्ली लौट आए | तो कुछ और खुलासे हुए हैं | जो पाकिस्तान की शुद्र मानसिकता का खुलासा करते हैं | जाधव की पत्नी का मंगलसूत्र, बिंदी और चूड़ियां तक उतरवाई

मां बेटे में शीशे की दीवार खडी कर दी पाकिस्तान ने 

Publsihed: 25.Dec.2017, 21:55

अजय सेतिया / पाकिस्तान अपने स्यानेपन में ज्यादा ही बेवकूफियां करने लगता है | उन्हीं बेवकूफियों में मात खा जाता है | कुलभूषण जाधव के मामले में उस के साथ शुरू से ही यही हो रहा है | जाधव भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी हैं | जो अपने बिजनेस के सिलसिले में ईरान , दुबई आदि जगहों पर जाया करते थे | ईरान मेंआतंकवादियों ने जाधव का अपहरण कर पाकिस्तान की गुप्तचर एजेंसी को बेच दिया | जिसे पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में पकड़ा हुआ बता कर सेना को सौंप दिया | भारत सरकार ने 23 बार काऊंसलर एक्सेस माँगा | पर पाकिस्तान ने काउंसलर एक्सेस देने से इनकार कर दिया | पाक सेना ने उसे भारत का जासूस बता कर पा

भारतीय जुडिशरी पर भरोसा न करने पर माल्या को मलाल 

Publsihed: 22.Dec.2017, 20:29

अजय सेतिया / 2 जी घोटाले पर आए सैशन जज के फैसले ने देश को हिला दिया है | भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहीम चलाने वाले सदमे में हैं | सीएजी ने 1,76, 379 करोड़ के घाटे का आकलन बताया था | विनोद राय तब सीएजी थे | कपिल सिब्बल तब मंत्री थे , उन ने सीएजी पर हमला करते हुए कहा था-" जीरो लास हुआ |" यानी टूजी के अलाटमेंट से सरकार को धेले भर का नुक्सान नहीं हुआ | पर मामला सुप्रीमकोर्ट में गया | तो सुप्रीमकोर्ट ने इसे सरकार चूना लगाना माना | सुप्रीमकोर्ट ने सभी 122 लाईसेंस रद्द कर दिए गए थे | सुप्रीम कोर्ट ने माना कि टेंडर मांगने की बजाए फिक्स रेट पर टू-जी का अलाटमेंट घोटाला था | लाईसेंस रद्द हु

बिना मजबूत एनडीए दूसरी टर्म नहीं मिलेगी मोदी को 

Publsihed: 20.Dec.2017, 21:53

अजय सेतिया / गुजरात के चुनाव नतीजों की जितनी समीक्षा करते हैं | उतने गंभीर अर्थ निकल रहे हैं | यह तो भाजपा का नेतृत्व भी मानेगा कि जैसा गुजरात वैसा सारा देश | पर जिस तरीके से मोदी ने गुजरात की नैया पार की | उसी तरीके से सारे देश की नैया पार नहीं हो सकेगी | मोदी ने खुद को गुजरात का बेटा बता कर एक तरह से रहम की भीख माँगी | आखिर में उन्होंने यह भी कह दिया कि अगर गुजरात ने उन्हें हरा दिया तो वह कहाँ जाएंगे | इस तरह की इमोशनल अपील वह यूपी , बिहार,राजस्थान और मध्यप्रदेश में तो नहीं कर सकते | जहां से 2014 में भाजपा को छप्पर फाड़ सीटें मिली थी | बंगाल, महाराष्ट्र, आंध्र,कर्नाटक और त

राहुल ने "टच थरेपी " से कांग्रेस में भर दिया आत्मविश्वास 

Publsihed: 19.Dec.2017, 23:00

अजय सेतिया / गुजरात के चुनाव नतीजे से नरेंद्र मोदी खुश हैं | ऐसा इजहार उन ने भाजपा दफ्तर में अपने भाषण में दिया था | राहुल गांधी भी गुजरात के चुनाव नतीजों से दुखी नहीं हैं | ऐसा एहसास उन की ट्विटर पोस्टों से आ रहा था | अब उन ने सामने आ कर भी नतीजों को मोदी के खिलाफ बताया | उन ने कहा-" भाजपा को जोरदार झटका लगा | भले ही हम हार गए, पर हमारे लिए अच्छे रिजल्ट हैं |" पर भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना की टिप्पणी से मोदी जल - भुन गए होंगे | उद्धव ठाकरे ने कहा -"गुजरात में बीजेपी का सत्ता में आना बड़ी बात नहीं | असली विजेता कांग्रेस है | भाजपा किसी तरह चुनावी इम्तिहान पास करने में सफल ह

गुजरात-हिमाचल में यही नतीजे निकलने थे 

Publsihed: 18.Dec.2017, 20:01

अजय सेतिया /गुजरात और हिमाचल में भी भाजपा जीत गई | अपन ने अपने कालमों में बार बार यही लिखा था | भाजपा ने गुजरात पर छटी बार भी कब्जा बरकरार रखा | यह छोटी मोटी बात नहीं | 1990 से भाजपा का गुजरात पर कब्जा है | हिमाचल में भी कांग्रेस की सरकार गई | अब कांग्रेस की सिर्फ चार राज्यों में ही सरकार रह गई | भाजपा की 14 राज्यों में सरकारें हो गई | पांच राज्यों में एनडीए की सरकारें पहले से हैं | 2018 में आठ राज्यों में चुनाव होंगे | जिनमें चार राज्य तो भाजपा के ही हैं | पर उन का इम्तिहान तो बाद में होगा | पहले गैर भाजपाई त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और कर्नाटक में चुनाव होंगे | अमित शाह ने चारों को